Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    पुतिन की यात्रा से लेकर एप्सटीन की आंच तक, राजनीतिकता, गैरराजनीतिकता और अराजनीतिकता

    December 13, 2025

    बंगालः मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया गया, निराश फैंस का पैसा होगा वापस

    December 13, 2025

    लोकसभा में एयर पॉल्यूशन पर बहस चाहते राहुल — ‘भविष्य की बात करें, राजनीति नहीं’

    December 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, December 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला NH और स्टेट हाईवे पर हटाएं शराब के ठेके, राजस्व से ज्यादा लोगों की जान की कीमत

      November 27, 2025
      Recent

      राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला NH और स्टेट हाईवे पर हटाएं शराब के ठेके, राजस्व से ज्यादा लोगों की जान की कीमत

      November 27, 2025

      राजस्थान में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, शेखावाटी में लुढ़का पारा, इन इलाकों में जारी बारिश का अलर्ट

      November 25, 2025

      शेरगढ़ के मुख्य बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, 100 किलोमीटर तक फ्रायर ब्रिगेड की कोई सुविधा नहीं

      November 25, 2025
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    क्या चुनाव बहिष्कार की नौबत आ गई है?

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldNovember 22, 2025

    विचार

    योगेंद्र यादव

    अभी की स्थिति में वोट बहिष्कार की मांग करने से भेड़िये वाली कहानी दोहराए जाने की आशंका है

    बिहार चुनाव के परिणाम के बाद बहुत साथियों ने मुझसे यह सवाल पूछा कि अब चुनाव लड़ने का मतलब ही क्या बचा है? अगर हर चुनाव में ले देकर भाजपा बीजेपी को ही जिताया जाएगा और विपक्ष का सूपड़ा साफ ही किया जाएगा, तो ऐसे चुनाव में हिस्सा लेकर उसे वैधता प्रदान करने का क्या फायदा? क्यों नहीं विपक्ष चुनावों का बहिष्कार ही कर देता? क्यों नहीं जनता ही विपक्षी दलों पर दबाव बनाए कि वे आने वाले चुनावों का बहिष्कार करें?

    मैं उनकी राय से सहमत नहीं था। लेकिन उनके सवाल गंभीर हैं। सवाल पूछने वाले हारे हुए दलों के नेता नहीं हैं। न ही उनका स्वार्थ विपक्षी दलों से जुड़ा है। ये अधिकांश सामान्य नागरिक, बुद्धिजीवी या फिर कार्यकर्ता हैं जो किसी दल से नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और मर्यादा से जुड़े हैं, जो हमारे गणतंत्र के भविष्य के बारे में चिंतित हैं। यह सवाल किसी खाली दिमाग की खुराफाती उपज नहीं है। हमारे लोकतंत्र का लगातार होता क्षय इन लोगों को ऐसे सवाल पूछने पर मजबूर करता है।

    दुनिया की कई अन्य स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की तरह भारत भी अब ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है कि इसे सामान्य लोकतंत्र या कमी-बेशी वाला लोकतंत्र भी नहीं कहा जा सकता। यह पुरानी तर्ज वाली तानाशाही भी नहीं है जिसमें मार्शल लॉ और सेंसरशिप होती थी।

    इक्कीसवीं सदी में अधिनायकवाद का एक नया मॉडल उभरा है जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था की संस्था, मर्यादा और परिपाटी को चौपट कर दिया जाता है, लेकिन चुनाव की रस्म बरकरार रखी जाती है। सत्ता को जनता का समर्थन हासिल है, यह दिखाने की मजबूरी चुनावी प्रतिस्पर्धा को जिंदा रखती है। चुनाव विपक्षी दलों के लिए बाधा दौड़ के समान होता है, जहां उन्हें कदम-कदम पर किसी अड़चन या फिसलन का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर वह इसे पार कर लें तो चुनाव जीत भी सकते हैं।

    जनता जनार्दन के अनुमोदन की जरूरत के चलते यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि चुनाव एकदम स्वांग ना बन जाए, उन्हें जनमत के आईने की तरह पेश किया जा सके। सरकार के विरोधियों के लिए कोई भी चुनाव जीतना टेढ़ी खीर है, मगर असंभव नहीं।

    ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ चुनाव की उम्मीद कैसे?

