कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मोदी सरकार की नीतियों के कारण चीनी की मिठास में कड़वाहट घुल गई है।
उन्होंने सवाल किया कि नौबत निर्यात पर रोक लगाने और 10 लाख टन चीनी ड्यूटी-फ्री आयात करने तक कैसे पहुंच गई। साथ ही, उन्होंने तीन महीनों के भीतर चीनी की कीमतों में लगभग 40% की वृद्धि का जिक्र करते हुए पूछा कि त्योहारों से पहले पर जनता पर पड़े इस महंगाई के बोझ का आखिरकार जिम्मेदार कौन है।

