Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    अर्थतंत्र की खबरें: इतिहास में पहली बार इतना नीचे गिरा रुपया और सोने और चांदी खरीदारों के लिए राहत

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldDecember 3, 2025

    रुपया 89.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 47 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

    अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 42 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 89.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 90 के स्तर पर पहुंच गया था।

    विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मुख्य रूप से सटोरियों के अपना सौदा पूरा करने के लिए लगातार लिवाली और आयतकों की मांग बनी रहने से रुपया नीचे आया।

    इसके साथ विदेशी पूंजी की निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता जैसे कई दबावों के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है।

    अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 47 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.00 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

    रुपया मंगलवार को कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 89.95 (अस्थायी) के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 42 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को 89.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

    कोटक सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘‘ 90 का स्तर एक प्रमुख मनोवैज्ञानिक स्तर है। यदि रुपया इससे ऊपर जाता है, तो बाजार तेजी से 91.00 या उससे भी अधिक के उच्च प्रवृत्ति वाले चरण में स्थानांतरित हो सकता है। यही कारण है कि केंद्रीय बैंक को 90 से नीचे सक्रिय रहना चाहिए…।’’

    बनर्जी ने कहा कि इस स्तर पर केंद्रीय बैंक के लिए यह आवश्यक है कि वह सट्टेबाजों को एकतरफा रुख के साथ बहुत अधिक सहज होने से रोके क्योंकि इससे अमेरिकी डॉलर-रुपये में अस्थिरता में अनावश्यक वृद्धि हो सकती है।

    इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.41 पर रहा।

    घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 503.63 अंक की गिरावट के साथ 85,138.27 अंक पर जबकि निफ्टी 143.55 अंक फिसलकर 26,032.20 अंक पर बंद हुआ।

    भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 503 अंक फिसला

    भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85,138.27 और निफ्टी 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,032.20 पर था।

    बाजार पर दबाव बनाने का काम वित्तीय और डिफेंस शेयरों ने किया। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.90 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इन्फ्रा भी लाल निशान में थे। मुख्य इंडेक्स में केवल निफ्टी फार्मा ही हरे निशान में बंद हुआ।

    लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 132.95 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,910.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.25 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,776.45 पर था।

    सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और टाइटन गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एलएंडटी,बजाज फिनसर्व और आईटीसी लूजर्स थे।

    सोने और चांदी खरीदारों के लिए राहत, कीमतों में आई गिरावट

    सोने और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

    इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,27,593 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यह सोने की कीमतों में 1,207 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दो दर्शाता है।

    22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,16,875 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,981 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 96,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 95,695 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 530 रुपए कम होकर 1,74,650 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,75,180 रुपए प्रति किलो थी।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने का 05 फरवरी 2026 का कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.37 प्रतिशत कम होकर 1,30,175 रुपए हो गया है और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.20 प्रतिशत कम होकर 1,79,845 रुपए हो गया है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। हालांकि, यह अभी भी अपने उच्चतम स्तरों के करीब बनी हुई हैं। कॉमेक्स पर सोना 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,237.05 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58.07 डॉलर प्रति औंस पर थी।

    Post Views: 138

    Related Posts

    RBI की NRI डिपॉजिट स्कीम की सफलता से नकदी की समस्या पैदा हो रही है

    September 8, 2026

    नीतियों में यू-टर्न को कब माना जाए जायज?

    September 8, 2026

    लोकसभा ने बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर्स को UPI ट्रांज़ैक्शन चार्ज लगाने की मंज़ूरी देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है।

    August 6, 2026

    गिरते रुपए से सबकुछ महंगा, लेकिन सरकार की हो गई चांदी

    June 1, 2026

    भारत और न्यूज़ीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    April 27, 2026

    थोक महंगाई दर मार्च में 3.88% रही, तेल-धातु महंगे, ज्वैलरी में भारी उछाल

    April 15, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.