Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    यह कैसा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldAugust 3, 2026

    फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ नरसंहार और रंगभेद के बावजूद, सिर्फ़ एक देश ने अपनी मर्ज़ी और पूरे जोश के साथ इज़राइल का साथ दिया है, और वह देश भारत है।

    आकार पटेल

    Published: 02 Aug 2026, 9:00 PM

    Follow us on:

    ‘लोकतंत्र की जननी’ (भारत) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक अस्थायी चुनी हुई सीट के लिए दावेदारी कर रही है। इसे ‘अस्थायी’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका कार्यकाल सिर्फ दो साल का होता है, और ‘चुनी हुई’ इसलिए क्योंकि पांच स्थायी सदस्यों के साथ बैठने की इच्छा रखने वाले 188 सदस्य देशों के बीच 10 सीटें बांटी जाती हैं। इन 10 सीटों के साथ कोई वीटो पावर नहीं मिलती है; इसलिए, अगर चीन, अमेरिका, फ्रांस, रूस या यूके में से कोई भी देश किसी प्रस्ताव के खिलाफ हो, तो बाकी 14 देशों के वोट चाहे जो भी हों, वह प्रस्ताव खारिज हो जाता है।

    लोकतंत्र की जननी पहले भी आठ बार चुनी जा चुकी है और पिछली बार 2021-22 में चुनी गई थीं। मुझे याद नहीं कि तब हमने क्या हासिल किया था और पक्का नहीं पता कि हम फिर से क्यों चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन तारीख से एक संकेत मिलता है। यह कार्यकाल 2028 और 2029 के लिए है, जिसका मतलब है कि अगले आम चुनाव के ठीक बीच में हमें होर्डिंग लगाने और यह दिखाने का मौका मिलेगा कि हम दुनिया के लिए कितने अहम हैं। कुछ साल पहले की जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता याद है न?

    अगले साल जून में संयुक्त राष्ट्र में चुनाव होने हैं और एशिया-पैसिफिक ग्रुप (एशिया-प्रशांत समूह) में एक और उम्मीदवार है जिसे हमें हराना है (या जिससे नाम वापस करवाना है), और वह है ताजिकिस्तान। उसे ‘ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कॉन्फ़्रेंस’ (ओआईसी) के 56 वोटिंग सदस्यों का समर्थन हासिल है और एक ऐसे देश के तौर पर उसे सहानुभूति वाले वोट भी मिल सकते हैं जो अब तक एक बार भी नहीं चुना गया है।

    चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार देश को कुल 193 सदस्य देशों में से दो तिहाई देशों का समर्थन चाहिए, यानी अगर सभी देश मौजूद हों और वोट दें, तो 129 वोटों की ज़रूरत होगी। गणित देखें तो ओआईसी के 56 वोटों में से एक भी वोट न मिलने पर भी हम जीत सकते हैं, लेकिन कहना मुश्किल है। हमें ताजिकिस्तान को पीछे हटने के लिए मनाने या अपने प्लैटफ़ॉर्म की अपील से मुस्लिम गुट को तोड़ने के लिए कोई न कोई जुगाड़ करना होगा।

    तो हमारा मंच क्या है? जयशंकर के एक भाषण के जरिए इसकी घोषणा की गई। नए भारत में अधिकांश चीजों की तरह, संक्षिप्त नाम सबसे महत्वपूर्ण है। इस बार हमने  ‘शांति’ (SHANTI) नाम दिया है, जिसका विस्तार सिक्यूरिंग एडवांसमेंट थ्रू नॉर्मस यानी ‘मानदंडों, विश्वास और सत्यनिष्ठा के माध्यम से समग्र उन्नति सुनिश्चित करना’ है। सुनने में यह बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे हमारा चुनाव आयोग या दिल्ली पुलिस कुछ कहती है।

    शांति (SHANTI) के छह तत्व हैं। पहला यह दावा है कि भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज़ है। कैसे? कहां? यह तो नहीं बताया गया, लेकिन मान लेते हैं कि यह सच है। दूसरा है ‘सुधारे गए मल्टीलेटरलिज़्म’ (बहुपक्षवाद) की बात, जो असल में यह कहने का एक फैंसी तरीका है कि हमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दी जाए।

    तीसरा है शांति बनाए रखने का काम (पीसकीपिंग)। शायद पाठकों को पता न हो कि संयुक्त राष्ट्र की पीसकीपिंग फ़ोर्स में कुछ ही देशों का दबदबा है। इसमें सबसे बड़ा योगदान नेपाल का है, और उसके बाद भारत, बांग्लादेश, रवांडा और पाकिस्तान का नंबर आता है। लेकिन जैसाकि जयशंकर कहते हैं कि भारत पीसकीपिंग को ‘भविष्य के लिए तैयार’ बनाएगा।

    “इसका मतलब है बेहतर ढंग से तैयार होना, टेक्नोलॉजी से लैस होना, असल में ज़रूरी काम सौंपे जाना और मुख्य लक्ष्यों पर ध्यान देना।” शायद इसका मतलब यह है कि हम आधार कार्ड जारी करेंगे।

