जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षदों लिए आज मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान एक ही वार्ड से चुनाव लड़क रहे कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने एक दूसरे को गले लगाया।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ आएगी। गहलोत ने कहा- भाजपा की मशीनरी खराब है। उन्होंने ढाई साल में कोई काम नहीं किया। हालात काफी गंभीर है। इन्हें जब जनता सबक सिखाएगी तब ही इनकी नींद खुलेगी।
3 लोगों ने पूर्व सीएम के पैर छुए
इधर, भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने आरोप लगाया कि पोलिंग पार्टी के व्यक्ति ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पैर छूए। इस शिकायत के बाद मामले की जांच करवाई गई।
इसमें सेक्टर ऑफिसर नरेंद्र सिंह की ओर से सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से भेजी रिपोर्ट में बताया कि तीन लोगों ने पूर्व सीएम के पैर छुए थे। इनमें एक वोटर है, दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का बूथ एजेंट है। तीसरा व्यक्ति निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बागोरिया का चुनाव अभिकर्ता हिम्मत सिंह सोलंकी है। पोलिंग पार्टी के किसी भी सदस्य की ओर से पूर्व सीएम के पैर नहीं छुए गए हैं।
जोधपुर नगर निगम वोटिंग प्रतिशत
| समय | वोटिंग |
| 10 बजे | 19.97% |
| 1 बजे | 43.51 |
देखें वोटिंग की फोटो…




चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- वोटिंग के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ये लोग पौने तीन सालों में आए है। कोई काम नहीं किया। लोगों में काफी आक्रोश है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ आएगी।
- शास्त्री नगर के वार्ड 40 से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस प्रत्याशी नरेशचंद्र जोशी एक साथ वोट देने पहुंच गए। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिले और एक-दूसरे का अभिवादन किया।
- परिवार के साथ बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे है। एक बुजुर्ग महिला को चलने में भी परेशानी हा रही थी। उन्हें हाथ पकड़कर बूथ के अंदर ले जाया गया।
- भाजपा के देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस से नरेशचंद्र जोशी एक ही वार्ड से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के केंद्र के बाहर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

