Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    हरियाणा में वोटों में हेराफेरी के राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग: कांग्रेस ने पहले खामियों को क्यों नहीं उजागर किया

    November 5, 2025

    बड़ी खबर LIVE: बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’, बोले- ‘हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई’

    November 5, 2025

    ज़ोहरान ममदानी ने विजय भाषण में नेहरू का ज़िक्र किया, कहा न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव ने ‘राजनीतिक वंशवाद’ को उखाड़ फेंका

    November 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा, कोलायत से दर्शन कर लौट रहे 15 लोगों की मौत; कड़ी मशक्कत से निकाले शव

      November 3, 2025
      Recent

      जोधपुर में बड़ा सड़क हादसा, कोलायत से दर्शन कर लौट रहे 15 लोगों की मौत; कड़ी मशक्कत से निकाले शव

      November 3, 2025

      जयपुर में बेकाबू डंपर ने 11 लोगों की ली जान, एक किलोमीटर तक जो सामने आया रौंदता चला गया

      November 3, 2025

      राजस्थान -जोधपुर में आतंकवादियों से जुड़े दो-भाई समेत 3 मौलवी पकड़े:अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से संबंध होने की आशंका,

      October 31, 2025
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    बड़ी खबर LIVE: बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’, बोले- ‘हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई’

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldNovember 5, 2025

    बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हरियाणा चुनाव को लेकर कर रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि कैसे चुनाव में धांधली हुई और कांग्रेस पार्टी हार गई।

     

    राहुल गांधी कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश लोगों से झूठ बोला

    प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दालचंद उत्तर प्रदेश में भी मतदाता हैं, हरियाणा में भी वोटर है। उनका बेटा भी हरियाणा में मतदाता है, यूपी में भी बीजेपी को मतदान करता है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे हजारों लोग हैं, जिनका बीजेपी से संबंध है।

    राहुल गांधी ने कहा कि मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा में कई जगह मतदाता सूची में है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि मकान नंबर जीरो उन लोगों के सामने दर्ज कर दिया जाता है, जिनके पास घर नहीं होते।

    राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी चलाया गया, जिसमें घर विहीन लोगों के लिए वोटर लिस्ट में दर्ज पते को लेकर जानकारी दी जा रही थी। राहुल गांधी ने कहा कि हमने क्रॉस चेक किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से खुलेआम झूठ बोला।

    05 Nov 2025, 12:36 PM

    राहुल गांधी ने आंकड़ों के साथ बताया- कैसे हरियाणा चुनाव में धांधली हुई

    राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगहों पर वोटिंग का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले। राहुल गांधी ने कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई। उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर मिले। हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ मतदाता हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। उन्होंने कहा यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी हार गई।

    राहुल गांधी ने दावा किया कि एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सीसीटीवी फूटेज डिलीट कर दिया गया। सीसीटीवी फूटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था। एक लड़की ने 10 जगह मतदान किया। फर्जी फोटो वाले एक लाख 24 हजार 177 मतदाता थे। वोटर लिस्ट में एक महिला ने नौ जगह वोटिंग की। राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे मंशा साफ थी- बीजेपी की मदद करना। यह वोट चोरी जेन-जी को देखनी चाहिए।

    05 Nov 2025, 12:18 PM

    बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’, बोले- ‘हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई’

    बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हरियाणा चुनाव को लेकर कर रहे हैं। वह दावा कर रहे हैं कि कैसे चुनाव में धांधली हुई।

    राहुल गांधी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो दिखाया, जिसमें सैनी कह रहे हैं कि हमने पहले से ही कहा था कि हमारे पास व्यवस्था है, हम चुनाव जीतेंगे। राहुल गांधी ने सवाल किया कि वह कैसी व्यवस्था है, जिसके बार में सैनी ने बात की।

    राहुल गांधी ने कहा कि जब हर पोल में और हर जगह यह बात सामने आ रही थी कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव जीतने जा रही है। फिर आखिर हुआ क्या, बीजेपी ने आखिर चुनाव जीतने के लिए कौन सी व्यवस्था की। राहुल गांधी साक्ष्य रख रहे हैं और बता रहे हैं कि आखिर हरियाणा में बीजेपी ने कैसे चुनाव जीता।

    राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव में 25 लाख की वोट चोरी की गई। इनमें 5,21,619 फर्जी मतदाता थे।

    बिहार में मतदान से ठीक पहले आज राहुल गांधी की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस ने  लिखा- ‘हाइड्रोजन बम आ रहा है…’

    Post Views: 8

    Related Posts

    हरियाणा में वोटों में हेराफेरी के राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग: कांग्रेस ने पहले खामियों को क्यों नहीं उजागर किया

    November 5, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव: सीमांचल में जनसांख्यिकीय संतुलन बिगाड़ने के लिए राजद-कांग्रेस रच रही साजिश: पीएम मोदी

    November 4, 2025

    बिहार में राहुल गांधी का ऐलान, ‘मोदी चाहते हैं कि आपको रील बनाने की लत लग जाए’

    November 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि नए ऑनलाइन गेमिंग कानून से नियमित प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंटों को बाहर रखा जा सकता है

    November 4, 2025

    बेगूसराय में बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP-NDA ने जनता के छीने अधिकार, बिहार में की वोट चोरी

    November 1, 2025

    हिमंत की टिप्पणियों से पता चलता है कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए ‘अयोग्य’ हैं: ‘पाकिस्तानी एजेंट’ वाली टिप्पणी पर गौरव

    November 1, 2025
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 20248 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202477 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202422 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    हरियाणा में वोटों में हेराफेरी के राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग: कांग्रेस ने पहले खामियों को क्यों नहीं उजागर किया

    November 5, 2025

    बड़ी खबर LIVE: बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’, बोले- ‘हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई’

    November 5, 2025

    ज़ोहरान ममदानी ने विजय भाषण में नेहरू का ज़िक्र किया, कहा न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव ने ‘राजनीतिक वंशवाद’ को उखाड़ फेंका

    November 5, 2025
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 20248 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202477 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202422 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2025 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.