Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

    May 30, 2026

    एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता का फायदा उठाकर GenZ को ठग रहे हैं।

    May 30, 2026

    IPL 2026 Qualifier 2: गिल की शानदार पारी ने टाइटन्स को रॉयल्स को हराकर फ़ाइनल में पहुँचाया।

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

      May 30, 2026
      Recent

      राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

      May 30, 2026

      कान्स के रेड कारपेट पर मारवाड़ की डॉक्टर ने बिखेरा जलवा, जोधपुर की सोनल परिहार चर्चा में

      May 25, 2026

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldMay 30, 2026

    राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया है। इसके कारण करीब 200 वर्ग किलोमीटर के एरिया प्रभावित हुआ। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के रेतीले तूफान की शुरुआत हुई।

    इस दौरान 60 से 80 kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। तूफान के कारण दिन में लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ गई। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग भागकर घरों में जाते दिखे और घरों को बंद कर लिया।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा रेतीला तूफान पहले कभी नहीं देखा। धूल का गुबार 80-100 फीट ऊंचा था। हालांकि तूफान की ऊंचाई का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

    इधर तूफान के असर से कई पेड़ उखड़ गए, लाइट पोल टूट गए। फिलहाल किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल पाकिस्तान से उठे तूफान का असर राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों पर हुआ है।

    रेतीले तूफान की तस्वीरें…

    बीकानेर में रेतीले तूफान के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई।
    बीकानेर में रेतीले तूफान के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई।
    चुरू के सरदारशहर में तूफान के कारण घरों में भी रेत भर गई।
    चुरू के सरदारशहर में तूफान के कारण घरों में भी रेत भर गई।
    श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ में स्टेट हाईवे पर रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा जैसी स्तिथि हो गई।
    श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ में स्टेट हाईवे पर रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा जैसी स्तिथि हो गई।
    चुरू में रेतीले तूफान से कई फीट ऊंची दीवार सी उठ गई।

    लाइव अपडेट्स

    14 मिनट पहले

    सीकर में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा

    सीकर में 10 मिनट तक करीब 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। इससे ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड्स भी गिर गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से आंधी कमजोर पड़ गई। धूल का गुबार सीकर में जयपुर रोड के पास पहुंचा है।आंधी में ट्रैफिक पुलिस के बैरियर भी गिर गए।

    52 मिनट पहले

    श्रीगंगानगर में तेज बारिश

    श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में शनिवार को तेज बारिश हुई। जिससे रास्तों पर पानी बहने लगा।

    59 मिनट पहले

    चूरू के सादुलपुर में धूल का गुबार छाया

    चूरू के सादुलपुर में शनिवार दोपहर 3 बजे आसमान में धूल का गुबार छा गया। इसससे सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा।

    03:23 PM30 मई 2026

    बीकानेर में दोपहर में गाड़ियों की लाइट चालू करनी पड़ी

    बीकानेर में दोपहर के 3 बजे अंधेरा छा गया। लोग यहां गाड़ियों की लाइट चालू कर सड़कों से गुजर रहे हैं। दोपहर में ही अंधेरा हो गया। तेज हवा चल रही है।

    03:16 PM30 मई 2026

    सीकर जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ पहुंचा धूल का गुबार

    हनुमानगढ़ गंगानगर से शुरू हुआ धूल का गुबार अब सीकर जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ एरिया में पहुंच चुका है।

    03:12 PM30 मई 2026

    बीकानेर के महाजन में अंधड़ से दिन में छाया अंधेरा

    बीकानेर के महाजन क्षेत्र में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। आज दोपहर 1 बजे अंधड़ के चलते दिन में अंधेरा छा गया। इससे वाहनों के हेडलाइट चालू करने पड़े।

    02:42 PM30 मई 2026
    • बीकानेर के लूणकरणसर में आंधी के कारण कुछ नजर नहीं आया

    बीकानेर के लूणकरणसर में शनिवार को अंधड़ के कारण धूल छा गई। आंधी के कारण कुछ नजर नहीं आया।

