Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    ‘हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, सरकार भी इसी से बनी’, राहुल गांधी का बड़ा हमला

    May 6, 2026

    अमेरिका-ईरान गतिरोध ‘न युद्ध, न शांति’ की स्थिति है: भारत में सर्वोच्च नेता के दूत

    May 2, 2026

    ‘बंगाल चुनाव के नतीजों का अंदाज़ा तो माँ दुर्गा भी नहीं लगा सकतीं’: सौरव गांगुली

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026
      Recent

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026

      जोधपुर में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      April 18, 2026

      राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश

      April 3, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    कानून के शासन का असली संकट : पुलिस के ‘हाफ एनकाउंटर’ और लंबे खिंचते मुकदमे

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldFebruary 2, 2026
    Gavel And Scales Of Justice and National flag of India

    जो देश खुद से यह झूठ बोलता है कि वह कानून के राज वाला लोकतंत्र है, वह उस जगह नहीं पहुँचेगा जहाँ कानून का राज समाजों को ले जाना चाहता है।

    आकार पटेल

    Published: 02 Feb 2026, 7:30 PM

    एक लोकतांत्रिक समाज के तौर पर, यह उम्मीद की जाती है कि भारत के अधिकारी कानून के शासन का पालन करेंगे। इसमें यह भी शामिल है कि शासन मनमाना नहीं होगा, खासकर तब, जब बात क्रिमिनल लॉ की हो। यह बात इसलिए ज़रूरी है क्योंकि क्रिमिनल लॉ से किसी की ज़िंदगी बर्बाद हो सकती है। ऐसा ही हाल ही में एक जज ने कॉलेज छात्रों के एक ऐसे समूह को  याद दिलाया था, जिन्होंने एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

    वैसे तो यह अलग मुद्दा है कि आखिर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना अपराध कैसे हो गया,  लेकिन ऐसा हो रहा है। राज्य द्वारा क्रिमिनल लॉ का यूं ही इस्तेमाल और फिर जिस पर यह लगाया गया है, उस व्यक्ति का लंबे समय तक लड़ने का संघर्ष, हम भारतीयों ने अब इसे ही सामान्य मान लिया है। हमारे लिए खास बात यह है: यह स्वाभाविक नहीं हो सकता कि लोकतंत्र की जननी माने जाने वाले देश में, आम नागरिक, पुलिस, अदालत और आम तौर पर सरकार से डरते हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है और सिनेमा में तो जाने कब से ‘पुलिस का चक्कर’ शब्द का इस्तेमाल हो रहा है।

    मैं जिस बारे में बात करना चाहता हूं, वह कुछ अलग है। यह अब अपनी जड़े जमा चुका है और भारत के लोकतंत्र का हिस्सा बन गया है। इस हफ़्ते की दो हेडलाइन से यह साफ़ हो जाएगा कि मेरा क्या मतलब है। पहली हेडलाइन है: ‘इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की आरोपी व्यक्तियों को पैरों में गोली मारने के तरीके प्रैक्टिस की आलोचना की’। इस खबर के सबहेड में लिखा है: ‘बेंच ने कहा – ऐसा व्यवहार पूरी तरह से गलत है, क्योंकि सज़ा देने का अधिकार सिर्फ़ अदालतों के पास है।’

    दूसरी हेडलाइन है ‘उत्तराखंड के धर्मांतरण कानून के तहत दर्ज मामले अदालत में ध्वस्त : 7 साल, 5 पूरे ट्रायल, सभी 5 में बरी’।

    पहले मामले में, उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल जुलाई में आंकड़े जारी किए थे। 2017 से अब तक पुलिस मुठभेड़ में 9,467 लोगों को पैर में गोली मारी गई थी। इसका मतलब है कि प्रदेश में पिछले नौ सालों से रोज़ाना लगभग तीन लोगों को पुलिस ने पैर में गोली मारी है।

    अब कोर्ट ने ये टिप्पणी की है: सीनियर अधिकारियों को खुश करने के लिए या बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के लोगों को सज़ा देने के पैरों में लिए गोली मारी जा रही है। कोर्ट ने कहा कि यह न्यायपालिका के काम में दखल है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। बयान रिकॉर्ड करने और जांच के बारे में, कोर्ट ने कहा कि पुलिस सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रही है। कोर्ट इस बात से चिंतित था कि पुलिस अधिकारी जजों, खासकर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर खास ऑर्डर पास करने के लिए दबाव डाल रहे थे।

    जज ने कहा कि कोर्ट उत्तर प्रदेश को पुलिस स्टेट बनने की इजाज़त नहीं दे सकता।

    एक ऐसा राज्य जो हिरासत में लोगों को मारता है, जो हिरासत में लोगों को अपाहिज बनाता है, जो बिना सही कानूनी प्रक्रिया के और सुप्रीम कोर्ट सहित पूरी न्याय व्यवस्था को नज़रअंदाज़ करके लोगों की निजी संपत्ति को नष्ट करता है, वह ज़ाहिर तौर पर पहले से ही एक पुलिस स्टेट नहीं है!