    इन हालात में किसी न किसी मोड़ यह सवाल सर उठाता है कि इस बाधा दौड़ में शामिल होने का क्या तुक है? चुनाव का बहिष्कार कर क्यों नहीं अधिनायकवादी सत्ता पर जनसमर्थन की मुहर लगाने की इस रस्म का पर्दाफाश किया जाए? इस सवाल का जवाब आसान नहीं है। चूंकि चुनाव करवाने का सारा खेल वैधता हासिल करने का है, इसलिए असली मुद्दा यह है कि ऐसे किसी फैसले को जनता कैसे देखेगी। इसे फिक्स्ड मैच को खारिज करने की तरह देखा जाएगा या फिर हारे हुए खिलाड़ी द्वारा पलायन की तरह।

    इसलिए ऐसे किसी भी फैसले को दो कसौटियों पर कसना होगा। पहला, क्या इस बाधा दौड़ में जीतने के लिए हर संभव प्रयास हो चुका है? क्या जनता देख रही है कि जनसमर्थन हासिल करने के लिए जो कुछ संभव था, वह विपक्ष सफलतापूर्वक कर चुका है? दूसरा, क्या यह साफ है कि चुनाव परिणाम में धांधली हुई है? क्या जनता समझ रही है कि चुनाव परिणाम जनता की सच्ची भावना का प्रतिनिधित्व नहीं करते?

    बिहार का चुनाव इन दोनों कसौटियों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता। यानी बिहार चुनाव के आधार पर चुनाव के बहिष्कार की मांग सही नहीं जान पड़ती। पहले विपक्षी महागठबंधन की चुनावी तैयारी और चुनाव प्रचार को लें। बिहार की राजनीति का जानकर हर शख्स यह जानता है की विपक्ष के सामने काफी लंबे समय से दो बुनियादी चुनौतियां हैं।

    एक तो महागठबंधन के मुकाबले एनडीए का सामाजिक समीकरण ज्यादा मजबूत है। महागठबंधन मुस्लिम-यादव के पक्के तथा रविदास और मल्लाह समाज जैसी जातियों के कच्चे समर्थन पर टिका है जो कुल मिलाकर बिहार के 40-42 प्रतिशत हैं। एनडीए के पक्ष में अगड़ी जातियों के अलावा कुर्मी, कुशवाहा, पासवान और बड़ी मात्र में हिन्दू अति-पिछड़े भी लामबंद हैं जिनकी आबादी 50 प्रतिशत से ज्यादा है।

    चुनाव जीतने के लिए विपक्ष की पहली जिम्मेदारी थी कि वह पिछड़े-दलित-हाशियाग्रस्त समाज और गरीब-गुरबा को एक माला में पिरोने की कोशिश करता और अपने सामाजिक गठबंधन का विस्तार करता। किंतु वह ऐसा नहीं कर पाया। दूसरी तरफ विपक्ष के सामने आरजेडी के राज पर “जंगल राज” के दाग को मिटाने और प्रदेश के समक्ष एक सार्थक एजेंडा रखने की चुनौती थी।

    इस मायने में भी महागठबंधन कुछ ठोस और बड़ा नहीं कर पाया। नीतीश कुमार सरकार ने  पिछले कई चुनाव से महिलाओं को अपनी तरफ झुकाने की कोशिश जारी रखी और महिलाओं के साथ अन्य अनेक वर्गों को चुनाव से पहले पेंशन वृद्धि, मानदेय में बढ़ोतरी और बिजली बिल में कटौती जैसी सौगात देकर अपना पाला मजबूत किया। ऐसे में एनडीए का जीतना बहुत हैरानी की बात नहीं थी। ऐसे चुनाव के आधार पर चुनाव बहिष्कार की बात करना बिहार की जनता के गले नहीं उतरेगा।

