Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    आज की ताजा खबर: PM मोदी द्वारा उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान रिफाइनरी में आग

    April 20, 2026

    ‘पीएम मोदी बिलकुल असमर्थ…’, कांग्रेस ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा

    April 20, 2026

    राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026
      Recent

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026

      जोधपुर में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      April 18, 2026

      राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश

      April 3, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    ‘प्रधानमंत्री मोदी ने परिसीमन से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं किया, मतविभाजन में हारेगी सरकार’, कांग्रेस का हमला

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldApril 16, 2026

    जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अस्वाभाविक रूप से, ‘गैर-गृहस्थ’ प्रधानमंत्री ने आज लोकसभा में केवल 40 मिनट का भाषण दिया। विशिष्ट बात यह है कि उन्होंने संसद के विशेष सत्र में प्रमुख मुद्दे परिसीमन के अलावा हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने इससे जुड़ी एक भी चिंता का समाधान नहीं किया।’’

    कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में अपने वक्तव्य के दौरान परिसीमन से जुड़ी चिंताओं का समाधान नहीं किया और अब महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर मत विभाजन के समय सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि पश्विम बंगाल और तमिलनाडु की जनता भी इस महीने विधानसभा चुनावों में जवाब देगी।

    जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अस्वाभाविक रूप से, ‘गैर-गृहस्थ’ प्रधानमंत्री ने आज लोकसभा में केवल 40 मिनट का भाषण दिया। विशिष्ट बात यह है कि उन्होंने संसद के विशेष सत्र में प्रमुख मुद्दे परिसीमन के अलावा हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने इससे जुड़ी एक भी चिंता का समाधान नहीं किया।’’

    उनका कहना है, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार दलगत स्थिति से ऊपर उठने और इन विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित करने का आह्वान किया…प्रधानमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने इस मुद्दे पर हर पक्ष से मुलाकात की है। सच तो यह है कि उसने (सरकार ने) 29 अप्रैल को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने के विपक्ष के नेता के बार-बार के आह्वान को खारिज कर दिया है।’’

    उन्होंने दावा किया कि सरकार ने किसी भी राज्य सरकार से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से परामर्श नहीं किया है, यहां तक ​​कि वह लोकसभा और विधान सभा दोनों स्तरों पर परिसीमन करने के लिए आगे बढ़ रही है।

    जयराम रमेश का कहना है, ‘‘परिसीमन कैसे आगे बढ़ेगा, इस बारे में सरकार ने प्रस्तावित कानून में कोई भी विवरण लिखित में देने से इनकार कर दिया है और इसके बजाय ऐसे विधेयक पेश किए हैं जो लोकसभा की संरचना को बड़े पैमाने पर फिर से बनाने की बात करते हैं।’’

    उनके अनुसार, कई मौजूदा मुख्यमंत्रियों और संसद सदस्यों द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दों को ‘तकनीकी बहानेबाजी’ करार देकर प्रधानमंत्री ने दक्षिण, पूर्व, पूर्वोत्तर और उत्तर के कई राज्यों की चिंताओं के प्रति जानबूझकर अनभिज्ञता दिखाई है।

    जयराम रमेश ने कहा, ‘‘इन क्षेत्रों में लोगों की जायज चिंताओं को बेहद निर्मम तरीके से नजरअंदाज कर दिया गया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लोग निस्संदेह इस महीने के अंत में वोट के जरिये इस अपमान का जवाब देंगे।’’

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने आज अपने भाषण में अपनी जातीय पृष्ठभूमि का भी आसानी से जिक्र किया। लेकिन उन्होंने उस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की जिसे विपक्ष लगातार उठाता रहा है। हमें अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए कोटा के भीतर एक कोटा लागू करना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री इस मांग के प्रति जानबूझकर बहरे हैं, भले ही वह राजनीतिक लाभ के लिए अपनी पहचान का दिखावा करते हों।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण के कारण देश भर की महिलाओं में आई राजनीतिक चेतना को भी परोक्ष रूप से स्वीकार किया। उन्होंने यह उल्लेख छोड़ दिया कि जमीनी स्तर पर यह क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दृष्टिकोण के कारण संभव हुई।’’

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘महिलाओं के हित के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को चुनौती नहीं दी जा सकती। लेकिन आज मुद्दा वह नहीं है। मुद्दा भारत के संविधान का है। संविधान को नष्ट करने और व्यवस्था पर कब्ज़ा करने के इस कुत्सित प्रयास में मोदी सरकार को निस्संदेह कल शाम चार बजे लोकसभा में हार का सामना करना पड़ेगा। विधेयक पेश होने पर मतों का विभाजन तो महज एक ट्रेलर था।’’

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश में परिसीमन के अनुपात में कोई बदलाव नहीं होने का आश्वासन देते हुए बृहस्पतिवार को लोकसभा में सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की और कहा कि जो भी इसका विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    Post Views: 16

    Related Posts

    आज की ताजा खबर: PM मोदी द्वारा उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान रिफाइनरी में आग

    April 20, 2026

    ‘पीएम मोदी बिलकुल असमर्थ…’, कांग्रेस ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा

    April 20, 2026

    महिला आरक्षण के लिबास में बड़ी साजिश, संघीय ढांचे की नींव हिलाने की कोशिश

    April 18, 2026

    ‘बेवकूफ नहीं है देश की महिलाएं’, प्रियंका बोलीं- पुराना बिल लाइए फिर देखते हैं कौन है महिला विरोधी

    April 18, 2026

    लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल गिरा:पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट; मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम

    April 17, 2026

    परिसीमन की कवायद ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगी’, थरूर का तंज- इतनी ही जल्दबाजी आपने डिमोनेटाइजेशन में भी दिखाई थी

    April 17, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202423 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202495 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    आज की ताजा खबर: PM मोदी द्वारा उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान रिफाइनरी में आग

    April 20, 2026

    ‘पीएम मोदी बिलकुल असमर्थ…’, कांग्रेस ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा

    April 20, 2026

    राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

    April 18, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202423 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202495 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.