Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    UGC-NET में गड़बड़ियों पर केंद्र सख्त, NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं के ऑडिट का आदेश

    August 17, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम—पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, मालवीय बाहर, माधव और ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    बापू के सपनों के स्वराज से कितनी दूर आ गए!

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    बापू के सपनों के स्वराज से कितनी दूर आ गए!

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldAugust 17, 2026

    महात्मा गांधी के अनुसार, डूबता आदमी दूसरे को नहीं तारेगा, लेकिन तैरता आदमी दूसरे को तारेगा। हम खुद गुलाम होंगे और दूसरों को आजाद करने की बात करेंगे, तो वह संभव नहीं है।

    कृष्ण प्रताप सिंह

    Published: 16 Aug 2026, 7:58 PM

    Follow us on:

    आज की तारीख में हम स्वराज और स्वतंत्रता के अर्थों में गहरे अंतर के बावजूद दोनों का एक दूसरे के स्थान पर लगभग एक जैसा प्रयोग करते हैं। यह जाने बगैर और जानने के बावजूद कि स्वराज की अर्थ व्याप्ति स्वतंत्रता से कहीं ज्यादा है। स्वतंत्रता जहां किसी बाहरी/विदेशी नियंत्रण, बंधन या शासन से मुक्ति का नाम है, स्वराज उसके साथ खुद पर खुद के शासन, दूसरे शब्दों में कहें तो, आत्मनियंत्रण की भी मांग करता है, जो उच्च नैतिक विकास के बगैर संभव नहीं है।

    चूंकि हम उस विकास के आस-पास भी नहीं फटक पाए हैं, इसलिए स्वतंत्रता के लगभग आठ दशकों बाद भी स्वराज कल्पना ही बना हुआ है। हालांकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान, उन्हीं की जुबानी कहें, तो अपने तईं उसकी मुकम्मल तस्वीर गढ़ने में कुछ भी उठा नहीं रखा था।

    स्वराज के अब तक हासिल न हो पाने के कारण तलाशें तो ऐसा कतई नहीं कह सकते कि महात्मा को उसके रास्ते की इस बाधा का अंदाजा नहीं था या वह उसे समझते ही नहीं थे। 1909 में प्रकाशित अपनी बहुचर्चित कृति ‘हिंद स्वराज’ में उन्होंने लिखा था कि वह कहीं ज्यादा सादगी और त्याग वाले जिस स्वराज का सपना देख रहे हैं, देश अभी उसके लिए तैयार नहीं है।

    अलबत्ता, उन्होंने शायद ही कल्पना की हो कि देश उनके ऐसा लिखने के सौ से ज्यादा वर्षों बाद इक्कीसवीं शताब्दी के छब्बीसवें साल में भी उसके लिए तैयार नहीं हो पाएगा। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह अपने नागरिकों का अपेक्षित नैतिक विकास नहीं कर पाएगा, इसलिए भी कि उसके सत्ताधीश उसे स्वराज की नैतिक पात्रता हासिल करने की तैयारियों से ही अलग कर डालेंगे।

    नई पीढ़ी यह पढ़कर चौंक सकती है, इसलिए बताना जरूरी है कि उनका मानना था कि गुलामी के हालात में संस्थान देशवासियों के नैतिक पतन का कारण बन गए हैं और उनके आत्म-नियंत्रण को कमजोर, जबकि उन पर ब्रिटिश नियंत्रण को लगातार मजबूत करते जा रहे हैं।

    महात्मा गांधी का कहना था : स्वराज के लिए सब अधीर बन रहे हैं, लेकिन वह क्या है, इस बारे में ठीक राय पर नहीं पहुंचे हैं। अंग्रेजों को निकाल बाहर करना चाहिए, यह विचार बहुतों के मुंह से सुना जाता है, लेकिन उन्हें क्यों निकालना चाहिए, इसका कोई ठीक खयाल किया गया हो, ऐसा नहीं लगता।

    उनका सवाल था कि मान लीजिए, जितना हम मांगते हैं, उतना सब अंग्रेज़ हमें दे दें, तो फिर उन्हें यहां से निकाल देने की आप क्या जरूरत समझते हैं? अगर वे (हमारे देश का) धन बाहर न ले जाएं, नम्र बन जाएं और हमें बड़े ओहदे दें तो उनके रहने में (आपको) कुछ हर्ज है?

