राहुल गांधी ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती
राहुल गांधी ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन। जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती
जिस तरह से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रद्द करने का काम यूपी सरकार कर रही है, हम इसकी निंदा करते हैं: दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रजातंत्र में किसी भी राजनैतिक दल को और किसी भी वर्ग को अपनी बात रखने का अधिकार है। प्रदर्शन का भी अधिकार है, अभिव्यक्ति की भी स्वतंत्रता होनी चाहिए लेकिन जिस तरह से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रद्द करने का काम यूपी सरकार कर रही है, हम इसकी निंदा करते हैं। अनुमित मिलनी चाहिए और हर हालत में कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों की आवाज उठाएगी, राहुल गांधी उठाएंगे।”

