Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    आसियान शिखर सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड एक ‘भरोसेमंद साझेदारी’ है जो समाधान दे रही है।

    November 17, 2026

    मोदी-शाह की पार्टी में मेनका और वरुण के लिए जगह नहीं? ‘BJP के गांधी परिवार’ का अब क्या होगा?

    November 17, 2026

    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldNovember 17, 2026

    सोनिया गांधी ने कहा कि पुस्तक में ‘अपनेपन’ (बिलॉन्गिंग) का विचार बार-बार सामने आता है, जो इस बात की कहानी है कि उन्होंने किस तरह एक बाहरी व्यक्ति होने की भावना से निकलकर स्वीकार्यता और अपनेपन का एहसास हासिल करने की कोशिश की।

    कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उनके परिवार, पति राजीव गांधी, सास इंदिरा गांधी और बच्चों के बारे में कई ऐसी बातें कही गईं, जो सही नहीं थीं और यह किताब लिखने की एक प्रमुख वजह भी थी, ताकि लोगों को सही कहानी बताई जा सके।

    अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह हमेशा अपनी भावनाओं और लोगों, स्थानों तथा घटनाओं के बारे में अपने विचार सार्वजनिक करने में संकोच करती रही हैं। हालांकि, बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और अपनी एक करीबी मित्र मंजुलिका दुबे के आग्रह पर उन्होंने अपनी कहानी लिखने का फैसला किया।

    उन्होंने कहा कि शुरुआत में अपनी जिंदगी के बारे में लिखना थोड़ा मुश्किल लगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने लिखना शुरू किया, पुरानी यादें एक साथ उमड़ पड़ीं। इनमें बचपन के दिन और अपने पति राजीव गांधी से मुलाकात के प्रसंग भी शामिल थे।

    सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘मैं हमेशा अपनी आंतरिक भावनाओं और चीजों, लोगों तथा स्थानों के बारे में अपने विचार जाहिर करने में बहुत संकोच करती रही हूं। इसलिए मैंने इस विचार को टाल दिया था। लेकिन राहुल और प्रियंका तथा मेरी एक प्रिय मित्र मंजुलिका दुबे के लगातार आग्रह पर आखिरकार मैं मान गई। मैंने कहा कि ठीक है, चलिए यह कहानी लिखते हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन एक बार जब मैंने लिखना शुरू किया तो जैसे यादों का बांध टूट गया। मेरे शुरुआती दिनों से लेकर अपने पति से मुलाकात तक की तमाम बातें याद आने लगीं।’’

    किताब को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया पर सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें लोगों से जो प्यार और स्नेह मिला है, वह उनके लिए अभिभूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वाले लोगों की टिप्पणियों में भी व्यक्त स्नेह और भावनाओं ने उन्हें प्रभावित किया है।

    उन्होंने कहा कि पुस्तक में ‘अपनेपन’ (बिलॉन्गिंग) का विचार बार-बार सामने आता है, जो इस बात की कहानी है कि उन्होंने किस तरह एक बाहरी व्यक्ति होने की भावना से निकलकर स्वीकार्यता और अपनेपन का एहसास हासिल करने की कोशिश की।

    सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘जब आप बाहरी व्यक्ति होते हैं तो अक्सर आपको लगता है कि आप दूसरों जैसे नहीं हैं। आपको महसूस होता है कि लोग लगातार आप पर नजर रख रहे हैं। यदि आप कोई गलती करते हैं, गलत शब्द का इस्तेमाल करते हैं या कुछ गलत करते हैं तो आप उसके प्रति सचेत हो जाते हैं। यह स्वीकार किए जाने और अंततः अपनेपन का एहसास हासिल करने के प्रयास की कहानी है।’’

    ADVERTISEMENT

     

    उन्होंने कहा कि यह अनुभव केवल उनका नहीं है, जो इटली से भारत आई थीं, बल्कि भारत की अनेक महिलाओं का भी ऐसा ही अनुभव हो सकता है।

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह थोड़ा अधिक मुश्किल रहा होगा क्योंकि मैं बिल्कुल अलग सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल से आई थी। लेकिन भारतीय महिलाओं के लिए भी यह उतना ही कठिन और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्हें भी स्वीकार किए जाने के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। इसी वजह से मैंने अपनी किताब के लिए ‘बिलॉन्गिंग’ शब्द चुना।’’

    यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी डायरी लिखी थी, सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने कभी डायरी नहीं लिखी और इसे वह अपनी एक बड़ी भूल मानती हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, मैंने कभी डायरी नहीं लिखी। यह मेरी एक बड़ी गलती रही। न तो बचपन में और न ही अपने राजनीतिक जीवन के दौरान मैंने डायरी लिखी। मेरे पास कुछ हस्तलिखित नोट हैं, शायद तीन, चार या पांच, जो मैंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान विपक्ष की नेता रहते हुए लिखे थे। इसके अलावा कुछ नहीं है।’’

    सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने किताब के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपने परिवार के बारे में उन बातों को साझा करने की कोशिश की है, जिन्हें वह सही मानती हैं।

    उन्होंने कहा कि उनके और उनके परिवार के बारे में कई ऐसी कहानियां गढ़ी गईं जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था, तथा राजनीति में उनके सहयोगियों और मित्रों ने भी संभवत: इस तरह की परिस्थितियों का सामना किया होगा।

    सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आपके इर्द-गिर्द कहानियां और असत्य बातें गढ़ी जाती हैं। ऐसी आहत करने वाली बातें कही जाती हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं होता। मैंने सोचा कि अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपने परिवार के बारे में जो कुछ जानती हूं, उसे साझा करने का यह एक तरीका हो सकता है। शायद लोग मेरी कहानी सुनने के लिए भी तैयार होंगे।’’

    ADVERTISEMENT

     

    सोनिया गांधी ने विमोचन कार्यक्रम में अपने निजी जीवन के उन पहलुओं पर भी बात की, जिन पर सार्वजनिक जीवन में रहने के कारण अक्सर चर्चा नहीं हो पाती।

    उन्होंने अपनी सास इंदिरा गांधी और अपने पति राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार के सामने आईं चुनौतियों, बच्चों की परवरिश और सुरक्षा संबंधी पाबंदियों का उल्लेख किया।

    सोनिया गांधी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से राहुल और प्रियंका को बोर्डिंग स्कूल से वापस बुला लिया गया था। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी हो गई थी कि उन्हें करीब पांच साल तक घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी और उनकी पढ़ाई घर पर ही कराई जाती थी।

    उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौर में जब बच्चों को माता-पिता की सबसे अधिक जरूरत थी, तब वह और राजीव गांधी उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पाए। राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रियंका ने उनकी देखभाल के लिए अपनी पढ़ाई और व्यक्तिगत जीवन को पीछे रखा।

    उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि सुरक्षा कारणों से विदेश में पढ़ाई के दौरान राहुल गांधी का नाम बदला गया।

    सोनिया गांधी ने अपनी बीमारी और कैंसर के इलाज के अनुभवों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी, विशेषकर महिलाओं की बीमारी को अक्सर कमजोरी के रूप में देखा जाता है, तथा ऐसे समय में परिवार का सहयोग और समझ बेहद जरूरी है।

    ADVERTISEMENT

     

    भारत में अपनेपन के अनुभव के बारे में सोनिया गांधी ने अमेठी में अपने शुरुआती दौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने उनके विदेशी मूल या उच्चारण की परवाह किए बिना उन्हें सहजता से स्वीकार किया।

    उन्होंने इलाहाबाद स्थित आनंद भवन की 1970 की अपनी पहली यात्रा को भी याद किया। सोनिया गांधी के मुताबिक, उनकी सास इंदिरा गांधी ने उन्हें आनंद भवन के अलग-अलग कमरों में ले जाकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों और परिवार के योगदान के बारे में बताया था।

    कार्यक्रम के अंत में सोनिया गांधी ने युवाओं से राजनीति में आगे आने और देश के सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में शामिल होना चाहिए।

    सभी तस्वीरे सौजन्य -@INCIndia
    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी
    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी
    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी
    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी
    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी
    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी

    राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में बताया कि उनकी मां ने कैंसर को चार बार मात दी है।

    इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तथा कई अन्य नेता मौजूद थे।

    Post Views: 6

    Related Posts

    आसियान शिखर सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड एक ‘भरोसेमंद साझेदारी’ है जो समाधान दे रही है।

    November 17, 2026

    मोदी-शाह की पार्टी में मेनका और वरुण के लिए जगह नहीं? ‘BJP के गांधी परिवार’ का अब क्या होगा?

    November 17, 2026

    बीजेपी और आरएसएस समर्थकों के मन में भय, क्रोध और नफरत का जाल: राहुल गांधी

    November 17, 2026

    क्या नागरिकों का एक और फर्ज़ी रजिस्टर तैयार किया जा रहा है जनगणना के नाम पर?

    November 14, 2026

    राहुल गांधी का आरोप-मोदी उनका फोन ‘टैप’ करवा रहे हैं, कहा—फोन में आरोपों के ‘सबूत’ मौजूद

    November 13, 2026

    ‘यह अमृत काल नहीं, महंगाई का भूचाल है’, आसमान छूती कीमतों पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

    November 13, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    आसियान शिखर सम्मेलन लाइव अपडेट: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड एक ‘भरोसेमंद साझेदारी’ है जो समाधान दे रही है।

    November 17, 2026

    मोदी-शाह की पार्टी में मेनका और वरुण के लिए जगह नहीं? ‘BJP के गांधी परिवार’ का अब क्या होगा?

    November 17, 2026

    परिवार के बारे में की गईं बेबुनियाद बातें, किताब लिखने की एक बड़ी वजह यह भी: सोनिया गांधी

    November 17, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.