Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    बड़ी खबर LIVE: शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, स्पीकर को सौंपी चिट्ठी, संजय राउत बोले- छोड़ेंगे नहीं

    June 17, 2026

    ‘विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान’, जयराम रमेश ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    वाजपेयी-आडवाणी की BJP के सहारे बढ़े ममता, नवीन, नीतीश, अब मोदी-शाह की भाजपा के सामने हिसाब चुकाने की बारी

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
      Recent

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026

      राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

      May 30, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    बसंत पंचमीः संक्रांति काल से तार जोड़कर देखो तो क्या-क्या नहीं दिखता

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJanuary 23, 2026

    सुदूर पहाड़ पर खनन से पीली सरसों पर राख छा गईं। खुसरो इस पर पता नहीं क्या कहते कि दिल्ली में सरसों की सांस घुट रही है। गंगाजमुनियत के तार तार-तार हो रहे हैं, जैसे बेशऊरी से कती पुनी को कातते हुए धागा कट से बोल जाता है।

    मीनाक्षी नटराजन

    Published: 22 Jan 2026, 8:00 PM

    नया साल भी आ गया। सूरज का उत्तरायण भी हुआ। अब बसंत आने को है। मगर संक्रांति काल इतना पसरा पड़ा है कि किसी आगमन और विदाई का एहसास नही होता। कुछ वर्षों से हर सुबह चरखे का अभ्यास करते हुए छत पर लगी फुलवारी पर नजर पड़ती है। इधर कपास की पूनी से धागा निकलता, स्पिण्डल पर कतता और उधर उसमें कई तरह की महक शामिल होती। फूलों की भीनी महक, सुनहरी धूप की महक, पड़ोस में चलते नोकझोक की महक, बच्चों के किलकारी की महक, किसी की रसोई से आती नाश्ते की महक। भोर से काम करते सफाई कामगार महिलाओं की ठंड में पक चुकी उंगलियों की आह, संक्रांत मांगने आये ढोलची की पुकार- सब उस धागे में जुड़ते हैं। चरखवा चालू रहता है। झारखंडी गीत सा- मोहे चरखे का टूटे न तार चरखवा चालू रहे।

    विगत कुछ अरसे से कितना कुछ अलहदा हुआ है। हरसिंगार के फूल जो अक्टूबर तक ही फूलते हैं- उनका नाम अंग्रेजी में अक्टूबर है- अब संक्रांत में भी फूल रहे हैं। सदाबहार फूलने से रूस गई हैं और ब्रह्मकमल आये दिन फूल गए। सूरज को अपना साम्राज्य फैलाना चाहिए था। पर भरे संक्रांत में दुपहरी में चांद सा सूरज निकलता है।

    ऐसे में पूनी कातते हुए संक्रांति काल से तार जोड़कर देखो तो क्या-क्या नही दिखता। एक तहजीब गुजर रही है।

    निसर्ग ने बसंती वसन पहने, सकल बन सरसों फूली। सुदूर पहाड़ पर खनन से पीली सरसों पर राख छा गईं। खुसरो इस पर पता नहीं क्या कहते कि दिल्ली में सरसों की सांस घुट रही है। गंगाजमुनियत के तार तार-तार हो रहे हैं, जैसे बेशऊरी से कती पुनी को कातते हुए धागा कट से बोल जाता है।

    इन्हीं दिनों दिल्ली में फूल वालों की सैर होती रही है। सुंदर फूलों की चादर बुनी जाती है। हर मजहब के लोग हाथ लगाते हैं। फूलों को बुनना कितना कठिन होगा। कौन सी तखली में वह बुना जाएगा। कामगारी माली समुदाय के हुनरमंद हाथ की उंगलियों की छुअन उसमें नया रंग भरती है। मेहनतकश हाथ के खुरदरेपन की तपिश से फूलों की चादर बनती है। फूलों की तरह वह चादर हमारे रंग बिरंगेपन को समेटता है।

    कहते हैं कि निज़ामुद्दीन औलिया को गम से निकालने के लिए खुसरो ने पीली पोशाक पहनी थी। औलिया हंस पड़े। नज़ीर को आगरे की बसंत में मुहब्बत का पीला रंग दिखता। “देखो कैसी छाई है बसंत”। आज व्यवस्था का पीलापन कुछ देखने नहीं देता। बसंत को ही उनका जन्मदिन मनाया जाता रहा है। वह लोक कवि थे, दरबारी नहीं। कुलीनता से सृजन को मुक्त किया और ककड़ी पर भी शेर कह सकते थे। आज के निजाम को शायद नही सुहाते। राजा के कसीदे पढ़ने वाले जो नहीं थे।

