Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    UGC-NET में गड़बड़ियों पर केंद्र सख्त, NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं के ऑडिट का आदेश

    August 17, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम—पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, मालवीय बाहर, माधव और ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    बापू के सपनों के स्वराज से कितनी दूर आ गए!

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    योगी राज में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर बवाल! राजधानी लखनऊ में 3 दिन में दूसरी बार छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldAugust 17, 2026

    जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का यह विरोध प्रदर्शन दोबारा हुआ है। तीन दिन पहले शुक्रवार को इसी स्कूल की छात्राओं ने अपनी शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में शिक्षकों की कमी और कक्षाएं ठीक से नहीं चलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारी बारिश के बीच एक सरकारी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

    जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का यह विरोध प्रदर्शन दोबारा हुआ है। तीन दिन पहले शुक्रवार को इसी स्कूल की छात्राओं ने अपनी शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था ।

    सोमवार सुबह करीब नौ बजे कई छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं और डुबग्गा-कानपुर बाईपास तथा बालागंज चौराहों पर प्रदर्शन किया। अपने स्कूल में शिक्षण कार्यों से जुड़े मुद्दों से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने नारे लगाए।

    बारिश के बावजूद कुछ छात्राएं सिर पर तौलिया लपेटकर प्रदर्शन स्थल पर बैठी रहीं, जबकि कई अन्य ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई और एक व्यस्त चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया।

    अधिकारियों ने बताया कि लोगों के दफ्तर जाने के व्यस्त समय में इस विरोध प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हुआ, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस तैनात की गयी।

    ‘जेन अल्फा’ कहलाने वाली इन छात्राओं ने मुख्य रूप से शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कक्षाएं ठीक से संचालित नहीं की जा रही हैं।

    सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनसे विरोध—प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाया। इसके बाद उनको वापस स्कूल परिसर ले जाया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे बातचीत की।

    अनामिका नाम की एक छात्रा ने बताया कि स्कूल में सुबह आठ बजे से शाम तक कक्षाएं संचालित की जाती हैं और असेंबली सत्र में ही लगभग दो घंटे लग जाते हैं, इसलिए छात्रों के पास पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए बहुत कम समय बचता है।

    उसने आरोप लगाया कि स्कूल में विज्ञान के छात्रों की खासी संख्या होने के बावजूद केवल रसायन विज्ञान विषय के शिक्षक ही उपलब्ध हैं, जबकि जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाने के लिये कोई भी शिक्षक नहीं है।

    अनामिका ने कहा, ”बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों को ऑनलाइन कक्षा में शामिल होने में भी दिक्कतें आ रही हैं।”

    प्रदर्शनकारी छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई और अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगी।

    समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने छात्राओं से बात की है और बातचीत से उनकी शिकायतों को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

    विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद छात्रों को वापस स्कूल ले जाया गया और उनकी समस्याओं एवं मांगों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद थे।

    कांग्रेस पार्टी ने छात्रों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने छात्राओं के प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यूपी की राजधानी लखनऊ में, ‘जेन अल्फा’ (आज की पीढ़ी के बच्चे) अपने अधिकारों की मांग करते हुए और नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं।

    राजनीति

    वे कह रहे हैं: “CM को बुलाओ”

    छात्राओं का कहना है कि:

    • स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।

    • उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार नहीं किया जा रहा है।

    • बच्चों को खराब खाना दिया जाता है।

    • बीमार पड़ने पर उन्हें इलाज तक नहीं मिलता।”

    कांग्रेस पार्टी ने कहा, “बीजेपी सरकार तरह-तरह के दावे करती है, लेकिन हर जगह कुप्रबंधन का बोलबाला है। शिक्षा तो दूर की बात है। स्कूलों में बच्चे बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। लेकिन बीजेपी सरकार की शर्म-हया भी मर चुकी है; उन्हें सिर्फ़ सत्ता दिखती है, देश का भविष्य नहीं।
    Post Views: 12

    Related Posts

    UGC-NET में गड़बड़ियों पर केंद्र सख्त, NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं के ऑडिट का आदेश

    August 17, 2026

    बापू के सपनों के स्वराज से कितनी दूर आ गए!

    August 17, 2026

    आजादी की रात के भाषण से आधी रात के रील तक, इसी बीच छिपी है हमारे गणतंत्र के पतन की कहानी

    August 14, 2026

    ‘गलवान के बाद अब अरुणाचल प्रदेश?’: खड़गे ने चीन की आक्रामकता और ज़मीन गंवाने के मुद्दे पर PM और शाह से जवाब मांगा।

    August 14, 2026

    ‘इरादे पर गंभीर संदेह’: कांग्रेस ने केंद्र की जाति जनगणना के प्रारूप पर सवाल उठाए

    August 14, 2026

    RSS की बढ़ेंगी मुश्किलें? कर्नाटक में ‘अपंजीकृत संगठनों’ के सार्वजनिक जगह इस्तेमाल पर बिल मंजूर

    August 14, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    UGC-NET में गड़बड़ियों पर केंद्र सख्त, NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं के ऑडिट का आदेश

    August 17, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम—पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, मालवीय बाहर, माधव और ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    बापू के सपनों के स्वराज से कितनी दूर आ गए!

    August 17, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.