चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है।
बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 291 विदेशी पर्यटकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी भी लापता बताए जा रहे हैं।
रेस्क्यू टीमों ने अब तक 25 लोगों को बचा लिया है। राहत और बचाव अभियान में 14 हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। लापता लोगों की तलाश और प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।
नेपाल के बाढ़ प्रभावित नुवाकोट ज़िले की तस्वीरें।
नेपाल बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 तीर्थयात्री मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे थे
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। इनमें 31 तीर्थयात्री भी थे, जो मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे थे। ये जानकारी नेपाल पर्यटक बोर्ड ने दी है।












