ईरान ने ईराक, बहरीन, यूएई, कतर, कुवैत, जॉर्डन, सउदी अरब, अबु धाबी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
कतर का एयरस्पेस बंद होने के कारण से कतर एयरवेज़ ने अपनी उड़ानों को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की
कतर एयरवेज़ ने कतरी एयरस्पेस बंद होने की वजह से कतर एयरवेज़ की फ़्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की है। कतर एयरवेज़ ग्रुप ने कतरी एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा आने-जाने वाली अपनी फ़्लाइट्स को कुछ समय के लिए रोकने की पुष्टि की है।
अमेरिका-इजरायल हमले पर ईरान का ऐलान- जवाब देने में हिचकिचाएंगे नहीं
ईरान की विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका-इज़रायल के संयुक्त हमले के जवाब में कहा है कि देश “प्रतिक्रिया देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.” विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि “अब वक्त आ गया है जब हमें अपने मातृभूमि की रक्षा करनी होगी और दुश्मन के सैन्य हमले का सामना करना होगा।
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, कतर, कुवैत और UAE ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
ईरान ने बहरीन के बाद UAE में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
ईरान ने ईराक, बहरीन, यूएई, कतर, कुवैत, जॉर्डन, सउदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
हमले के बाद सुरक्षित हैं पेजेशकियन- IRNA
ईरान के IRNA ने प्रेसिडेंट ऑफिस के सोर्स के हवाले से कहा है कि प्रेसिडेंट पेजेशकियन इजराइली हमलों के बाद सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह उन पहले की इजराइली रिपोर्ट्स के उलट है जिनमें दावा किया गया था कि उन्हें टारगेट किया गया था। अभी तक कोई ऑफिशियल कैजुअल्टी का आंकड़ा नहीं है। तेहरान में एयरस्पेस बंद, मोबाइल नेटवर्क के भी डाउन होने की खबर है।

