Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

    August 3, 2026

    शशि थरूर लिखते हैं: परिसीमन का ‘ट्रोजन हॉर्स’ और हमारे लोकतंत्र के स्वरूप से जुड़े बुनियादी सवाल। संसद में सदस्यों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ

    August 3, 2026

    खड़गे का PM पर हमला, ‘रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें’

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026
      Recent

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया, कहा- 24 घंटे में मांग नहीं हुई पूरी तो धरने की चेतावनी दी है।

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldDecember 23, 2025

    जोधपुर में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक देवेंद्र जोशी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं और 24 घंटे में समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी है।

    राजस्थान के जोधपुर शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लिया है। सूरसागर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र जोशी का एक बयान चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका साफ कहना है कि जोधपुर में हालात बेहद खराब हो चुके हैं और अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह खुद धरने पर बैठेंगे।

    स्थानीय समस्या से शुरू हुआ विवाद

    पूरा मामला जोधपुर के सिवाना गेट चौराहे से जुड़ा है, जहां रंगाई-छपाई का काम बड़े पैमाने पर होता है। यहां देर रात तक दुकानें खुली रहती हैं। इस काम से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदबू, फिसलन और गंदगी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

    इसी समस्या को लेकर स्थानीय लोग, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे, सिवाची गेट पर सड़क के बीच मौन प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस और नगर निगम की लापरवाही के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

     

    धरने से शहर में जाम

    सड़क के बीच चल रहे धरने के चलते जोधपुर शहर में जाम की स्थिति बन गई। यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही विधायक देवेंद्र जोशी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

    विधायक ने मौके पर कहा कि जोधपुर में देर रात तक चाय और अन्य दुकानें खुली रहती हैं, जहां असामाजिक तत्व जमा हो जाते हैं और फिर अपराध की घटनाएं होती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहर की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

    सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

    देवेंद्र जोशी ने अपनी ही सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर हालात नहीं सुधरे और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वह खुद क्षेत्रवासियों के साथ धरने पर बैठेंगे। एक सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक की यह चेतावनी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

    मौके पर मौजूद एडीसीपी सुनील पवार ने विधायक और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    विपक्ष का सरकार पर तीखा हमला

    बीजेपी विधायक के बयान के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया। कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग ही अपनी सरकार से नाराज हों, तो समझ लेना चाहिए कि सरकार का इक़बाल खत्म हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी के “झूठ के दो साल” पूरे होते ही हालात ऐसे बन गए हैं कि जोधपुर की बदहाल कानून-व्यवस्था पर खुद बीजेपी विधायक को अपनी ही सरकार और पुलिस के खिलाफ धरने की चेतावनी देनी पड़ रही है। यह साफ दिखाता है कि सरकार पर अब उसके अपने लोग भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

    Post Views: 166

    Related Posts

    PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

    July 4, 2026

    राजस्थान: ‘BJP सरकार में लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाएं, सरकारी अस्पतालों की बदहाली चरम पर’, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    June 22, 2026

    मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

    June 2, 2026

    जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

    June 2, 2026

    राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

    May 30, 2026

    कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

    May 25, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

    August 3, 2026

    शशि थरूर लिखते हैं: परिसीमन का ‘ट्रोजन हॉर्स’ और हमारे लोकतंत्र के स्वरूप से जुड़े बुनियादी सवाल। संसद में सदस्यों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ

    August 3, 2026

    खड़गे का PM पर हमला, ‘रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें’

    August 3, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.