राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने के साथ ही तापमान नीचे आ गया है। इसके चलते गुरुवार को सीकर हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा रहा। यहां मिनिमम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं, अब उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़-गंगानगर के एरिया में 8-9 दिसंबर को कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। इसके साथ दिसंबर के दूसरे सप्ताह के मध्य में (10-11 दिसंबर से) सर्दी और तेज होने की संभावना है। इस दौरान दिन में भी सर्द हवा चलने के साथ रात में गलनभरी सर्दी होने का अनुमान है।
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 8-9 दिसंबर को हल्के बादल भी छा सकते हैं।
ये सिस्टम जब 9 दिसंबर को उत्तर भारत से आगे निकल जाएगा। इसके बाद 10-11 दिसंबर से राजस्थान में सर्दी और तेज होगी। तेज सर्द हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इस दौरान शेखावाटी के सीकर, चूरू जिलों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
गुरुवार को सीकर-चूरू जिले में सीजन की सबसे सर्द रात रही। सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो हिल स्टेशन माउंट आबू के तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से भी कम था। चूरू में कल न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पिलानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 9.8, करौली में 10, बारां में 10.4 और उदयपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। उत्तरी राजस्थान के एरिया में सुबह-शाम हल्की सर्द हवाएं भी चली, जिससे रात में ठिठुरन रही।