Author: Jodhpur Herald

स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- युद्ध के कारण जो हालात पैदा हुए, उसके कारण घरेलू गैस के दाम 2 हजार रुपए तक जा सकते थे। सरकार ने इसको लेकर बेहतर मैनजमेंट किया। इसी का परिणाम है, सिलेंडर 950 रुपए के करीब मिल रहा है। PM आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर रहे। दोपहर करीब 12 बजे वह बालोतरा के पचपदरा पहुंचे। यहां देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम को देखा और एक्सपट्‌र्स से बात की। इसके बाद रिफाइनरी का उद्घाटन किया। जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखी। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे जोधपुर…

Read More

याचिका में कोर्ट से अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे “समानांतर, बिना नियम-कानून वाले और फीस पर आधारित प्राइवेट कोचिंग सिस्टम” को खत्म करें और नेशनल एंट्रेंस एग्जाम के सिलेबस और टेस्टिंग पैटर्न को राज्य के तय स्कूली सिलेबस के अनुरूप बनाएं। भारत में “कोचिंग राज” को खत्म करने और बच्चों की मानसिक सेहत पर असर डालने वाले “डमी स्कूल” के गठजोड़ को खत्म करने के लिए एक नेशनल फ्रेमवर्क बनाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट होने वाली है। समान शैक्षिक अवसरों के मौलिक अधिकार की पवित्रता की रक्षा करने का…

Read More

‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने पत्र में कहा कि जब अन्य सभी संस्थागत व्यवस्थाएं विफल हो जाती हैं तो लोग न्यायपालिका में अंतिम भरोसा रखते हैं। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पत्र लिखकर देश का लोकतंत्र ‘‘खतरे में’’ होने का दावा किया और चुनावी प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जब सभी संस्थागत तंत्र विफल हो जाते हैं तो नागरिकों की अंतिम उम्मीद न्यायपालिका ही होती है। बीते 28 जून को विपक्ष के 23 दलों के नेताओं ने यह पत्र लिखा…

Read More

साम्राज्यवादी दौर में राजाओं द्वारा मंदिरों की लूट और वर्तमान अर्ध-लोकतांत्रिक समाज (जो निर्वाचित तानाशाही में तब्दील होता जा रहा है) में इसी तरह की लूट में क्या अंतर है? दौलत की हवस दोनों दौरों में एक जैसी है। राम पुनियानी Published: 02 Jul 2026, 7:59 AM Follow us on: इस समय पूरा देश अयोध्या के राममंदिर में चंदे की लूट से स्तब्ध है, सदमे में है। इस चंदा चोरी से पूरे देश को, और खासतौर से उन श्रद्धालुओं को गहरा धक्का लगा है जिन्होंने छोटी-सी राशि से लेकर बहुत बड़ी रकमें तक अपने आराध्य भगवान राम को अर्पित की…

Read More

नई जानकारियों से यह सवाल उठ रहा है कि क्या राम मंदिर चंदे से जुड़ा विवाद दो इस्तीफ़ों से कहीं ज़्यादा बड़ा है। जब चंपत राय ने 27 जून को राम मंदिर चंदा चोरी विवाद की ‘नैतिक ज़िम्मेदारी’ लेते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफ़ा दिया, तो यह इस घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी जवाबदेही वाला कदम था। उसी दिन ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफ़ा दे दिया। तीन दिन बाद, 30 जून को, उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंदिर के चंदा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की…

Read More

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एनटीए अपने उद्देश्य के अनुरूप काम करने के योग्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन “मंत्री प्रधान” के कार्यकाल में एनटीए में सुधार और उसे मजबूत बनाया जाना था, वह अयोग्य और असंवेदनशील साबित हुए हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को उसके उद्देश्य के अनुरूप काम करने में अक्षम बताते हुए बुधवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पद पर बने रहना लोकतंत्र के लिए कलंक है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया कि 21 जून, 2026 को नीट की पुनर्परीक्षा कराने के…

Read More

फ्रांस में गर्मी से 1000 लोगों की मौत:जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन समेत 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ तापमान; सड़कें पिघलीं, स्कूल बंद, जंगलों में आग यूरोप इन दिनों रिकॉर्डतोड़ हीटवेव की चपेट में है। फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। हेल्थ एजेंसी ने रविवार को बताया कि ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। अतिरिक्त मौतों का मतलब है कि पिछले कुछ साल में हुई औसत मौतों की तुलना में इस बार करीब 1000 लोग ज्यादा मरे हैं। हालांकि सरकार ने न ही पिछली बार और न ही इस बार का कोई…

Read More

पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘आरएसएस और पीएमओ सीधे तौर पर राम मंदिर के कामकाज की निगरानी कर रहे थे। अगर वहां कोई गड़बड़ी हुई है, तो क्या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आवास या पीएमओ पर बुलडोजर भेजा जाएगा? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले में क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के खिलाफ भी ‘‘बुलडोजर कार्रवाई’’ की जाएगी। राम मंदिर दान मामले में क्या…

Read More

FIFA विश्वकप में एक ओर चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पराग्वे ने बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं दूसरे रोमांचक मुकाबले में मोरक्को ने नीदरलैंड्स को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उधर, ब्राजील ने भी जापान को 1-0 से हराया। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में सोमवार रोमांच और बड़े उलटफेरों से भरा रहा। दिन के तीन मुकाबलों में जहां दो मैचों का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, वहीं एक मुकाबले में इंजरी टाइम का गोल निर्णायक साबित हुआ। आपको बता दें, जहां एक ओर चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पराग्वे ने बाहर का…

Read More

अयोध्या में रामलला के दर्शन से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस नेताओं की यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना से पहले उन्हें और उनके साथियों को नजरबंद कर दिया गया। अजय राय ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा था, लेकिन रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने जबरन उन्हें हिरासत…

Read More