Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    GST काउंसिल ने GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म कर दी हैं और मुकदमा चलाने की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी है।

    October 8, 2026

    बड़ी खबर LIVE: लंच के बाद धरना देने गांधी स्मृति के लिए राहुल गांधी-खड़गे रवाना, बस में INDIA ब्लॉक के सांसद सवार

    October 8, 2026

    प्रकाश राज, ध्रुव राठी ने CJP के साथ मिलकर SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार की तत्काल इस्तीफे की मांग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    आज देशभर में ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, पार्टी नेताओं से बदसुलुकी के विरोध में सरकार के खिलाफ आंदोलन आह्वान

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldOctober 8, 2026

    कांग्रेस पार्टी ने आज (8 अक्टूबर 2026 को) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में देशभर में ‘काला दिवस’ मनाने और प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

    कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के साथ बदसलूकी के विरोध में बृहस्पतिवार (आज) को ‘‘काला दिवस’’ मनाने का ऐलान किया है। इसके तहत राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा कि पार्टी की सभी राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल इकाइयां आठ अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन आयोजित करें।

    पत्र में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया और कथित तौर पर बल प्रयोग किया गया।

    कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के साथ ‘‘बदसलूकी’’ की गई तथा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई नेता घायल हो गए। वेणुगोपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर यह कार्रवाई ‘‘संविधान पर हमला’’ है और इसलिए कांग्रेस ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिवस’’ घोषित किया है।

    पार्टी ने सभी प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने को कहा है।

    बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने बीच में ही जबरन रोक दिया। इसके विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में कई सांसद और नेता वहीं सड़क पर बैठ गए।

    सड़क पर धरने के दौरान अचानक पुलिस वालों की भीड़ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धक्का दिया और घसीटकर खींचने लगे। इस दौरान राहुल गांधी वहीं गिर गए। इसके बाद चारों ओर से पुलिस वालों ने उन्हें जबरन घसीटते हुए उठाकर बस में ले जाकर डाल दिया। राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने के बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैवलर की छत चढ़ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। मौके पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच काफी देर तक नारेबाजी होती रही।

    इसके बाद बारी आई महिला सांसदों के साथ विरोध में सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी की। दिल्ली पुलिस की महिला जवानों ने एक-एक कर महिला सांसदों को जबरन घसीटते और खींचते हुए उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद पुलिस ने हाथ में संविधान लेकर लेटी हुई प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी शुरू की। उनको चारों ओर से पुलिस ने घेरकर शरीर के हर जगह खरोंचते हुए वहां से जबरन उठाया और बस में डाल दिया।

    इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि चुनाव आयोग की मनमानी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरा देश खड़ा है और उनका इस्तीफा मांग रहा है। लेकिन जो लोग लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे हैं, अमित शाह की पुलिस उन्हें ही गिरफ्तार कर रही है। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों, खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी के साथ आतंकवादियों जैसा सुलूक किया जा रहा है। इसके लिए देश की जनता नरेंद्र मोदी को माफ नहीं करेगी। ये आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है। हम सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे।”

    हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा कि सरकार और निर्वाचन आयोग विपक्ष की आवाज को दबा सकते हैं, लेकिन जनता की इच्छा को नहीं रोक सकते।

    प्रदर्शन से पहले जनपथ में हुए लंच में कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई(एम), आरजेडी और आईयूएमएल सहित कई दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि सभी दल वोट चोरी, मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) और परिसीमन के मुद्दे पर पूरी तरह से एकजुट हैं।

    Post Views: 9

    Related Posts

    GST काउंसिल ने GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म कर दी हैं और मुकदमा चलाने की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी है।

    October 8, 2026

    बड़ी खबर LIVE: लंच के बाद धरना देने गांधी स्मृति के लिए राहुल गांधी-खड़गे रवाना, बस में INDIA ब्लॉक के सांसद सवार

    October 8, 2026

    प्रकाश राज, ध्रुव राठी ने CJP के साथ मिलकर SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार की तत्काल इस्तीफे की मांग

    October 8, 2026

    CEC विवाद LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर INDIA गठबंधन के सांसद जंतर-मंतर पहुंचे।

    October 7, 2026

    ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

    October 6, 2026

    ‘EC ने 2017, 2019, 2022, 2024 में बेईमानी की’—इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में अखिलेश

    October 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    GST काउंसिल ने GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियां खत्म कर दी हैं और मुकदमा चलाने की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ कर दी है।

    October 8, 2026

    बड़ी खबर LIVE: लंच के बाद धरना देने गांधी स्मृति के लिए राहुल गांधी-खड़गे रवाना, बस में INDIA ब्लॉक के सांसद सवार

    October 8, 2026

    प्रकाश राज, ध्रुव राठी ने CJP के साथ मिलकर SIR के खिलाफ किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार की तत्काल इस्तीफे की मांग

    October 8, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.