Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    मौजूदा शासन व्यवस्था की कथनी और करनी- घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, घर के अंदर बुलडोजर और लव जिहाद

    November 2, 2026

    INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाए, कहा- ‘कोई निजी दुश्मनी नहीं’ | लाइव

    October 31, 2026

    ‘अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है’, बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: गर्म हुडी से लेकर पासपोर्ट गायब होना…, सिया-चेतन की वो गलतियां जिसने खोला मर्डर का राज

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJune 24, 2026

    पुणे के गहुंजे निवासी 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किला की खाई में गिरने से हुई मौत को पहले हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह कथित हत्या का मामला निकला। जांच के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर साजिश रची थी।

    पुणे के गहुंजे निवासी 26 वर्षीय कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत का मामला अब एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री बन चुका है। 18 जून को ऐतिहासिक लोहागढ़ किले की खाई में गिरकर हुई उनकी मौत को शुरुआत में एक सामान्य ट्रेकिंग दुर्घटना माना गया था।

    लेकिन पुणे ग्रामीण पुलिस, लोनावला रूरल पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पूरे मामले को हत्या की साजिश में बदल दिया। जांच के अनुसार, इस कथित साजिश के केंद्र में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी थे।

    वो सुराग जिससे पुलिस ने दोनों पर कसा शिकंजा

    CCTV फुटेज ने खोला सबसे बड़ा राज

    मामले की जांच के दौरान लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सबूत साबित हुई। फुटेज में केतन और सिया के पीछे थोड़ी दूरी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। ध्यान देने वाली बात यह थी कि 18 जून को इलाके का तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, फिर भी वह युवक शॉर्ट्स के साथ मोटी हुडी पहने हुए था।

    उसने हुडी की कैप से अपना चेहरा लगभग ढक रखा था और कानों में हेडफोन लगाए हुए था। गर्म मौसम में इस तरह का पहनावा पुलिस को असामान्य लगा। एक अन्य फुटेज में देखा गया कि जैसे ही सिया ने पीछे मुड़कर देखा, वह युवक तुरंत नीचे झुकने लगा, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।

    15 दिन में 4 बार किला ले जाने की कोशिश

    केतन के परिवार और बहन संजना से पूछताछ में पता चला कि फरवरी में सगाई होने के बाद से सिया लगातार केतन को लोहागढ़ किला ले जाने पर जोर दे रही थी। मात्र 15 दिनों के भीतर उसने चार बार वहां जाने की कोशिश की थी।

    31 मई: पहली बार ट्रेकिंग का शौकीन केतन सिया को लोहागढ़ किला लेकर गया।

    4 जून: उसने दोबारा वहां जाने की इच्छा जताई, लेकिन केतन की मां ने अनुमति नहीं दी।

    14 जून (पहला प्रयास): सिया केतन को लेकर किले पहुंची। जांच के मुताबिक, इसी दौरान उसने कथित तौर पर उसे पहाड़ी से धक्का देने की कोशिश की। हालांकि केतन ने झाड़ी पकड़कर खुद को बचा लिया। जब उसने इस बारे में सवाल किया तो सिया ने वहां सांप होने की बात कहकर खुद को बचाने की कोशिश की।

    18 जून (मर्डर का दिन): सिया एक बार फिर केतन को किले पर ले गई और आरोप है कि इस बार उसने चेतन के साथ मिलकर योजना को अंजाम दे दिया।

    बाली ट्रिप और गायब हुआ पासपोर्ट

    जांच में यह भी सामने आया कि सिया और चेतन कथित तौर पर शादी से पहले ही केतन को रास्ते से हटाना चाहते थे। केतन और सिया का प्री-वेडिंग फोटोशूट इंडोनेशिया के बाली में होना था।

    लेकिन यात्रा से ठीक पहले केतन का पासपोर्ट रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया, जिसके कारण उसे एयरपोर्ट से लौटना पड़ा। पुलिस को आशंका है कि पासपोर्ट गायब होने के पीछे भी सिया की भूमिका हो सकती है। इसी बीच नवंबर में उदयपुर के एक भव्य पैलेस में दोनों की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं।

    बहन की सतर्कता और 238 घंटे की बातचीत

    केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद जब सिया शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंची, तब उसकी बातचीत ने परिवार को संदेह में डाल दिया। केतन की बहन संजना ने घटना से जुड़े कुछ सवाल पूछे, जिनके जवाबों में सिया बार-बार अलग-अलग बातें कहती नजर आई। इसके बाद परिवार ने अपनी शंका पुलिस के सामने रखी।

    डिजिटल फोरेंसिक जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की पड़ताल में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन पिछले तीन वर्षों से रिश्ते में थे। जनवरी से जून के बीच दोनों ने 2,004 बार फोन, व्हाट्सएप और फेसटाइम के जरिए बातचीत की थी। छह महीनों में उनकी कुल बातचीत का समय 238 घंटे तक पहुंचा। जांच में यह भी दावा किया गया कि 16 और 17 जून की रात दोनों लंबे समय तक वीडियो कॉल पर संपर्क में थे।

    इंटरनेट बंद कर बचने की कोशिश, लेकिन पकड़ा गया

    पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन ने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए 18 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखा था। इतना ही नहीं, उसने अपना निजी मोबाइल अपनी दुकान पर छोड़ दिया और एक कर्मचारी का फोन लेकर लोहागढ़ पहुंचा। लांकि पुलिस ने कर्मचारी के मोबाइल की लोकेशन, सोशल मीडिया तस्वीरों और सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस उस हुडी पहने युवक तक पहुंच गई, जिसकी पहचान बाद में चेतन के रूप में होने का दावा किया गया।

    पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने सवाल किया कि दोनों सगाई तोड़कर अलग रास्ता क्यों नहीं चुन सकते थे, तो जांच के अनुसार चेतन ने बताया कि सिया ऐसा नहीं चाहती थी। उसे डर था कि सगाई टूटने या भाग जाने की स्थिति में परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा। पुलिस का आरोप है कि इसी सोच के चलते दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

    जांच एजेंसियों के अनुसार, 18 जून को जब केतन और सिया किले के एक सुनसान हिस्से में मौजूद थे, तभी पीछे से आए चेतन ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और उन्हें खाई में धक्का दे दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुणे की वडगांव अदालत ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    Post Views: 90

    Related Posts

    मौजूदा शासन व्यवस्था की कथनी और करनी- घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, घर के अंदर बुलडोजर और लव जिहाद

    November 2, 2026

    INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाए, कहा- ‘कोई निजी दुश्मनी नहीं’ | लाइव

    October 31, 2026

    ‘अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है’, बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

    October 22, 2026

    भारत-पोलैंड के बीच ‘हितों का कोई टकराव नहीं’, रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने पर जोर: PM टस्क

    October 22, 2026

    बड़ी खबर LIVE: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जेल से होंगे रिहा

    October 21, 2026

    बड़ी खबर LIVE: क्या पराजित संविधान संशोधन विधेयक को फिर लाकर दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की तैयारी में है सरकार?- कांग्रेस

    October 20, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    मौजूदा शासन व्यवस्था की कथनी और करनी- घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, घर के अंदर बुलडोजर और लव जिहाद

    November 2, 2026

    INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाए, कहा- ‘कोई निजी दुश्मनी नहीं’ | लाइव

    October 31, 2026

    ‘अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है’, बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

    October 22, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.