महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ पारित नहीं हो पाया, पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े।
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संधोशन बिल, सरकार को नहीं मिला बहुमत
महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ पारित नहीं हो पाया, पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े।
पहले राउंड में कुल 489 वोट पड़े
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिलों पर वोटिंग चल रही है। पहले राउंड में बिल पर वोटिंग अभी तक पास कराने के पक्ष में 278 और विपक्ष में 211 वोट पड़े। पहले राउंड में कुल 489 वोट पड़े।
महिला आरक्षण बिल समेत तीनों बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू
महिला आरक्षण बिल समेत तीनों बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद हैं।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह बारिश हुई
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह बारिश हुई। वीडियो आर.के. पुरम इलाके से है।
चंद्रशेखर आजाद नेकर्नाटक के यादगीर में बस से टक्कर के बाद धधकी कार, 6 लोगों की मौत
कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया। ये दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुरपुर थाना क्षेत्र में सुरपुर तालुका के देवपुर के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस से हो गई।
राहुल गांधी ने अपने जादूगर वाले बयान पर कहा- यह एक पहेली है, मैं इसका जवाब ऐसे ही नहीं बताऊंगा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने “जादूगर” वाले बयान पर कहा, “यह एक पहेली है, मैं इसका जवाब ऐसे ही नहीं बताऊंगा। अगर मुझे इसका हल मिल गया, तो मैं आपको बताऊंगा कि यही है।”
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर रही बीजेपी सरकार : अखिलेश यादव
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचे विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, “भारतीय जनता पार्टी के फैसलों को समझना बहुत मुश्किल है। जब उन्होंने कहा था कि एसआईआर होगा और वोटरों के नाम हटाए जाने से रोके जाएंगे, उस समय एसआईआर की आड़ में एनआरसी लागू किया जा रहा था। अब महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, “हम ‘डबल-इंजन सरकार’ मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे कम में से एक बनी हुई है। इस समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? मजदूरों की मजदूरी क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है? इसे कौन रोक रहा है? इसका मतलब है कि आप कुछ खास लोगों के साथ मिले हुए हैं और सिर्फ उन्हीं को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।”
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हम जानते हैं कि सबसे जरूरी बात यह है कि महिलाएं सदन में आकर बैठें। लेकिन हाथी के दांत दिखाने के कुछ और होते हैं और खाने के कुछ और। ठीक इसी तरह, सरकार करती कुछ और दिख रही है, लेकिन दिखा कुछ और रही है।”
अचानक पकड़ा गया बालाकोट का जादूगर, सिंदूर का जादूगर- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए प्रस्ताव एक तरह की जल्दबाज़ी और घबराहट में उठाया गया कदम लगते हैं। उनके मुताबिक बीजेपी को पहले से अंदाज़ा है कि यह बिल मौजूदा स्थिति में पारित नहीं हो पाएगा, इसलिए इसे राजनीतिक संदेश देने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस प्रक्रिया के जरिए देश को दो बड़े राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं। पहला, वे चुनावी नक्शे यानी देश के इलेक्टोरल मैप को बदलना चाहते हैं, और दूसरा, वे खुद को “प्रो-वुमन” नेता के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं।
राहुल ने कहा, ‘मैं वापस गार्डन वाली कहानी सुनाता हूं। दादी ने कहा था कि सुनो राहुल मैं चाहती हूं कि तुम अंधेरे में देखना सीखो। अंधेरा में ही असली ताकत है। यह बढ़िया पॉलिटिकल लेशन है। जो असली ताकत होती है वो छिप कर काम करती है अपने आप को दिखाती नहीं है। मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि सभी जानते हैं एक पार्टनरशिप हमारे जादूगर और बिजनेसमैन के बीच है।’ इस पर एनडीए सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
राहुल ने कहा- मैं पीएम का नाम नहीं ले रहा हूं। मैंने पीएम का नाम नहीं लिया। सर यह पार्टनरशिप मजबूत है, लेकिन छिपी है। जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है। जबसे वे यहां आए तब से यह चल रहा है। भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।
केंद्र सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान की भावना के बजाय मनुवादी सोच को आगे बढ़ाना चाहती है, जो सामाजिक न्याय के खिलाफ है।
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि जातीय जनगणना शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि मकानों की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोधाभासी बयानों से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को डर है कि देश की राजनीति बदल रही है और उसकी राजनीतिक ताकत कमजोर हो रही है। इसी वजह से चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है, जैसा पहले असम में किया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष मिलकर ऐसी कोशिशों का विरोध करेगा और उन्हें सफल नहीं होने देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ओबीसी समुदाय को हिंदू तो बताती है, लेकिन उन्हें उनका संवैधानिक और राजनीतिक अधिकार देने के मामले में पीछे हट जाती है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि विपक्ष ओबीसी वर्ग का हक छिनने नहीं देगा और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।
यह शेमफुल कानून है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’
‘यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।’