    इस बसंत पर अरावली को देख तमिल संगम के आठ काव्य धारा एट्टू तोहै की नायिका याद आती हैं- “उस साल हमारे पहाड़ हमारे थे, फूल सहमे हुए न थे, क्या खूब मोर नाचे थे। फिर राजा की सेना आई, पहाड़ पर राज हो गया। हम सूने हो गए। फूलों ने आना छोड़ दिया।”

    कल्पना के तार टूटे। धागे की डोर चरखे पर टूटी, वहां आसमान में पतंगे कट रही हैं, उड़ रही हैं। उनके उन्मुक्त रंग धागे में समा रहे हैं और चरखे से कत रहे हैं। रंगों की खेती हो रही है। पास की खेत मे खिचड़े की हांडी चढ़ी है और उसकी पीली खुशबू से धागा भींज रहा है।

    काश कि यहां से लाहौर की छत से उड़ते पतंग दिखाई पड़ते। दोनों देश बस एक दूजे की पतंग काटते। ऐसा कहने पर लोग पागल कहेंगे तो क्यों न इस संक्रांत टोबा टेकसिंह हुआ जाए। हर रात सरहद पर साझा चूल्हा जलाया जाए। रोटी सिके तो दोनों तरफ बढ़े।

    वैसे इंकलाबी तो दीवाने होते हैं। अपना बसंती चोगा रंगवाते हैं। विप्लव की धुन में रंगी चादर ओढ़े फंदा चूम जाते हैं। मूल कविता में गांधी का उल्लेख आता है। ”इसी रंग में गांधी ने नमक पर धावा बोल”। क्रांति संक्रांति काल की कोख से उपजती है। सूरज की मलिनता को मिटाती है।

    नये प्रयोग होते हैं। पुराने दोहराए जाते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के दौर में सेवाग्राम आश्रम में दो साथी सहजीवन की शुरुआत सूत की माला से करते हैं। अग्नि को साक्षी नहीं करते। पर अग्नि आकाश मिट्टी हवा जल सब तो उस सूत में हैं और सूत से एकाकार भी। ईशावास्य की बापू की प्रार्थना, बिस्मिल्लाह ईर-रहमान ईर-रहीम के उच्चार से मांगलिक कार्य समाप्त हो जाता है।

    तब बसंत में बहार आई। मौलसिरी के फूल खिल गए। इस बार अपने हाथ से कते धागे से गुलाबी कुर्ता बन गया। किसान के पसीने की बूंदें कपास के कांटो से निकली लहू की बूंदें रूई छांटते हाथ की गर्माहट ह्रदय से लग गई। कुर्ते में बुन गई।

    Post Views: 191

    Related Posts

    अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, भारत सरकार ने बदले नियम

    June 16, 2026

    संकट ईंधन की किल्लत से बहुत बड़ा है, लेकिन सरकार दे रही सिर्फ आश्वासन

    June 6, 2026

    जलवायु परिवर्तन और भीषण गर्मी ने बढ़ाई चिंता, महिलाओं के स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा खतरा

    June 5, 2026

    भारत के छोटे शहरों में ‘रीडिंग रूम’ का बढ़ता चलन: परीक्षा देने वाली पीढ़ी के लिए बने स्टडी सेंटर

    May 23, 2026

    समय से पहले गर्मी का एहसास! देश के इन हिस्सों में बढ़ रहा तापमान, हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट

    February 14, 2026

    ऑस्कर तक होमबाउंड का सफर, लेकिन देवरी गांव में आज भी अधूरा है इंसाफ और सुकून का सपना

    January 12, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202435 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    बड़ी खबर LIVE: शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, स्पीकर को सौंपी चिट्ठी, संजय राउत बोले- छोड़ेंगे नहीं

    June 17, 2026

    ‘विपक्ष को कमजोर करने के लिए चलाया जा रहा सुनियोजित अभियान’, जयराम रमेश ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

    June 17, 2026

    वाजपेयी-आडवाणी की BJP के सहारे बढ़े ममता, नवीन, नीतीश, अब मोदी-शाह की भाजपा के सामने हिसाब चुकाने की बारी

    June 16, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202435 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.