Author: Jodhpur Herald
अब ऐसा लगता है कि आरएसएस-बीजेपी का पाकिस्तान के प्रति रूख बदल रहा है. आरएसएस के दूसरे सबसे बड़े नेता सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले ने हाल में कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले रहने चाहिए। राम पुनियानी Published: 21 May 2026, 17:55 PM स्वतंत्रता के बाद भारत की विदेश नीति गुटनिरपेक्षता के सिद्धांत पर आधारित थी और वह शीत युद्ध के दोनों प्रमुख पात्रों – अमेरिका और सोवियत संघ – में से किसी के सामने नहीं झुकता था। पाकिस्तान शुरू से ही अमेरिका के इशारों पर नाचता रहा और वहां लोकतंत्र का गला घोंटकर मुस्लिम…
राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की और कहा, ‘‘ पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और कहा कि उनके पिता ने भारत को समृद्ध बनाने का जो सपना देखा था उसे वह साकार करेंगे। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका…
अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। वोटिंग में 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। हालांकि 3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए। यह प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ, हालांकि इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है, तो ट्रम्प सरकार को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। अभी सीनेट में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली हाउस ऑफ…
PM मोदी ने कहा – भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 हमारे संबंधों को एक व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी ढांचा प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (20 मई, 2026) को अपनी इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी के साथ व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक बातचीत की। द्विपक्षीय वार्ता से पहले, PM मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात की और भारत-इटली मित्रता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल थे। उन्होंने AI, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर…
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं…
यह अजीब है कि बीजेपी अब यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि मोदी सरकार वही कर रही है, जो 2013 में मनमोहन सिंह सरकार ने किया था. पिछला हफ्ता कईं दिलचस्त चीज़ें देखने को मिलीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले को घटाकर सिर्फ दो गाड़ियों तक सीमित कर दिया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाइक से ऑफिस पहुंचे. ताकि राष्ट्रीय राजधानी में लक्षित दर्शक इसे मिस न करें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो से सफर करना चुना. मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सभी प्रधानमंत्री के कदमों पर चलने की होड़ में लगे…
एक्सक्लूसिव: पेपर सेटिंग पैनल में होने के साथ-साथ पुणे के कुलकर्णी प्रश्नों का मराठी में अनुवाद भी करते थे. NTA से लंबे जुड़ाव के कारण पुराने वर्षों में भी ऐसे लीक होने की आशंका बढ़ी. नई दिल्ली: 2026 के नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार पुणे के रिटायर्ड प्रोफेसर पी. वी. कुलकर्णी के पास प्रश्नपत्र के सभी सेट्स तक पहुंच थी, क्योंकि वह सवालों का मराठी में अनुवाद करने के जिम्मेदार भी थे. दिप्रिंट को यह जानकारी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक की शुरुआत कुलकर्णी से हुई थी. एक सूत्र ने…
राहुल गांधी ने कहा “मैं महीनों से कहता आ रहा हूं कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है। मैंने सरकार से तैयारी करने का आग्रह किया है, क्योंकि जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कभी नॉर्वे का दौरा करते हैं, कभी जापान का, जबकि लोगों से विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि UAPA मामलों में भी ज़मानत देना ही नियम है, और उमर खालिद को ज़मानत न देने के अपने ही फ़ैसले पर सवाल उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (18 मई, 2026) को अपने ही उस फ़ैसले पर सवाल उठाया, जिसमें उसने JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को निजी आज़ादी देने से इनकार कर दिया था; वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के एक ऐसे व्यक्ति को राहत दी, जिस पर नार्को-आतंकवाद का आरोप है और जो पिछले पाँच सालों से विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल में बंद है। कोर्ट ने कहा कि UAPA मामलों में…
इन दिनों देश में एक ‘शैतानी हवा’ बह रही है, जो सत्ता-लोभ, लालच, मजहबी कट्टरता, जातिवाद और हिंसा को नंगा कर दे रही है। अभय शुक्ला Published: 18 May 2026, 7:01 AM ये समय थोड़ा मुश्किल है, तो आइए इस हफ्ते की शुरुआत एक मुश्किल सवाल से करते हैं: नीचे दी गई घटनाओं में क्या समानता है? • पिछले महीने नोएडा में फैक्टरी मजदूरों और घरेलू कामगारों द्वारा न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया व्यापक प्रदर्शन जो कई बार हिंसक भी हो गया। • एक हाईकोर्ट जज का उस मामले से खुद को अलग करने से इनकार…
