Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

    August 3, 2026

    शशि थरूर लिखते हैं: परिसीमन का ‘ट्रोजन हॉर्स’ और हमारे लोकतंत्र के स्वरूप से जुड़े बुनियादी सवाल। संसद में सदस्यों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ

    August 3, 2026

    खड़गे का PM पर हमला, ‘रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें’

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026
      Recent

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    विष्णु नागर का व्यंग्यः हमारी सरकार और हमारा गोदी मीडिया ‘ईमानदार’ है!

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldDecember 6, 2025

    हमारी सरकार ‘ईमानदार’ है और हमारा गोदी मीडिया भी ‘ईमानदार’ है बल्कि उसे ‘ईमानदार ‘कहना उसके इधर के वर्षों के योगदान को कम करके आंकना है! वह ‘ ईमानदार ‘ से भी कुछ बढ़कर है, जिसके लिए हिंदी में कोई शब्द नहीं है।

    अमित शाह जी ने कहा है कि हमारे देश का मीडिया सबसे ईमानदार है। विश्व में नंबर वन है।सपना आया होगा उन्हें या हो सकता है, वे भांग चूंकि स्वदेशी उत्पाद है, इसलिए वे उस खाने का शौक फरमाते हों और उस दिन कुछ ज्यादा ही खा ली हो! हो जाता है कभी- कभी! गृहमंत्री हैं तो क्या हुआ,हैं तो वे भी दो पाये!

    इस तरह स्वतंत्र भारत के इतिहास में शाह जी को पहले ऐसे गृहमंत्री होने का सौभाग्य हासिल हुआ है, जिन्होंने मीडिया को इतनी बड़ी क्लीनचिट दी है। संभव यह भी है कि उनकी जुबान फिसल गई होगी। उनके साथ यह दुर्घटना होती रही है, इसीलिए वे आज देश के गृहमंत्री हैं!

    कुछ मित्र कहते हैं कि जिस मीडिया को वह ‘ईमानदार’ बता रहे हैं, वह दरअसल गोदी मीडिया है क्योंकि बाकी मीडिया को तो वह मीडिया मानते ही नहीं! और इसमें कोई शक नहीं कि अगर गोदी मीडिया किसी के लिए सबसे पहले और सबसे अधिक ईमानदार है तो वह मोदी सरकार है। कोई एक भी ऐसा उदाहरण नहीं बता सकता पिछले साढ़े ग्यारह साल में, जब इस मीडिया ने सरकार के साथ कोई बेईमानी की हो! सरकार से बेईमानी उसके डीएनए में ही नहीं है!

    इस प्रमाणपत्र को पाकर रियलवाली ईमानदारी का सिर शरम से झुक लिया होगा तो झुका ले! कौन उसकी परवाह करता है? गृहमंत्री और वह भी किसी को भी ‘ईमानदारी’ का प्रमाणपत्र दे तो उसे स्वीकार कर लेने में ही भलाई है! सुधीर चौधरी, अंजना ओम कश्यप,अर्णब गोस्वामी, रुबिका लियाकत, अमीश देवगन जैसे सभी ‘ ईमानदारों ‘ ने इसे पद्मश्री मानकर लपक लिया होगा। अब इन्हें एंकरिंग के समय इसे अपने गले से लटका भी लेना चाहिए! इससे इनकी घटती हुई टीआरपी बढ़ जाएगी और रवीश कुमार, अजित अंजुम, अभिसार शर्मा आदि की टीआरपी की हवा निकल जाएगी!

    गृहमंत्री ने यह सर्टिफिकेट दिया है तो इसका मतलब है कि इसे असल में प्रधानमंत्री ने दिया है क्योंकि ये दोनों दो शरीर हैं मगर एक जान हैं। इस तरह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का यह प्रमाणपत्र स्वत: सीबीआई, ईडी, इनकमटैक्स विभाग का प्रमाणपत्र बन जाता है। पिछले ग्यारह साल का इतिहास भी इसकी गवाही दे रहा है! सब पर छापे पड़े, इनके मालिकों पर नहीं! इन्होंने कितनी ही नफ़रत परोसी हो, न इन एंकरों का,न इनके मालिकों का बाल भी बांका हुआ! कई की खोपड़ी पर तो बाल भी नहीं हैं तो बांका करने का सवाल ही पैदा नहीं