    अपने इस सवाल के जवाब में वे खुद इस विडंबना का जिक्र करते थे कि हमें ‘अंग्रेजी’ राज्य तो चाहिए पर अंग्रेज (शासक) नहीं चाहिए। उनके  निकट इसका मतलब यह था कि आप बाघ का स्वभाव तो चाहते हैं, लेकिन बाघ नहीं चाहते। मतलब यह हुआ कि आप हिन्दुस्तान को अंग्रेज बनाना चाहते हैं और हिन्दुस्तान जब अंग्रेज बन जाएगा, तब वह हिन्दुस्तान नहीं कहा जाएगा, लेकिन सच्चा इंग्लिश्तान कहा जाएगा, जो और कुछ भी हो, स्वराज नहीं होगा।

    क्यों भला? उनके पाठकों के इस सवाल का जवाब उन्हीं के अनुसार यह है कि ‘स्वराज को समझना आपको जितना आसान लगता है, उतना ही मुझे मुश्किल लगता है। इसलिए फिलहाल मैं आपको इतना ही समझाने की कोशिश करूंगा कि जिसे आप स्वराज कहते हैं, वह सचमुच स्वराज नहीं है।’

    देश की ‘सामूहिक प्रवृत्ति’ उन दिनों जिस ‘पार्लियामेंटरी ढंग के स्वराज’ की प्राप्ति को अपना ध्येय  बनाए हुए थी, महात्मा गांधी की नजर में उसकी भी अनेक सीमाएं थीं, जो आज उनके समय से कहीं ज्यादा स्पष्ट होकर हमारे सामने खड़ी हैं। उनके मुताबिक पार्लियामेंटरी स्वराज की सार्थकता इस संभावना पर आश्रित है कि लोग पार्लियामेंट के लिए अच्छे से अच्छे सदस्य चुनकर भेजेंगे, जो लोगों की भलाई के लिए वहां जाएंगे और कोई तनख्वाह नहीं लेंगे। वे खुद इतने सुशिक्षित और संस्कारी होंगे कि माना जाएगा कि उनसे कोई भूल नहीं होती।

    ऐसी पार्लियामेंट हो तो महात्मा गांधी के मुताबिक न उसको अर्जी की जरूरत होनी चाहिए, न ही दबाव की। उसका काम इतना सरल होना चाहिए कि दिन ब दिन उसका तेज बढ़ता जाए और लोगों पर उसका असर होता जाए। लेकिन… उन्होंने पार्लियामेंट के अपने समय के जो अनुभव लिखे हैं, उनके अनुसार इस ‘आदर्श’ का दूसरा बेहद असंगत पहलू भी है : पार्लियामेंट के मेम्बर दिखावटी और स्वार्थी पाए जाते हैं और सब अपना मतलब साधने की सोचते हैं। सिर्फ डर के कारण ही पार्लियामेंट कुछ काम करती है। जो काम आज किया, वह कल उसे रद्द करना पड़ता है। आज तक एक भी चीज को पार्लियामेंट ने ठिकाने लगाया हो, ऐसी कोई मिसाल देखने में नहीं आती।

    वह यह भी देख रहे थे कि पार्लियामेंट में बड़े सवालों की चर्चा चलती है, तब उसके मेम्बर पैर फैलाकर लेटते हैं या बैठे-बैठे झपकियां लेते हैं। उस पार्लियामेंट में मेम्बर इतने जोरों से चिल्लाते हैं कि सुनने वाले हैरान-परेशान हो जाते हैं। मेम्बर जिस पक्ष के हों, उस पक्ष के लिए अपना मत बगैर सोचे-बिचारे देते हैं, देने को बंधे हुए हैं। अगर उनमें कोई मेम्बर इसका अपवाद निकल आए तो उसकी कमबख्ती ही समझिए।

    उनके इस कथन को आज के हालात से मिलाकर देखने से बात पूरी तरह साफ हो जाती है, भले ही हमारे वर्तमान ‘लोकतांत्रिक’ ढांचे में वह  ‘बहुत असुविधाजनक’ भी लगने लगे। महात्मा इस असुविधा का समाधान अपने इस दृष्टिकोण में देखते थे कि जिस कारण से रोगी बीमार हुआ हो,  वह कारण दूर कर दिया जाए तो रोगी अच्छा हो जाएगा। इसी तरह जिस कारण से हिन्दुस्तान गुलाम बना, वह कारण दूर कर दिया जाए तो वह गुलामी के बंधन से मुक्त होकर स्वराज का मार्ग प्रशस्त करने लगेगा।