    दूसरी रिपोर्ट की हेडलाइन थी: ‘उत्तराखंड के धर्मांतरण कानून के तहत मामले कोर्ट ध्वस्त: 7 साल, 5 पूरे ट्रायल, सभी 5 में बरी’। यह ज़िक्र उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2018 का है, जो ‘लव जिहाद’ की साज़िश की थ्योरी फैलने के बाद बीजेपी द्वारा पेश और लागू किए गए कई राज्यों के कानूनों में सबसे पहले बनाया गया था।

    यह मुसलमानों और हिंदुओं के बीच शादी को तब अपराध मानता है, जब दोनों में से कोई एक पार्टनर धर्म बदलता है, लेकिन कानून कहता है कि ‘अगर कोई व्यक्ति अपने पैतृक धर्म में वापस आता है’ तो इसे धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा, बिना यह बताए कि ‘पैतृक धर्म’ का क्या मतलब है। इसका मतलब है कि अगर कोई गैर हिंदू अपना धर्म छोकर हिंदू धर्म अपनाता है तो उसे धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा।

    लब जिहाद की अगर शिकायत दर्ज हो गई तो, फिर जिला मजिस्ट्रेट पुलिस के ज़रिए ‘उस प्रस्तावित धर्म परिवर्तन के असली इरादे, मकसद और कारण’ के बारे में जांच करेंगे। जो लोग सरकार को ‘निर्धारित प्रोफ़ार्मा’ में आवेदन किए बिना और पुलिस जांच के बाद सरकार की सहमति के बिना अपना धर्म बदलते हैं, उन्हें एक साल की जेल हो सकती है।

    यह कानून सात साल से लागू है। इस दौरान, पाँच मामलों में ट्रायल पूरा हुआ, और उन सभी में आरोपियों को बरी कर दिया गया। सात और मामले ट्रायल के दौरान खारिज कर दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कोर्ट रिकॉर्ड से यह साफ़ है कि सबूतों के मानक आमतौर पर पूरे नहीं किए गए, आपसी सहमति से बने रिश्तों को अपराधी बनाया गया, और जांच और मुकदमे में प्रक्रियागत खामियां हैं।’

    जिस अखबार ने यह रिपोर्ट छापी, उसने इसे एक खास ऐंगल देते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड में, न्यायपालिका ने नागरिकों को सरकार की मनमानी से बचाया’। यह बेतुका संपादकीय है, क्योंकि नागरिकों को सजा तो दी ही गई। जैसा कि आजकल के युवा कहते हैं, यहां ‘बचाया’ शब्द बहुत ज़्यादा काम कर रहा है।

    हमारे दौर में हमारे आस-पास जो हो रहा है, उससे हम क्या नतीजा निकाल सकते हैं? दो बातें। पहली यह कि पूरे भारत में अधिकारी जानबूझकर कानून तोड़ रहे हैं ताकि वे बीजेपी सरकारों की मर्ज़ी के हिसाब से चल सकें। वे ऐसा पूरे भरोसे के साथ कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी कोई जवाबदेही नहीं होगी और सच तो यह है कि जैसा कि यूपी कोर्ट ने कहा है, उन्हें ऐसा करने के लिए इनाम भी मिल सकता है।

    दूसरी बात हमें वहीं ले जाती है जहां से हमने शुरुआत की थी और हम पूछें कि जब एक लोकतांत्रिक समाज के अधिकारी जानबूझकर कानून के शासन, खासकर आपराधिक कानून का उल्लंघन करते हैं, तो क्या होता है? इसके छोटे और लंबे समय के नतीजे होते हैं और दोनों ही टाले नहीं जा सकते।

    तुरत-फुरत सामने आने वाले नतीजे वे हैं जिनके बारे में हम पढ़ते हैं: सरकार की हरकतों से बर्बाद हुई ज़िंदगी। लेकिन लंबे अर्से तक रह जाने वाले नतीजे वे हैं जो पूरे देश और समाज पर असर डालते हैं। जो देश खुद से यह झूठ बोलता है कि वह कानून के राज वाला लोकतंत्र है, वह उस जगह नहीं पहुँचेगा जहाँ कानून का राज समाजों को ले जाना चाहता है।

    Post Views: 101

    Related Posts

    समावेशी लगने की चतुर चाल

    April 29, 2026

    एक सफल दलित होने की चुनौतियां

    April 21, 2026

    लेबनान में गाजा जैसा जातीय सफाया

    April 15, 2026

    जाति उन्मूलन की दिशा में कहां तक पहुंचे हैं हम?

    April 9, 2026

    ईरान युद्ध तो असली है, और उसका असर भी, लेकिन भारत की प्रतिक्रिया ऐसी नहीं है

    April 7, 2026

    संघ ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचाने जा रहा या फायदा?

    April 4, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    ‘हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, सरकार भी इसी से बनी’, राहुल गांधी का बड़ा हमला

    May 6, 2026

    अमेरिका-ईरान गतिरोध ‘न युद्ध, न शांति’ की स्थिति है: भारत में सर्वोच्च नेता के दूत

    May 2, 2026

    ‘बंगाल चुनाव के नतीजों का अंदाज़ा तो माँ दुर्गा भी नहीं लगा सकतीं’: सौरव गांगुली

    May 1, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.