    02:34 PM30 मई 2026

    चूरू में छाया धूल का गुबार

    चूरू में शनिवार दिन में मौसम बदला। यहां आसमान में धूल का गुबार छा गया।

    01:56 PM30 मई 2026

    बीकानेर में भी आया रेत का बवंडर

    बीकानेर में शनिवार को फिर से अंधड़ आया। इस दौरान रेत का बवंडर नजर आया।

    01:53 PM30 मई 2026

    श्रीगंगानगर में बारिश

    श्रीगंगानगर में धूलभरी आंधी ने मौसम बदल दिया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय प्रभाव से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

    वहीं, पदमपुर क्षेत्र में भी बारिश हुई। तेज आंधी के कारण बींझबायला में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। सड़क किनारे खड़े पेड़ टूट गए और होर्डिंग भी उखड़ गए। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई

    01:51 PM30 मई 2026

    श्रीगंगानगर में आंधी चली

    श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह 11:30 बजे अचानक मौसम बदला। इसके बाद धूलभरी आंधी चली। पाकिस्तान की तरफ से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से रेत के बवंडर आए। लोगों को सड़क पर दिन में लाइटें जलाकर चलना पड़ा और अंधेरे जैसा लगने लगा। चारों तरफ रेत का गुब्बार छा गया।

    01:48 PM30 मई 2026

    मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स

    कैसा रहेगा मानसून सीजन: राजस्थान में मानसून सीजन कमजोर रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कमजोर मानसून के पीछे की वजह अल नीनो है। जून में अल नीनो का असर दिख सकता है। जुलाई और अगस्त में भी कमजोर से मध्यम स्तर का अल नीनो बने रहने की संभावना है। वहीं, हिंद महासागर में इंडियन ओशन डायपोल (IOD) की स्थिति भी न्यूट्रल रहने की संभावना व्यक्त की है।

    पारा 10 डिग्री तक गिरा: आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के कारण राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। अलवर में अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। राज्य में सबसे ज्यादा बरसात झुंझुनूं जिले के मलसीसर में हुई। यहां 43 मिमी (करीब 2 इंच) पानी बरसा। दौसा जिले में भी अंधड़ के कारण काफी नुकसान हुआ है।

    जयपुर में एक घंटे तक अंधड़: राजधानी में भी शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। शाम को 1 घंटे तक अंधड़ का दौर चला। इसके बाद मौसम खुल गया, लेकिन रात 8 बजे बाद फिर मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन ज्यादा रहेगा। तेज गर्मी के चलते लो प्रेशर सिस्टम बनने से जयपुर सहित आसपास के इलाकों में 60 से 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ के साथ बारिश होगी।

    Post Views: 50

    Related Posts

    NEET पेपर लीक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जब तक असल जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक असली समस्या नहीं रुकेगी।

    May 29, 2026

    देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही ईद, मस्जिदों में नमाज अदा करने उमड़ा जनसैलाब, अमन-चैन, खुशहाली की मांगी दुआ

    May 28, 2026

    कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी।

    May 28, 2026

    जब हर चौथा छात्र उठाए सीबीएसई की विश्वसनीयता पर सवाल, तो क्या दोबारा कराई जानी चाहिए 12वीं की परीक्षा !

    May 27, 2026

    ‘सोचा-समझा षड़यंत्र है…’ CBSE रिजल्ट विवाद पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

    May 27, 2026

    सिद्धारमैया के उत्तराधिकार की चर्चाओं के बीच, कांग्रेस कर्नाटक में फेरबदल की अटकलों से जूझ रही है।

    May 27, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

    May 30, 2026

    एक रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता का फायदा उठाकर GenZ को ठग रहे हैं।

    May 30, 2026

    IPL 2026 Qualifier 2: गिल की शानदार पारी ने टाइटन्स को रॉयल्स को हराकर फ़ाइनल में पहुँचाया।

    May 30, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.