कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनएफएचएस-6 के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि सरकार विज्ञापनों और आंकड़ों पर पर्दा डालकर अपने “पाप” छिपाने की कोशिश करती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के आंकड़ों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अक्षमता उजागर हो गई है।
उन्होंने एनएफएचएस-6 के आंकड़ों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि सरकार विज्ञापनों और आंकड़ों पर पर्दा डालकर अपने “पाप” छिपाने की कोशिश करती है।
खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार न केवल स्वास्थ्य सेवा और पोषण को लेकर भारत की महिलाओं और बच्चों को धोखा देती है, बल्कि यह जानबूझकर महत्वपूर्ण डेटा भी छिपाती है जो इसकी विफलताओं को उजागर करता है।”
उनके मुताबिक, एनएफएचएस-6 डेटा से बीजेपी की पूर्ण अक्षमता उजागर हो गई है।
उन्होंने कहा, “एनएफएचएस-5 के अनुसार 15 से 49 वर्ष के बीच की 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। 5 में से 1 महिला कुपोषित है।”
खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘‘अपने पापों को छुपाने के लिए बीजेपी डेटा को चुनिंदा ढंग से छिपा देती है।’’
पीटीआई के इनपुट के साथ