    इसे बार बार कहा जाना चाहिए कि हमारी सरकार ‘ईमानदार’ है और हमारा गोदी मीडिया भी ‘ईमानदार’ है बल्कि उसे ‘ईमानदार ‘कहना उसके इधर के वर्षों के योगदान को कम करके आंकना है! वह ‘ ईमानदार ‘ से भी कुछ बढ़कर है, जिसके लिए हिंदी में कोई शब्द नहीं है।जितनी यह सरकार ‘ईमानदार ‘है, उतना ही यह वाला मीडिया भी ‘ईमानदार’ है।न इनमें से कोई ज्यादा ईमानदार है, न कोई कम! दोनों की ईमानदारी में एक सूत का भी फर्क नहीं है।इसका मतलब है कि अडानी- अंबानी और सुभाष चंद्रा भी ‘ईमानदार ‘हैं, जिनकी वजह से आज गोदी मीडिया को ‘ईमानदार ‘ का इतना बड़ा तोहफा मिला है। ये उतने ही ईमानदार हैं, जितने मोदी जी ईमानदार हैं और सब जानते हैं कि वह भारत के इतिहास के सबसे ‘ईमानदार ‘ प्रधानमंत्री हैं।यह बात वह स्वयं भी बार बार बताते रहे हैं, इसलिए और भी याद रहती है वरना इस तरफ ध्यान ही नहीं जाता!यानी जो पाले के इस तरफ हैं, सब ईमानदार हैं। और जो उस तरफ हैं, वे क्या हैं, यह समझनेवाले समझ गए हैं और जो ना समझे, वो अनाड़ी है!

    वैसे भी बच्चा जब तक गोदी में पलता है तो वह सबसे ज्यादा ईमानदार मां के प्रति होता है क्योंकि वह अनजान होकर भी इतना जानकार होता है कि उसकी खुराक दूध का स्रोत उसकी मां है और दूध उसकी सबसे पहली और सबसे बड़ी जरूरत है!

    तो गोदी मीडिया भी ऐसा ही सरकार का बच्चा है।इसके साथ दिक्कत यह है कि यह साढ़े ग्यारह हो चुका है।मां का दूध पीने की उम्र से बेहद आगे आ चुका है। फिर भी मां के स्तनों से चिपका है।इतने बड़े बच्चे को कोई मां अपना दूध नहीं पिलाती और न पिला सकती है मगर यह सरकार बहादुर का प्यारा बच्चा है, इसलिए उसके स्तनों में दूध नहीं है, फिर भी पिला रही है। मानसिक रूप से विकलांग बच्चा कितना ही बड़ा हो, उसका खयाल रखना पड़ता है। साड़ी में बोतल छिपाकर भी मां को दूध पिलाना पड़े तो वह पिलाती है।

    तो गोदी मीडिया सरकार का दिमागी रूप से अविकसित बच्चा है मगर देश के बड़े बनियों के लिए यह बोझ नहीं वरदान है वरना वे ऐसे बच्चे को कब के ठिकाने लगा चुके होते! ये बनिये नहीं चाहते कि इस बच्चे का इलाज हो, दिमाग रूप से विकसित हो।पांव पर नहीं तो यह घुटनों के बल तो चलना सीखे ! उन्हें डर है कि घुटने के बल चलते-चलते यह कहीं और पहुंच सकता है, दूसरों की संगत में आकर बिगड़ सकता है , विद्रोही बन सकता है। उन्हें मुश्किल में डाल सकता है!न बनियों को विद्रोह पसंद है,न जिनकी गोद में यह मीडिया पल रहा है, उन्हें! इसलिए गोदी मीडिया ने 2047 तक गोद में ही रहने का संकल्प लिया है क्योंकि प्रधानमंत्री का कहना है कि संकल्प से ही सिद्धि तक पहुंचा जा सकता है!
    Post Views: 229

    Related Posts

    यह कैसा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’

    August 3, 2026

    नेतृत्व की विश्वसनीयता और लोकतंत्र की परीक्षा

    July 21, 2026

    वांगचुक को भले ही सरकार ने हटा दिया, लेकिन देशवासियों के सामने खुल गई सरकारी सिस्टम की पोल

    July 20, 2026

    राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ भारत को एक-दलीय व्यवस्था की दिशा में धकेल रही है

    July 10, 2026

    इतिहास बनाम हिन्दुत्ववादी मिथक

    July 6, 2026

    सोमनाथ के लुटने से लेकर अयोध्या में ‘चंदा चोरी‘ तक

    July 2, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    विधानसभा उपचुनाव: बांकीपुर से जीते प्रशांत किशोर, दतिया में कांग्रेस और मांजलपुर में बीजेपी ने दर्ज की जीत

    August 3, 2026

    शशि थरूर लिखते हैं: परिसीमन का ‘ट्रोजन हॉर्स’ और हमारे लोकतंत्र के स्वरूप से जुड़े बुनियादी सवाल। संसद में सदस्यों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ

    August 3, 2026

    खड़गे का PM पर हमला, ‘रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें’

    August 3, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024100 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.