    चौथा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जहां हमारी भूमिका साफ़ नहीं है क्योंकि एआई क्षमताएं सिर्फ़ अमेरिका और चीन के पास ही हैं। जयशंकर बताते हैं कि यहां एआई या आई का तात्पर्य एक और एक्रोनिम (संक्षिप्त नाम) है। वे कहते हैं, “भारत ने एआई का एक ऐसा विज़न पेश किया है जो इंसानों पर केंद्रित है और जो अपनी क्षमताओं के साथ-साथ भारत की परंपराओं पर भी आधारित है। इसके लिए हमारा शब्द है ‘MANAV’ (मानव), यानी मॉरल एंड एथिकल सिस्टम्स, अकाउंटेबिल गवर्नेंस, नेशनल सोवरीनिटी, एक्सेसेबिल एंड इन्क्लूसिव यानी जो इन चीज़ों का एक्रोनिम है: नैतिक और सदाचारी सिस्टम, जवाबदेह गवर्नेंस, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुलभ और समावेशी, और वैध और जायज़ सिस्टम।”

    पांचवीं बात समुद्री व्यवस्था की है, यानी ईरान को होर्मुज की नाकेबंदी बंद कर देनी चाहिए। छठी बात आतंकवाद की है, जो हमारा सबसे पसंदीदा विषय है। जयशंकर कहते हैं, “हमारा संकल्प आतंकवाद को मिलने वाली फंडिंग को रोकने पर ध्यान केंद्रित करना है।” यह सच नहीं है। भारत पर अपनी सितंबर 2024 की ‘म्यूचुअल इवैल्यूएशन रिपोर्ट’ में, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने भारत को केवल “आंशिक रूप से अनुपालन करने वाला” माना, क्योंकि सरकार को एनजीओ पसंद नहीं हैं—जिसके बारे में मैंने पहले भी यहां लिखा है।

    हमारा प्लेटफ़ॉर्म इन छह चीज़ों पर आधारित है। हो सकता है कि दुनिया हमारे इस शानदार घोषणापत्र को हमें वोट देने के लिए पर्याप्त माने। लेकिन हमें अपने समय के दो बड़े, आपस में जुड़े हुए और वैश्विक मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा: ईरान में चल रहा गैर-कानूनी युद्ध, जिसका असर सब पर पड़ रहा है, और फ़िलिस्तीन में हो रहा नरसंहार।

    पहली बात पर हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि हम ट्रंप के खिलाफ़ बोलने से डरते हैं और हमने युद्ध शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही इज़राइल से एक मेडल स्वीकार किया था। दूसरी बात पर, यह ज़रूरी समझते हुए कि इसका ज़िक्र किया जाए, जयशंकर ने अपने भाषण में कहा: “हमने कल ही ब्रुसेल्स में फ़िलिस्तीन डोनर ग्रुप की बैठक में फ़िलिस्तीन के लिए एक स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कृत्रिम अंग लगाने का केंद्र और एक वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाने का अतिरिक्त वादा किया है।”

    लेकिन निस्संदेह, फ़िलिस्तीन के मामले में हमारा असली रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं हैं।

    गाज़ा पर इज़राइल की बमबारी रोकने की मांग करने वाली वोटिंग में भारत शामिल नहीं हुआ। फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ नरसंहार और रंगभेद के बावजूद, सिर्फ़ एक देश ने अपनी मर्ज़ी और पूरे जोश के साथ इज़राइल का साथ दिया है, और वह देश भारत है। जर्मनी ऐसा ऐतिहासिक अपराध-बोध के कारण करता है, और अमेरिका इज़राइल लॉबी की वजह से। सिर्फ़ भारत ने ही यह तय किया है कि वह फ़िलिस्तीनियों से इतनी नफ़रत करता है कि इज़राइल से प्यार करने लगा है।

    जैसा कि मेरे संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने पिछले हफ़्ते बताया, भारत इज़राइल को हथियार भेज रहा है, जिनमें वॉरहेड और दूसरे ऐसे हथियार शामिल हैं जिनका इस्तेमाल फ़िलिस्तीनी बच्चों के ख़िलाफ़ किया जाता है। ‘लोकतंत्र की जननी’ ने इज़राइल को वे बम बेचे जिनसे गाज़ा के बच्चे-बच्चियों के हाथ-पैर कट गए, और अब वही ‘जननी’ भविष्य में उन्हें कृत्रिम अंग देने का वादा कर रही है।

    एमनेस्टी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार ने कहा: “भारत के पास रणनीतिक व्यापार नियंत्रण के लिए एक मज़बूत कानूनी और नियामक ढांचा है और वह दोहरे इस्तेमाल वाली वस्तुओं और तकनीकों का निर्यात विभिन्न देशों को अपने राष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप करता है।” इसका मतलब है कि हम बम भेजना जारी रखेंगे।

    इसलिए, दुनिया के सभी देशों से गुज़ारिश है कि वे ‘लोकतंत्र की जननी’ के लिए वोट करें, क्योंकि जैसा कि जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, “भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सोच को अपनाता है; हम सिर्फ़ उपदेश नहीं देते, बल्कि इसे अमल में भी लाते हैं।”

    Post Views: 85

    Related Posts

    पितृसत्तामकता पर प्रहार और उसका पोषण, भारतीय समाज की दो परस्पर विपरीत प्रवृत्तियां

    August 29, 2026

    कुटिलताओं के प्रतिरोध का समय

    August 26, 2026

    इस स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा सवाल- किस दिशा में जा रहा है हमारा लोकतंत्र?

    August 14, 2026

    हौसले के साथ एक अलग भविष्य की ओर

    August 10, 2026

    ‘मोदी परिवार’ में नई पीढ़ी की बगावत

    August 8, 2026

    जंतर-मंतर आंदोलन और आरएसएस की विचारधारा का असली चेहरा

    August 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.