Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    यूरोप में जानलेवा ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मरने वालों की संख्या बढ़ी।

    June 30, 2026

    राम मंदिर दान मामला: कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला, पूछा- क्या RSS के खिलाफ चलेगा योगी का बुलडोजर?

    June 30, 2026

    FIFA WC में बड़ा उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर, मोरक्को ने 3-2 से हराया, पेनल्टी शूटआउट से आए दोनों नतीजे

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
      Recent

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026

      राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

      May 30, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    रामलला के दर्शन से पहले अजय राय नजरबंद, बोले- ‘जेल जाना पड़े तो भी करेंगे पूजा-अर्चना’

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJune 30, 2026

    अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस नेताओं की यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना से पहले उन्हें और उनके साथियों को नजरबंद कर दिया गया। अजय राय ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा था, लेकिन रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत में लेकर आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर जाने से रोका जा रहा है और उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है।

    अजय राय ने कहा कि वे भगवान के दर्शन के लिए जेल जाने या कुछ दिनों तक अन्न-जल का त्याग करने तक के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिनिधिमंडल भगवान से यह प्रार्थना करना चाहता था कि आरएसएस और बीजेपी पर लगाए गए चढ़ावे और दान की कथित चोरी तथा जमीन घोटालों के आरोपों से इस पवित्र स्थल की हुई बदनामी से मुक्ति मिले।

    हाउस अरेस्ट के बावजूद अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेता

    राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं की अयोध्या यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को पहले हाउस अरेस्ट किया गया था। हालांकि, दोनों नेता पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या पहुंचने के बाद देर रात पुलिस उनके होटल पहुंची और कमरे का दरवाजा खटखटाया। सांसद किशोरी लाल शर्मा और दीपक सिंह रात से होटल के कमरे में ही मौजूद हैं। दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है और उन्हें उनके आराध्य भगवान राम के दर्शन करने से रोकना चाहती है।

    प्रयागराज में सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के घर पहुंची टीम

    अयोध्या में अजय राय को नजरबंद किए जाने के बाद प्रयागराज में भी पुलिस सक्रिय हो गई। कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के अशोक नगर स्थित आवास के बाहर पुलिस पहुंच गई। पुलिस उन्हें अयोध्या जाने से पहले रोकने की कोशिश कर रही है। फिलहाल उज्ज्वल रमण सिंह अपने घर के अंदर मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं के अयोध्या पहुंचने और रामलला के दर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

    रामलला के दर्शन के लिए कांग्रेस ने बनाया था 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

    राम मंदिर की दानपेटी और चढ़ावे की कथित हेराफेरी को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 30 जून को अपने नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना करने की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे के जरिए बीजेपी और प्रदेश  सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

    अजय राय के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व विधायक मीता गौतम और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह शामिल हैं।

    Post Views: 6

    Related Posts

    राम मंदिर दान मामला: कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला, पूछा- क्या RSS के खिलाफ चलेगा योगी का बुलडोजर?

    June 30, 2026

    गाज़ा में ‘नरसंहार’ पर मोदी सरकार की चुप्पी को तर्कसंगत या नैतिक रूप से नहीं समझाया जा सकता: सोनिया गांधी

    June 27, 2026

    अडानी को US कोर्ट से झटका: जज ने न्याय विभाग से केस वापस लेने का कारण बताने को कहा, मामला तुरंत बंद करने से इनकार

    June 27, 2026

    नीट, वोट चोरी, संविधान हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ा रहा, आगे भी रहूंगा: राहुल गांधी

    June 26, 2026

    ‘सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    June 26, 2026

    ‘BJP का हिंदुत्व नकली’, अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर मामले में दर्ज प्राथमिकी पर सवाल उठाए

    June 26, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    1917 से 2025 तक: भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन क्यों गिन रहा है अंतिम सांसें

    December 30, 202536 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    यूरोप में जानलेवा ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मरने वालों की संख्या बढ़ी।

    June 30, 2026

    राम मंदिर दान मामला: कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला, पूछा- क्या RSS के खिलाफ चलेगा योगी का बुलडोजर?

    June 30, 2026

    FIFA WC में बड़ा उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर, मोरक्को ने 3-2 से हराया, पेनल्टी शूटआउट से आए दोनों नतीजे

    June 30, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    1917 से 2025 तक: भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन क्यों गिन रहा है अंतिम सांसें

    December 30, 202536 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.