तमिलनाडु में दो विधायकों वाली आईयूएमएल ने टीवीके को समर्थन दे दिया है। इससे पहले वीसीके ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इसके साथ टीवीके के पास 120 सदस्यों का समर्थन हो गया है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
तमिलनाडु में VCK के बाद IUML ने भी विजय को दिया समर्थन, TVK ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
तमिलनाडु में दो विधायकों वाली आईयूएमएल ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया है। इससे पहले वीसीके ने भी समर्थन की घोषणा की। इसके साथ ही, टीवीके को अब कांग्रेस, सीपीआई. सीपीएम, आईयूएमएल और वीसीके का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 120 के पार हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
ममता बनर्जी को रवींद्र जयंती मनाने की नहीं मिली अनुमति, अपने आवास पर ही किया आयोजन
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “रवींद्र जयंती मनाने के लिए 3 जगहों पर परमिशन मांगी गई थी, लेकिन मना कर दिया गया। इसलिए, मैंने इसे अपने घर पर ही जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने सभी डेकोरेटर्स से भी कोई मदद नहीं करने को कहा। मैं सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से बीजेपी को रोकने की अपील करती हूं।” इसे दौरान ममता बनर्जी ने अपने आवास पर ही रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माला चढ़ाई और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के समर्थन देने के बाद TVK समर्थकों ने जश्न मनाया
तमिलनाडु में VCK ने सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया
तमिलनाडु में राज्यपाल के रुख से सरकार गठन पर सस्पेंस के बीच VCK ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 119 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।

