Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

    August 3, 2026

    शशि थरूर लिखते हैं: परिसीमन का ‘ट्रोजन हॉर्स’ और हमारे लोकतंत्र के स्वरूप से जुड़े बुनियादी सवाल। संसद में सदस्यों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ

    August 3, 2026

    खड़गे का PM पर हमला, ‘रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें’

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026
      Recent

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    मोदी का नेक्स्ट टारगेट गांधी का रिकार्ड, हथौड़े से नहीं टूटा तो बुलडोजर से तोड़ेंगे!

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJune 15, 2026

    मोदी जी केवल 52 साल में ही वर्ल्ड फेमस हो गए। इतनी कम उम्र में उनके नेतृत्व और निर्देशन में गुजरात में जो 2002 हुआ, उसके कारण उनकी ख्याति इतनी बढ़ गई कि अमेरिका तक उनके कारनामों से दंग रह गया। उसने इन्हें किसी भी तरह का वीजा देने से मना कर दिया था।

    user

    विष्णु नागर

    Published: 14 Jun 2026, 7:59 AM

    Follow us on:

    इंदिरा गांधी से भी अधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड मोदी जी तोड़ चुके हैं। दावा उनका यह भी है कि उन्होंने इस रेस में जवाहरलाल नेहरू को भी पीछे छोड़ दिया है और 9 जून के बाद से हर दिन उन्हें  पीछे छोड़ते जा रहे हैं। वैसे मोदी जी नेहरू जी से आशंकित रहते हैं। पीछे मुड़कर बार-बार देखते हैं कि कहीं चाचा नेहरू उनसे आगे निकलने का षड़यंत्र तो नहीं कर रहे हैं मगर जब दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं देता तो मोदी जी दस कदम आगे बढ़ते हैं। ग्यारहवें कदम पर फिर पीछे मुड़कर देखते हैं, फिर दस कदम आगे बढ़ते हैं। उन्हें यह वाक्य हमेशा याद रहता है कि सावधानी हटी कि दुर्घटना घटी!

    नेहरू को तो इस प्रकार वह संघ प्रदत्त ‘चाल, चेहरे और चरित्र’ के दम पर निबटा चुके हैं। अब उनका नेक्स्ट टारगेट महात्मा गांधी हैं। उन्हें निबटाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उनका रिकॉर्ड मोदी जी को तोड़ना है क्योंकि उनका रिकार्ड नहीं तोड़ा तो फिर क्या तोड़ा! हथौड़े से नहीं टूटा तो योगी जी के बुलडोजर से तोड़ेंगे। उससे भी नहीं टूटा तो विस्फोटक लगाकर फोड़ देंगे मगर तोड़ेंगे जरूर और तोड़े बिना मानेंगे नहीं। यह उनका अपने आप से वायदा है, इसलिए महात्मा गांधी भी अब उनसे बच नहीं पाएंगे। गांधी जी जितनी भी कोशिश करना चाहें, कर लें। कोशिश करने पर कोई रोक नहीं है मगर उनका रिकार्ड तो तोड़ेगा मोदी ही। इसे तोड़ने की ए टू जेड प्लानिंग हो चुकी है। ‘महात्मा गांधी रिकार्ड तोड़ समिति’ का गठन किया जा चुका है। गृहमंत्री इसके अध्यक्ष हैं। सूत्रों की मानें तो इसकी एक से अधिक बैठकें हो चुकी हैं!

    समिति के सामने फिलहाल समस्या यह है कि गांधी जी का रिकॉर्ड मोदी जी तोड़ें तो तोड़ें कैसे? सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि गांधी जी प्रधानमंत्री नहीं बने। बन गए होते तो फट से उनका रिकार्ड तोड़ ताड़ कर वह फेंक देते। अमित शाह जी ने ठीक पहचाना कि गांधी जी ‘चतुर बनिया’ थे। ‘चतुर बनिया’ थे, इसलिए वे प्रधानमंत्री नहीं बने। यहां तक कि सरदार पटेल को भी नहीं बनने दिया। जवाहरलाल नेहरू को फंसा दिया कि तुम बनो प्रधानमंत्री! कसम से अगर गांधी जी प्रधानमंत्री बने होते तो मोदी जी वो दांव खेलते कि अब तक  गांधी जी का नाम दुनिया से गायब हो चुका होता!

    संयोग से दोनों गुजराती हैं। गांधी जी के पिता पोरबंदर के दीवान थे। मोदी जी के सामने जन्म लेने से पहले यह च्वाइस थी कि वे किसी दीवान के घर जन्म लें मगर उन्हें मुख्यमंत्री ही नहीं प्रधानमंत्री भी बनना था। उनकी प्लानिंग अलग थी। उन्हें चुनाव लड़ना और जीतना था। किसी दीवान के घर वे जन्म लेते तो उन्हें राजनीतिक घाटा हो सकता था। प्रधानमंत्री बनने में यह पृष्ठभूमि बाधक बन सकती थी। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने चायवाले के रूप में भारत भू पर अवतार लेना उचित समझा!

    फिर भी एक गलती उनसे हो गई कि उन्होंने किसी तरह एम ए तो ‘एंटायर पोलिटिकल साइंस’ में कर लिया मगर जल्दबाजी में ‘एंटायर’ वाली एलएलबी करना भूल गए! अगर वह कर लेते तो गांधी जी से कंपीट करना उनके लिए आसान हो जाता। आजकल कौन ससुरा गांधी जी की तरह वकालत करने के लिए इंग्लैंड जाकर बैरिस्टरी करता है!

