संसद के मानसून सत्र में आज भी टकराव देखा जा रहा है। अमित शाह के संसद में आने और जवाब देने की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में और संसद के भीतर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर चंदा चोर और छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया, विपक्षी सासंदों ने प्रश्नकाल के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह को जमकर घेरा, इस दौरान विपक्षी सांसदों ने चंदा चोर गद्दी छोड़ और अमित शाह सदन में आओ के नारे लगाए। हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित।

