Author: Jodhpur Herald
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मनुस्मृति पर हाल में दिए गए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर उन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने शहरी नक्सलियों का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस नेता पर भारत, उसकी संस्थाओं और विरासत का अपमान करने और नई पीढ़ी को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. रायबरेली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जो राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता का एक बयान देखा, जिसमें राहुल गांधी ने कथित तौर पर महिलाओं से “मनुस्मृति की…
आज हम जो कानून पास कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा और न्याय जैसी सभी समस्याओं को पूरी तरह से हल कर चुके हैं और इसीलिए ऐसे कानून बना रहे हैं जो निजी आस्था और इस बात से जुड़े हैं कि किन देवताओं को मानना चाहिए और किन्हें नहीं। आकार पटेल Published: 23 Aug 2026, 9:00 PM Follow us on: इस हफ़्ते की सुर्खी थी: “पुणे पुलिस ने धर्म-परिवर्तन कानून के प्रावधानों को 2 मामलों में वापस लिया, क्योंकि अधिकारियों को पता चला कि यह कानून अभी लागू ही नहीं हुआ है।” हमारे हमेशा सतर्क…
दुनियाभर में भारत की बदनामी बढ़ती जा रही है। सरकार हमेशा के लिए इस पर पर्दा नहीं डाल सकती। अभय शुक्ला Published: 23 Aug 2026, 4:00 PM Follow us on: काफी समय से दीवार पर लिखी इबारत बिल्कुल साफ दिख रही है, जिसे शायद ‘अंध-भक्तों’ के अलावा हर कोई देख सकता है। पिछले एक दशक में शासन-प्रशासन के पैमानों पर भारत की लगातार गिरावट- चाहे वह प्रेस की आजादी, कानून का राज, असमानता, मानवाधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता हो या फिर पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक आजादी- सरकारी संस्थाओं के ढांचागत पतन और अंतरराष्ट्रीय संधियों और समझौतों के प्रति बढ़ता तिरस्कार शीशे की…
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि ‘‘दूध, तेल, फल और राशन सब आम इंसान की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।’’ कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सरकार से पूछा कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आखिर कैसे गुजारा करें। जयराम रमेश ने एक हिंदी दैनिक की खबर का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के शासन में आज महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा, ‘‘चीनी के…
बीएसपी नेता ने कहा, “सभी पार्टियां अपने राजनीतिक हितों या अपनी कमियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा करती रहती हैं।” बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को राजनीतिक दलों से ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने की अपील की। उन्होंने इसे एक बेकार की बहस बताया, जिससे देश और जनता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों से ध्यान भटकता है। उन्होंने हिंदी में लिखा, “देश में अभी ‘वंदे मातरम’ को पूरा गाया जाए या सिर्फ़ शुरुआती दो पद (स्टैंज़ा) गाए जाएं, इसे लेकर जो राजनीति हो रही है, वह…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मोदी सरकार की नीतियों के कारण चीनी की मिठास में कड़वाहट घुल गई है। उन्होंने सवाल किया कि नौबत निर्यात पर रोक लगाने और 10 लाख टन चीनी ड्यूटी-फ्री आयात करने तक कैसे पहुंच गई। साथ ही, उन्होंने तीन महीनों के भीतर चीनी की कीमतों में लगभग 40% की वृद्धि का जिक्र करते हुए पूछा कि त्योहारों से पहले पर जनता पर पड़े इस महंगाई के बोझ का आखिरकार जिम्मेदार कौन है।
दिल्ली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के गेट बंद कर दिए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक नारे लगाते हुए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। वे NEET पेपर लीक मामले को लेकर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक को पैलेट (छर्रे) लगने से हुई चोटों के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी के साथ साहिल लोचब भी…
जयराम रमेश ने दावा किया कि एथेनॉल उत्पादन में गन्ने और अनाज के इस्तेमाल के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ा है। E20 पेट्रोल पर छिड़ी बहस अब सिर्फ गाड़ियों के इंजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि सीधे सरकार की नीति और नीयत पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने E20 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, जिसने पूरे विवाद को फिर गरमा दिया है। जयराम रमेश ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति के कारण जनता को ‘‘महंगे खाने और महंगे सफर’’ दोनों की कीमत चुकानी पड़ रही…
राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए, राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की जानकारी लेने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां से वह डीसीपी ऑफिस गए और पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई जांच तथा कार्रवाई की स्थिति के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए, राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सरकार डीसीपी से…
शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘कॉनफिडेंशियल ऑपरेशंस (CONOPS) आर्किटेक्चर, अलग कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम और डिवाइस जमा करने की प्रक्रिया में पूरी तरह बदलाव’ का आदेश दिया है. नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा तीन विषयों में यूजीसी-नेट परीक्षा के प्रश्नपत्रों में गलतियां मिलने के बाद परीक्षा रद्द किए जाने के एक दिन बाद, शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एजेंसी को सभी परीक्षा प्रक्रियाओं का पूरी तरह ऑडिट करने और सुधार के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. एजेंसी ने घोषणा की है कि वह अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के यूजीसी-नेट पेपर फिर से कराएगी क्योंकि प्रश्नपत्रों में कई…