    संभव है कि तब तक मोदी जी ने सोचा नहीं होगा कि एक दिन उन्हें महात्मा गांधी को भी निबटाना है। तब तक उनकी नज़र नेहरू जी से आगे नहीं बढ़ पाई होगी। एक गलती उनसे और हुई कि एक दिन के लिए भी वे जेल नहीं गये, जबकि गांधी जी लगभग सात बरस तक विभिन्न जेलों में रहे। एक दिन के लिए तो छोड़ो, मोदी जी आठ घंटे के लिए भी जेल नहीं गए। थाने में चार घंटे बैठकर थानेदार के साथ चाय पीते हुए गपशप तक नहीं की। इतना कर लिया होता तो मां कसम  एंटायर पोलिटिकल साइंस से प्राप्त ज्ञान के आधार पर वह गांधी जी से अधिक समय तक जेल में रहने का रिकॉर्ड तैयार करवा लेते! गांधी जी को मात दे देते!

    इमरजेंसी में जेल जाने का सुनहरा मौका उन्हें घर बैठे मिला था मगर जेल‌ के नाम से उन्हें आज भी इतना डर लगता है कि उस अवसर का लाभ उन्होंने नहीं उठाया। छुप-छुप कर, बच-बचकर रहे। सत्याग्रह कभी किया नहीं। जब भी किया दुराग्रह ही किया। सच कभी बोला नहीं। अहिंसा में उनका विश्वास कभी रहा नहीं। सारी दुनिया 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है, मोदी जी इसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनवाते हैं। साफ जगह पर कचरा डलवाकर सफाई का रिकॉर्ड बनाते हैं।

    गांधी जी की तरह एक सफ़ेद धोती से पूरा शरीर ढंकना उनकी कल्पना की कल्पना से भी परे है। रेलवे के थर्ड क्लास तो क्या किसी भी क्लास में सफर करने के नाम से उन्हें कंपकंपी छूट जाती है। लाठी कभी छुई नहीं। बकरी का दूध कभी पिया नहीं। दो अक्टूबर को फोटो खिंचवाने के अलावा चरखे को कभी हाथ लगाया नहीं। हिंदू-मुस्लिम एकता से उन्हें इतना परहेज है जितना कि कुछ लोगों को बैंगन या करेले खाने से होता है।

    इसके बाद एक ही तरीका बचता है कि महात्मा गांधी से बड़े बनने का कि उनसे ज्यादा दिन जिंदा रहकर बताएं। यह काम वह आसानी से कर सकते हैं। मोदी जी सितंबर में जीवन के 76 वर्ष पूरे कर लेंगे। गांधी जी ने कुल 78 वर्ष का जीवन पाया था। दो वर्ष और कुछ दिन की और बात है बस। गांधी जी कुल 28608 दिन जीवित रहे थे। जिस दिन साहेब इससे एक दिन अधिक जी लेंगे, मतलब जिस दिन वह 28609वें दिन में प्रवेश कर लेंगे, उसी दिन, उसी क्षण से वह गांधी जी से ऑटोमेटिकली बड़े हो जाएंगे।

    मोदी जी के अनुसार गांधी जी को तो दुनिया उस दिन से जानने लगी थी, जब रिचर्ड एटनबरो ने गांधी जी पर 1982 में फिल्म बनाई थी। मोदी जी अपने जीवन काल में इसके केवल बीस साल बाद वर्ल्ड फेमस हो गए, जब उनकी उम्र महज़ 52 साल थी। इतनी कम उम्र में उनके नेतृत्व और निर्देशन में गुजरात में जो 2002 हुआ, उसके कारण उनकी ख्याति इतनी बढ़ गई कि अमेरिका तक उनके कारनामों से दंग रह गया। उसने इन्हें किसी भी तरह का वीजा देने से मना कर दिया था।

    इस तरह गांधी जी को अंतरराष्ट्रीय  ख्याति मरने के बाद मिली, जबकि मोदी जी को गुजरात की सत्ता मिलते ही कुख्याति मिल गई। इस तरह मोदी जी लगभग दो साल बाद गांधी जी से न केवल बड़े हो जाने वाले हैं और महान तो वह आज से चौबीस वर्ष पहले 2002 में ही हो चुके थे!

    Post Views: 34

    Related Posts

    यह कैसा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’

    August 3, 2026

    नेतृत्व की विश्वसनीयता और लोकतंत्र की परीक्षा

    July 21, 2026

    वांगचुक को भले ही सरकार ने हटा दिया, लेकिन देशवासियों के सामने खुल गई सरकारी सिस्टम की पोल

    July 20, 2026

    राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ भारत को एक-दलीय व्यवस्था की दिशा में धकेल रही है

    July 10, 2026

    इतिहास बनाम हिन्दुत्ववादी मिथक

    July 6, 2026

    सोमनाथ के लुटने से लेकर अयोध्या में ‘चंदा चोरी‘ तक

    July 2, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

    August 3, 2026

    शशि थरूर लिखते हैं: परिसीमन का ‘ट्रोजन हॉर्स’ और हमारे लोकतंत्र के स्वरूप से जुड़े बुनियादी सवाल। संसद में सदस्यों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ

    August 3, 2026

    खड़गे का PM पर हमला, ‘रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें’

    August 3, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.