Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    मौजूदा शासन व्यवस्था की कथनी और करनी- घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, घर के अंदर बुलडोजर और लव जिहाद

    November 2, 2026

    INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाए, कहा- ‘कोई निजी दुश्मनी नहीं’ | लाइव

    October 31, 2026

    ‘अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है’, बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    संसद LIVE: राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा में हंगामा कि अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया था।

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJuly 29, 2026

    बुधवार को संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता पर चर्चा और जवाबदेही की मांग की, जिसके कारण सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को पेपर लीक विरोधी बिल पर चर्चा के दौरान बात रखी। बिल पर गांधी के कुछ भी कहने से पहले ही सदन में सत्ता पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि कांग्रेस सांसद ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़िक्र करते हुए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया।

    बुधवार को कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। लोकसभा को तो सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद स्थगित कर दिया गया, जबकि राज्यसभा में चेयरमैन द्वारा ऊपरी सदन को स्थगित करने से पहले कुछ सदस्यों ने अपनी बात रखी। विपक्ष जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता पर चर्चा और जवाबदेही की मांग करता रहा, जिसके चलते दोनों सदनों को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा की बैठक अब दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी।

    विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े बिल पर 50 मिनट स्पीच दी। उन्होंने इडियट और अंधभक्त जैसे शब्द बोले। फिर कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसको लेकर सत्तापक्ष ने जमकर हंगामा किया।

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 7 बार खड़े होकर राहुल को टोका और संसदीय रूल्स का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। इस पर राहुल ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं।’

    स्पीकर ओम बिड़ला ने भी राहुल को 11 से ज्यादा बार टोका। कहा कि वे इस तरह के असंसदीय शब्द नहीं बोल सकते। स्पीकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अपील पर इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया।

    राहुल ने कहा, ‘देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे। अगर भाजपा के मेरे मित्र अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई-बहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा।’ लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

    पेपर लीक से जुड़े बिल पर आज लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। मंगलवार को बिल पर 9 घंटे बहस हुई थी। पहले दिन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार का पक्ष रखा। विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव बहस में शामिल हुए।

    राहुल की स्पीच के दौरान लोकसभा में हंगामे की 3 तस्वीरें…

    राजनाथ सिंह ने सत्ता पक्ष के सांसदों से शांत रहने और राहुल की बात सुनने की अपील की।
    राजनाथ सिंह ने सत्ता पक्ष के सांसदों से शांत रहने और राहुल की बात सुनने की अपील की।

    संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

    लाइव अपडेट्स

    5 मिनट पहले

     

    लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे शुरू होते ही स्थगित

    लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई, लेकिन राहुल गांधी के बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के कारण दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे राहुल गांधी के बयान पर अपनी बात रख रहे थे।

    43 मिनट पहले

     

    लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक स्थगित

    राहुल के बयान पर हंगामा बढ़ने से स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दी।

    44 मिनट पहले

     

    राहुल ने कहा- छात्रों पर शूटिंग की इजाजत दी गई

    • राहुल ने कहा,गृह मंत्री ने छात्रों पर शूटिंग की इजाजत दी। पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया।
    • रिजिजू- आप बिना सोचे समझे बोल रहे हैं। ऐसा मत बोलिए। आपको गंभीरता से बोलना चाहिए। ये ठीक नहीं है। ये किस आधार पर आपने बयान दिया। आपको किसने बताया। आप माफी मांगिए। गोली चली, ये छोटी बात नहीं है। ऐसा कैसे कह सकते हैं कि किसी ने गोली चलाई। ये गंभीर आरोप है।
    • विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू की- ‘राहुल गांधी को बोलने दो, राहुल गांधी को बोलने दो।’
    • अखिलेश यादव- अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं तो ये सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि छात्रों पर ऐसा व्यवहार किसने किया ये जांच करे।
    • रिजिजू- आप जांच की मांग करिए, लेकिन राहुल गांधी सीधे-सीधे गृह मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। आपको माफी मांगना होगा। झूठा आरोप लगाया है।
    50 मिनट पहले

    राहुल ने कहा- छात्रों ने बताया कि वे अंधभक्त नहीं बनेंगे

    राहुल ने कहा, ‘गरीब बच्चों से लाखों लाख रुपए लिए गए। एक परीक्षा में पेपर लीक होता है। दूसरे में कुछ और दिक्कत होती है। ये बहुत गलत है। सिस्टम पर RSS का कब्जा हो चुका है।’

    राहुल ने कहा, ‘राजनाथ सिंह ने कहा कि हम UPA नहीं हैं, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वे सही कह रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिखावटी है क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने कभी शिक्षा मंत्रालय नहीं चलाया। शिक्षा मंत्रालय को चलाने वाला संगठन RSS है।’

    कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘छात्र असल में इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्हें भारत में छात्र बने रहने, अपने जुनून को फॉलो करने, अपनी बात कहने और अपने मन के सवाल पूछने की इजाजत नहीं है। उन्हें वह बेतुका इतिहास मानना ​​पड़ता है जिसकी कल्पना RSS करता है।’

    Post Views: 72

    Related Posts

    मौजूदा शासन व्यवस्था की कथनी और करनी- घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, घर के अंदर बुलडोजर और लव जिहाद

    November 2, 2026

    INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाए, कहा- ‘कोई निजी दुश्मनी नहीं’ | लाइव

    October 31, 2026

    ‘अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है’, बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

    October 22, 2026

    भारत-पोलैंड के बीच ‘हितों का कोई टकराव नहीं’, रक्षा और अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने पर जोर: PM टस्क

    October 22, 2026

    बड़ी खबर LIVE: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जेल से होंगे रिहा

    October 21, 2026

    बड़ी खबर LIVE: क्या पराजित संविधान संशोधन विधेयक को फिर लाकर दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की तैयारी में है सरकार?- कांग्रेस

    October 20, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    मौजूदा शासन व्यवस्था की कथनी और करनी- घर के बाहर वसुधैव कुटुंबकम, घर के अंदर बुलडोजर और लव जिहाद

    November 2, 2026

    INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह आरोप लगाए, कहा- ‘कोई निजी दुश्मनी नहीं’ | लाइव

    October 31, 2026

    ‘अभिव्यक्ति से डरा सत्ताधारी व्यक्ति अपनी ताकत पहले ही खो चुका होता है’, बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर प्रियंका

    October 22, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.