Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    बड़ी खबर LIVE: प्रयागराज मेरा अपना घर और नॉलेज सेंटर रहा है- छात्रों की गूंज में राहुल गांधी

    August 8, 2026

    ‘मोदी परिवार’ में नई पीढ़ी की बगावत

    August 8, 2026

    मोदी ने IIT दिल्ली के ग्रेजुएट छात्रों से कहा— ‘सिर्फ सवाल मत पूछो, जवाब खोजने का साहस भी रखो’

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही: 164 लोगों की मौत और 971 लोग घायल, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने घोषित की इमरजेंसी

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJune 25, 2026

    अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

    वेनेजुएला में आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। इन लगातार आए भूकंपों से कई इमारतें और मकान ढह गए हैं, जबकि अब तक कम से कम 164 लोगों की मौत और 971 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

    अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

    कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपदा के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य लोगों की जान बचाना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं।

    रोड्रिगेज के अनुसार, ला गुआइरा राज्य के हालात बेहद दर्दनाक हैं; उन्होंने यहां मची तबाही को वास्तविक त्रासदी करार दिया। उन्होंने कहा, “सबसे अधिक नुकसान ला गुआइरा राज्य में हुआ है, जहां दर्जनों इमारतें धराशायी हो गई हैं। इस क्षेत्र को ‘वास्तविक त्रासदी’ और ‘आपदा क्षेत्र’ कह सकते हैं। राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।”

    हताहतों की जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, “इस समय हमारे पास 32 लोगों की मौत की जानकारी है। हालांकि ला गुआइरा राज्य से आने वाली रिपोर्ट्स के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा 700 से अधिक घायलों को सार्वजनिक अस्पतालों और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन उपचार दिया जा रहा है।”

    रोड्रिगेज ने वीईएनएप का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, “मैं लोगों को वीईएनएप प्लेटफॉर्म के बारे में भी याद दिलाना चाहती हूं, जहां वे अपने घरों को हुए नुकसान या किसी परिवार के सदस्य अथवा मित्र के लापता होने की जानकारी दे सकते हैं।”

    रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया, “अमेरिका, डोमिनिकन गणराज्य, अल सल्वाडोर, मेक्सिको और कतर ने बचाव दल भेजने की घोषणा की है।”

    उन्होंने विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया, जिन्होंने लगातार संपर्क में रहकर सहायता और एकजुटता का संदेश दिया है।

    राष्ट्रपति डेल्सी के अनुसार, इसके अलावा चीन, ब्राजील और कई कैरेबियाई देशों ने भी मानवीय सहायता की पेशकश की है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    सरकार ने स्कूलों और गैर-जरूरी गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं या असुरक्षित हो गए हैं, उनके लिए होटल और अस्थायी आश्रय केंद्र खोले गए हैं।

    अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देशवासियों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “हमारा एक केंद्रीय और आवश्यक लक्ष्य जान बचाना है। राष्ट्रीय एकता के साथ हम इस त्रासदी पर विजय प्राप्त करेंगे।” उन्होंने सभी धार्मिक समुदायों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया।

    आईएएनएस के इनपुट के साथ

    Post Views: 37

    Related Posts

    विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत फ़िलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता का समर्थन करता है।

    July 14, 2026

    ईरान संघर्ष और अमेरिकी महाशक्ति का ढलता सूरज

    July 9, 2026

    Iran-US Conflict: ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म! होर्मुज हमलों के बाद दोनों देशों में बढ़ा तनाव

    July 8, 2026

    यूरोप में जानलेवा ‘ओमेगा’ हीटवेव का कहर; तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मरने वालों की संख्या बढ़ी।

    June 30, 2026

    पश्चिम एशिया युद्ध LIVE: ईरान ने अमेरिका पर शांति समझौते के ‘खुले उल्लंघन’ का आरोप लगाया

    June 27, 2026

    अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच नया विवाद, ट्रंप के बयान पर ईरान ने रोकी चार-पक्षीय वार्ता

    June 22, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    बड़ी खबर LIVE: प्रयागराज मेरा अपना घर और नॉलेज सेंटर रहा है- छात्रों की गूंज में राहुल गांधी

    August 8, 2026

    ‘मोदी परिवार’ में नई पीढ़ी की बगावत

    August 8, 2026

    मोदी ने IIT दिल्ली के ग्रेजुएट छात्रों से कहा— ‘सिर्फ सवाल मत पूछो, जवाब खोजने का साहस भी रखो’

    August 8, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.