हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है, गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें : जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान दें कि किस तरह लोकतंत्र और हमारे संविधान की हत्या की जा रही है और छात्रों पर अत्याचार हो रहे हैं। हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।”
जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी से बात की
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की।
दिल्ली: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है, “अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा…”
लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है, “अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा…”
निर्दोष बच्चों पर लाठियां चलवाने वालों को पद पर रहने का कोई हक नहीं है: कांग्रेस
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि छात्रों के अधिकारों के लिए कांग्रेस के सांसद और नेता, प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे हैं। निर्दोष बच्चों पर लाठियां चलवाने वालों को पद पर रहने का कोई हक नहीं है। मोदी-शाह-प्रधान को इस्तीफा देना होगा।
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते…”
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज़ मांगों के साथ है
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज़ मांगों के साथ है। हम प्रधानमंत्री निवास के बार धरने पर बैठे हैं। इस बुज़दिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा। मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफ़ा देना पड़ेगा।
21 Jul 2026, 4:03 PM
राहुल, खड़गे समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, PM आवास के पास धरने पर बैठे थे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, सभी नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठे थे।
युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है।
भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

