Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

    May 25, 2026

    2026 में इंदिरा गांधी काल जैसा तेल संकट और युवाओं का गुस्सा. मोदी के पास मौका है लेकिन अजेयता नहीं

    May 25, 2026

    नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने CBI, NTA और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

      May 25, 2026
      Recent

      कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

      May 25, 2026

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026

      जोधपुर में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      April 18, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    ‘मोदी सरकार लाई देश में आफत, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी, लोग रोजमर्रा की चीजें नहीं खरीद पा रहे’, खड़गे का हमला

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldMay 25, 2026

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आज जनता परेशान है। एक तरह बेरोजगारी है, तो दूसरी ओर महंगाई। पूरा युवा वर्ग निराश है और गरीब लोग संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आसमान छू रही हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को शासन चलाने की समझ नहीं है तो उन्हें यूपीए के दौर को देखना चाहिए। पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं, वो देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार मुसीबत लेकर आई है। UPA सरकार में भी एक समय ऐसा आया था, जब कच्चा तेल महंगा हो गया था, लेकिन सरकार ने सब्सिडी देकर तेल की कीमतें नहीं बढ़ने दीं, जनता को राहत दी। वहीं, मोदी सरकार जनता से खूब पैसा लूट रही है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है, लोग रोजमर्रा की चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं। सच्चाई यही है कि मोदी सरकार में इकॉनमी कमजोर हो रही है और सरकार इसे संभाल नहीं पा रही। इन लोगों के पास कांग्रेस को गालियां देने के सिवाय कोई काम नहीं है। नरेंद्र मोदी के पास देश चलाने का कोई विजन नहीं है, उन्हें डॉ. मनमोहन सिंह जी से सीखना चाहिए, जिन्होंने मुश्किल वक्त में देश की इकॉनमी को संभालकर रखा था।

    खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश से कहा- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ। एक तरफ देश को उपदेश दिया और खुद पांच देशों की विदेश यात्रा पर निकल गए, जहां वे इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी दे रहे थे। नरेंद्र मोदी देश के प्रतिनिधि हैं, विदेश में किसी प्राइवेट चॉकलेट कंपनी का प्रचार करना एक प्रधानमंत्री का काम नहीं है।

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आज जनता परेशान है। एक तरह बेरोजगारी है, तो दूसरी ओर महंगाई। पूरा युवा वर्ग निराश है और गरीब लोग संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आसमान छू रही हैं।

    इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा। खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई वृद्धि को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘फ्यूल लूट’ का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। खड़गे ने दावा किया कि पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    खड़गे ने अपने पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने का काम किया है। उन्होंने यूपीए सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए दावा किया कि 2004 से 2014 के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी, जबकि मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में वैसी बढ़ोतरी नहीं हुई।

    उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपए प्रति लीटर थी, जो 2026 में बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गई। यह 43.01% की बढ़ोतरी है। वहीं, डीजल की कीमत 56.71 रुपए से बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई, जो 67.87% की बढ़ोतरी है। खड़गे ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने ईंधन के जरिए 43 लाख करोड़ रुपए की लूट की है, जिसका मतलब है कि हर दिन ₹1000 की लूट हुई है। खड़गे ने आगे कहा, “हम फिर दोहराते हैं। इस ‘रोजाना की लूट’ से किसे फायदा हो रहा है?”

    Post Views: 6

    Related Posts

    2026 में इंदिरा गांधी काल जैसा तेल संकट और युवाओं का गुस्सा. मोदी के पास मौका है लेकिन अजेयता नहीं

    May 25, 2026

    नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने CBI, NTA और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    May 25, 2026

    मार्को रूबियो भारत में LIVE: रूबियो ने PM मोदी को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया

    May 23, 2026

    युवा आक्रोश और डिजिटल प्रतिरोध का प्रतीक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

    May 22, 2026

    ”कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बैन हटाओ, युवाओं की नाराजगी को समझो’, शशि थरूर की सरकार को सलाह

    May 22, 2026

    नीट धांधली पर कांग्रेस का प्रहार: पवन खेड़ा ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

    May 22, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

    May 25, 2026

    2026 में इंदिरा गांधी काल जैसा तेल संकट और युवाओं का गुस्सा. मोदी के पास मौका है लेकिन अजेयता नहीं

    May 25, 2026

    नीट परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने CBI, NTA और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

    May 25, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.