    बिहार चुनाव के दौरान और उसके बाद चुनाव में धांधली की बहुत शिकायत आईं। इसमें कोई शक नहीं कि बिहार चुनाव व्यवस्थागत बेईमानी का नमूना था। निर्वाचन सूची से 68 लाख नाम निकालना और 24 लाख नाम जोड़ना, आचार संहिता लागू होने के बाद महिलाओं को 10 हजार रुपये घूस देने की अनुमति देना, उन्ही “जीविका दीदियों” को चुनाव ड्यूटी देना, भाजपा समर्थकों के लिए अन्य राज्यों से बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलवाना, मीडिया का दिन रात एनडीए के लिए प्रचार और महागठबंधन के विरुद्ध विषवमन जैसे चंद उदाहरण व्यवस्थागत भेदभाव को साबित करने के लिए पर्याप्त हैं।

    शुरू से अंत तक चुनाव महागठबंधन के लिए बाधा दौड़ था। लेकिन फिलहाल एक न्यूनतम अर्थ में चुनावी धांधली के पक्के प्रमाण नहीं हैं। यानी बिहार में इसकी शिकायत तो आई है कि वोट में धांधली हुई, मतदान के आंकड़े बढ़ाए गए और सीटों की संख्या में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी हुई, लेकिन इसके पुख्ता सबूत नहीं हैं। ऐसे संवेदनशील सवाल पर बिना सबूत के दावा करना ठीक नहीं है। बाद में और प्रमाण मिल जाएं तो बात अलग है, फिलहाल महागठबंधन के पक्के समर्थकों के अलावा बहुत लोग यह मानने को तैयार नहीं होंगे कि एनडीए ने चोरी के आधार पर सरकार बनाई है।

    अभी की स्थिति में बिहार चुनाव के आधार पर वोट बहिष्कार की मांग करने से भेड़िये वाली कहानी दोहराए जाने की आशंका है। जब भेड़िया सचमुच आएगा, तो कोई यकीन करने को तैयार नहीं होगा।

    Post Views: 39

    Related Posts

    बंगालः मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया गया, निराश फैंस का पैसा होगा वापस

    December 13, 2025

    लोकसभा में एयर पॉल्यूशन पर बहस चाहते राहुल — ‘भविष्य की बात करें, राजनीति नहीं’

    December 13, 2025

    नारा, पावर सेंटर या राहुल गांधी फैन क्लब? क्या है ‘जय जगत’ जिससे कांग्रेस में है हलचल

    December 12, 2025

    ‘गृह मंत्री द्वारा बोले गए सफेद झूठ का पर्दाफाश’, कांग्रेस ने राजमोहन गांधी का वीडियो साझा कर अमित शाह को दिखाया आईना

    December 12, 2025

    संसद का शीतकालीन सत्र, दिन 8 LIVE: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा जारी

    December 10, 2025

    ‘भारत की जनता पूछ रही ज़रूरी और सीधे सवाल- CJI को EC चयन पैनल से क्यों हटाया?’

    December 10, 2025
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 20249 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202477 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202422 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    पुतिन की यात्रा से लेकर एप्सटीन की आंच तक, राजनीतिकता, गैरराजनीतिकता और अराजनीतिकता

    December 13, 2025

    बंगालः मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक को गिरफ्तार किया गया, निराश फैंस का पैसा होगा वापस

    December 13, 2025

    लोकसभा में एयर पॉल्यूशन पर बहस चाहते राहुल — ‘भविष्य की बात करें, राजनीति नहीं’

    December 13, 2025
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 20249 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202477 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202422 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2025 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.