    उनके ही शब्दों में  : हिन्दुस्तान के बालकों में कोई न कोई कमी थी, इसलिए उसकी सभ्यता आफतों से घिर गई। लेकिन इस घेरे से छूटने की ताकत उसमें है, जो उसके गौरव को दिखाती है।…फिर सारा हिन्नदुस्तान गुलामी में घिरा हुआ नहीं है। जिन्होंने पश्चिम की शिक्षा पाई है और उसके पाश में फंस गए हैं, वे ही गुलामी में घिरे हुए हैं। हम जगत को अपनी दमड़ी के नाप से नापते हैं। अगर हम गुलाम हैं तो जगत को भी गुलाम मान लेते हैं। हम कंगाल दशा में हैं, इसलिए मान लेते हैं कि सारा हिन्दुस्तान ऐसी दशा में हैं। दरअसल, ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी हमारी गुलामी सारे देश की गुलामी है, ऐसा मानना ठीक है। लेकिन ऊपर की बात हम ध्यान में रखें तो समझ सकेंगे कि अपनी गुलामी मिट जाए तो हिन्दुस्तान की गुलामी मिट गई, ऐसा मान लेना चाहिए।

    उनको अपनी इस मान्यता को लेकर भी कोई संदेह नहीं था कि हम अपने ऊपर राज करें, वही स्वराज है और वह हमारी हथेली में है। उन्होंने लिखा है कि इस स्वराज को आप सपने जैसा न मानें। मन से मानकर बैठे रहने का भी यह स्वराज नहीं है। यह तो ऐसा स्वराज है कि आप ने इसका स्वाद चख लिया हो तो दूसरों को इसका स्वाद चखाने के लिए आप जिंदगी भर कोशिश करेंगे। 

    लेकिन, इसके बरक्स ‘मुख्य बात हर व्यक्ति के स्वराज भोगने की है।’ और महात्मा गांधी के अनुसार : डूबता आदमी दूसरे को नहीं तारेगा, लेकिन तैरता आदमी दूसरे को तारेगा। हम खुद गुलाम होंगे और दूसरों को आजाद करने की बात करेंगे, तो वह संभव नहीं है। अगर अंग्रेज हिन्दुस्तानी बनकर रहें तो हम उनका समावेश यहां कर सकते हैं। अगर अपनी सभ्यता के साथ रहना चाहें तो यहां उनके लिए जगह नहीं है, ऐसी हालत पैदा करना हमारे हाथ में है।… हम अपना घर साफ करें, फिर रहने लायक लोग ही उसमें रहेंगे। दूसरे अपने आप चले जाएंगे।

    अंत में एक पते की बात। गुलामी से लड़ाई में देशवासियों के लिए उनका एक सूत्रवाक्य यह भी था कि जो चीज तवारीख में नहीं देखी, वह कभी नहीं होगी, ऐसा मानना मनुष्य की प्रतिष्ठा में अविश्वास करना है। जो बात हमारी अकल में आ सके, उसे आखिर हमें आजमाना तो चाहिए ही। …अंग्रेजों को यहां लाने वाले हम हैं और वे हमारी बदौलत ही यहां रहते हैं। आप यह कैसे भूल जाते हैं कि हमने उनकी सभ्यता अपनाई है। (और यह सभ्यता ही हमारी गुलामी का सबसे बड़ा कारण बन गई है।) इसलिए आप उनसे जो नफरत करते हैं, वह नफरत आपको उनकी उस सभ्यता से करनी चाहिए, जिसने उनको आपका शोषक बना डाला है।

    Post Views: 10

    Related Posts

    UGC-NET में गड़बड़ियों पर केंद्र सख्त, NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं के ऑडिट का आदेश

    August 17, 2026

    योगी राज में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर बवाल! राजधानी लखनऊ में 3 दिन में दूसरी बार छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन

    August 17, 2026

    आजादी की रात के भाषण से आधी रात के रील तक, इसी बीच छिपी है हमारे गणतंत्र के पतन की कहानी

    August 14, 2026

    ‘गलवान के बाद अब अरुणाचल प्रदेश?’: खड़गे ने चीन की आक्रामकता और ज़मीन गंवाने के मुद्दे पर PM और शाह से जवाब मांगा।

    August 14, 2026

    ‘इरादे पर गंभीर संदेह’: कांग्रेस ने केंद्र की जाति जनगणना के प्रारूप पर सवाल उठाए

    August 14, 2026

    RSS की बढ़ेंगी मुश्किलें? कर्नाटक में ‘अपंजीकृत संगठनों’ के सार्वजनिक जगह इस्तेमाल पर बिल मंजूर

    August 14, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    UGC-NET में गड़बड़ियों पर केंद्र सख्त, NTA को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं के ऑडिट का आदेश

    August 17, 2026

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम—पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, मालवीय बाहर, माधव और ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    बापू के सपनों के स्वराज से कितनी दूर आ गए!

    August 17, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.