Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी – शक्ति दुबे टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे और अर्चित तीसरे स्थान पर

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldApril 22, 2025

    संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सर्विस 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है. यूपीएसई परीक्षा 2024 में 1009 उम्मीदवार सफल हुए हैं. वहीं राजस्थान से काफी युवाओं ने यूपीएस परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है. दौसा कलेक्टर देवेंद्र यादव के छोटे भाई उत्कर्ष यादव ने भी यूपीएससी परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि UPSC CSE परीक्षा 2024 में उत्कर्ष यादव ने 32वां रैंक हासिल किया है. इस सफलता के बाद उनके घर-परिवार और गांव में खुशी की लहर है.

    बता दें दौसा के कलेक्टर देवेंद्र यादव साल 2016 बैच के IAS ऑफिसर हैं. वह वर्तमान में दौसा जिला में कलेक्टर पद को संभाल रहे हैं. वहीं अब उनके छोटे भाई उत्कर्ष यादव ने भी यूपीएससी परीक्षा पास कर लिया है.

    कोटपुतली के रहने वाले हैं उत्कर्ष यादव

    बता दें, उत्कर्ष यादव बहरोड़(कोटपुतली)क्षेत्र के गांव हमींदपुर के रहने वाले हैं. उत्कर्ष फिलहाल दिल्ली में रह रहे हैं और उन्होंने दिल्ली से ही सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी की है. यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. उत्कर्ष यादव ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है.

    जोधपुर से ओसियां गांव के त्रिलोक सिंह को मिला 20वां रैंक

    वहीं जोधपुर के ओसियां के भाखरी गांव के रहने वाले त्रिलोक सिंह ने भी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है. त्रिलोक सिंह को पहले ही प्रयास में 20वां रैंक मिला है. ओसियां विधायक भैराराम सियोल, पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतापसिंह भेड़, जिला मंत्री ओमप्रकाश तापू ने त्रिलोक सिंह को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है.

     

    बाड़मेर से 4 कैंडिडेट्स सफल

    अब तक की जानकारी के मुताबिक, रेगिस्तानी जिले बाड़मेर के धोरों से निकले 4 युवाओं ने यूपीएससी की सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है. सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफल होने वाले चार युवाओं में सुख राम भूंकर, बाड़मेर शहर के तन्मय मेघवाल, शिव कस्बे के लोकेंद्र कुमार और आकडली के खेतदान चारण का नाम शामिल है.

    ये 4 युवाओं ने पास की परीक्षा

    शिव उपखंड क्षेत्र के भियाड गांव के निवासी सुखराम भूंकर ने 443वीं रैंक हासिल की है. वहीं, तन्मय मेघवाल ने 832वीं रैंक, शिव कस्बे के लोकेंद्र कुमार ने 954वीं रैंक और आकडली के खेतदान चारण को 649वीं रैंक मिली है. 832वीं रैंक हासिल करने वाले तन्मय मेघवाल के पिता ने एनडीटीवी की टीम से बताया कि तन्मय ने 5वें प्रयास में परीक्षा पास की है.

    मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट का बेटा सफल

    इससे पहले 4 बार मिली असफलताओं से हार नहीं मानी. परिवार भी हमेशा से उनके साथ खड़ा रहा है. तन्मय ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने 10-12 घंटे की पढ़ाई की है. इस सफलता का श्रेय तन्मय अपने पिता को देते हैं. तन्मय के पिता बाड़मेर राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिटेंडेंट हैं.

    Post Views: 476

    Related Posts

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

    September 14, 2026

    वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

    September 11, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग जारी, मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता, दिख रहा उत्साह

    September 11, 2026

    रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल, अस्पताल पहुंचकर शेखावत ने जाना हाल

    September 8, 2026

    RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

    August 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.