Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    केरल सरकार गठन LIVE: कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर गतिरोध

    May 11, 2026

    केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में चल रही सत्ता की लड़ाई में BJP भी कूद पड़ी।

    May 11, 2026

    100% एथनॉल की दौड़ में सूखता महाराष्ट्र, प्यासे इलाकों पर बढ़ा खतरा

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026
      Recent

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026

      जोधपुर में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      April 18, 2026

      राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश

      April 3, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldDecember 30, 2025

    डॉक्टरों के अनुसार, खालिदा जिया को लीवर का सिरोसिस, गठिया, डायबीटीज और हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं। पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं।

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया का निधन हो गया है। उनकी राजनीतिक पार्टी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष की थीं। खालिदा ज़िया और शेख़ हसीना के बीच चली लंबी प्रतिद्वंद्विता ने एक पीढ़ी तक देश की राजनीति को परिभाषित किया।

    खालिदा ज़िया पर भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज थे, जिन्हें वह राजनीतिक से प्रेरित बताती थीं। जनवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ अंतिम भ्रष्टाचार मामले में उन्हें बरी कर दिया था, जिससे वह फरवरी में होने वाले चुनाव में हिस्सा ले सकती थीं।

    खालिदा जिया को लीवर, डायबीटीज और हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं

    डॉक्टरों के अनुसार, खालिदा जिया को लीवर का सिरोसिस, गठिया, डायबीटीज और हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं। पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं। डॉक्टर्स उनकी देख-रेख कर रहे थे। साथ ही पिछले दिनों उन्हें वेंटीलेटर पर भी डाला गया था। द डेली स्टार के अनुसार, 23 नवंबर को हार्ट और फेफड़ों में संक्रमण के कारण खालिदा जिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 36 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उन्हें निमोनिया की बीमारी भी थी।

    खालिदा ज़िया की शादी राष्ट्रपति ज़ियाउर रहमान से हुई थी

    वह ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद मई में देश लौटी थीं। इससे पहले, जनवरी की शुरुआत में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। शेख़ हसीना की सरकार ने इससे पहले कम से कम 18 बार उनके विदेश जाने के अनुरोध को खारिज किया था।

    खालिदा ज़िया की शादी राष्ट्रपति ज़ियाउर रहमान से हुई थी, जिनकी 1981 में एक तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी गई थी। इसके बाद खालिदा ज़िया ने सैन्य तानाशाह के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई, जिसे अंततः 1990 में सत्ता से हटाया गया।

    उन्होंने 1991 में पहली बार प्रधानमंत्री पद संभाला और फिर 2001 से दोबारा इस पद पर रहीं। उस चुनाव में और उसके बाद हुए कई चुनावों में उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी शेख़ हसीना थीं।

    देश की पहली महिला PM

    खालिदा जिया 1991 से 1996 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं और 2001 से 2006 तक दोबारा इस पद पर लौटीं। वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। खालिदा जिया 1991 के राष्ट्रीय चुनाव में जनमत के जरिए सत्ता में आई थीं। उनके कार्यकाल के दौरान संसदीय सिस्टम को बहाल किया गया और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए गए।

    साल 2007 में, जब सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार ने सत्ता संभाली, तो खालिदा जिया को शेख हसीना सहित कई अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ जेल में डाल दिया गया। बाद में जिया को रिहा किया गया और उन्होंने 2008 का संसदीय चुनाव लड़ा, लेकिन उनकी पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी।

    Post Views: 147

    Related Posts

    UAE ने OPEC छोड़ने का किया ऐलान, तेल उत्पादक देशों को झटका, जानें भारत पर क्या होगा असर

    April 29, 2026

    UN दूत बोलीं-भारत ने इजराइल की मदद कर कानून तोड़ा:हथियार भेजना नियमों के खिलाफ, इससे ग्लोबल सिस्टम कमजोर हो रहा

    April 21, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध LIVE: ईरान ने संघर्ष-विराम की शेष अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की घोषणा की।

    April 17, 2026

    H1-B वीज़ा सिस्टम तभी काम करता है, जब आप खुद को एक अमेरिकी मानते हैं: JD Vance ने भारतीय मूल के अपने ससुराल वालों की तारीफ़ की।

    April 15, 2026

    ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की अमेरिकी नाकाबंदी पर भड़का ईरान, US को दी बड़ी धमकी, क्या फिर भड़केगी जंग?

    April 14, 2026

    बड़ी खबर LIVE: ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार, कहा- लेबनान में हमले रुकने तक समझौता नहीं

    April 10, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    केरल सरकार गठन LIVE: कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर गतिरोध

    May 11, 2026

    केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में चल रही सत्ता की लड़ाई में BJP भी कूद पड़ी।

    May 11, 2026

    100% एथनॉल की दौड़ में सूखता महाराष्ट्र, प्यासे इलाकों पर बढ़ा खतरा

    May 11, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.