Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

    November 20, 2026

    जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 मतगणना – जोधपुर पंचायत चुनाव नतीजे 2026: जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगे

    November 20, 2026

    शी-ट्रंप-पुतिन त्रिपक्षीय बैठक लाइव: चीन में शी-ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन शुरू; ट्रंप ने कहा कि मौकों को गंवाकर कभी शांति कायम नहीं हो सकती

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 मतगणना – जोधपुर पंचायत चुनाव नतीजे 2026: जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगे

      November 20, 2026
      Recent

      जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 मतगणना – जोधपुर पंचायत चुनाव नतीजे 2026: जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगे

      November 20, 2026

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 मतगणना – जोधपुर पंचायत चुनाव नतीजे 2026: जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगे

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldNovember 20, 2026

    Last Updated:November 20, 2026, 16:30 IST

    जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 रिजल्ट: जोधपुर जिले में आज 20 नवंबर को जिला परिषद के 43 वार्डों और 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों के चुनाव की मतगणना शुरू हुई. पंचायत समितियों में कुल 1,020 प्रत्याशी मैदान में हैं.

    जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगेZoom
    Jodhpur Panchayat Chunav Result: 23 पंचायत समितियों के 351 वार्ड और जिला परिषद की 43 सीटों का फैसला आज ( AI Image )
    जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 रिजल्ट: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जोधपुर जिले से पंचायत समिति और जिला परिषद के ताजा आंकड़े सामने आए हैं. स्क्रीन पर प्रदर्शित पंचायत समिति सारांश के अनुसार कुल 40 पूर्ण, 231 जारी और 00 अप्रारंभ स्थिति के बीच पार्टी-वार बढ़त में कांग्रेस (INC) 138 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है, जबकि भाजपा (BJP) 65, आरएलपी (RLP) 50 और निर्दलीय (IND) 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. जोधपुर जिला परिषद चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है. कांग्रेस के प्रत्याशी 30 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार 9 और आरएलपी के प्रत्याशी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है..

    जोधपुर जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर आज 20 नवंबर को मतगणना शुरू हो गई है. जिले में जिला परिषद के 43 वार्डों और 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती की जा रही है. आंकड़ों के अनुसार पंचायत समितियों में कुल 1,020 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनावी परिणामों को लेकर प्रत्याशियों, समर्थकों और मतदाताओं की नजरें मतगणना केंद्रों से आने वाले अपडेट्स पर टिकी हुई हैं.
    जोधपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्र की सरकार के गठन को लेकर आज निर्णायक दिन है. जोधपुर जिले में आज 20 नवंबर को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना करवाई जाएगी. इस चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला परिषद के 43 वार्डों और जिले की कुल 23 पंचायत समितियों के 351 वार्डों के नतीजों पर सभी की नजर रहेगी. पंचायत समिति के इन वार्डों में कुल 1,020 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा. मतगणना को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
    दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होगी मतगणनाजिला प्रशासन की ओर से जारी कार्ययोजना के अनुसार जिले की सभी 23 पंचायत समितियों और जिला परिषद की मतगणना दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में करवाई जाएगी. इन दोनों केंद्रों पर अलग-अलग पंचायत समितियों की मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें.
    महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 पंचायत समितियों की गिनती
    निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की 6 पंचायत समितियों की मतगणना होगी. इनमें शेरगढ़, चाबा, सेखाला, आगोलाई, चामू और बालेसर पंचायत समितियां शामिल हैं. इन सभी क्षेत्रों के पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती इसी केंद्र पर पूरी की जाएगी.
    राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 17 पंचायत समितियों की मतगणना
    वहीं दूसरी ओर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की शेष 17 पंचायत समितियों के वोटों की गिनती की जाएगी. इस केंद्र पर आसोप, भोपालगढ़, सालवाखुर्द, केरू, बिलाड़ा, बावड़ी, ओसियां और तिवरी की मतगणना होगी. इसके अलावा पीपाड़ शहर, कापरड़ा, सामराऊ, मंडोर, लूणी, झंवर, धवा, हतूंडी और उम्मेदनगर पंचायत समितियों की मतगणना भी इसी केंद्र पर संपन्न करवाई जाएगी.
    जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने लिया था तैयारियों का जायजा
    मतगणना से एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने गुरुवार को दोनों मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा, बैठने, मीडिया सेंटर और मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं ताकि आज की पूरी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके.
    November 20, 202616:25 IST

    जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा

    Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जोधपुर जिला परिषद चुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बना रखी है. जिला परिषद की कुल 43 सीटों में से कांग्रेस के प्रत्याशी 32 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा 8 और आरएलपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. रुझानों के अनुसार कांग्रेस जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है. मतगणना केंद्रों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना जारी है. वहीं, बढ़त बना रहे प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह है और केंद्रों के बाहर जीत के नारे गूंज रहे हैं.

    November 20, 202615:41 IST

    जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की बढ़त और मजबूत, 30 सीटों पर आगे; BJP 9 पर

    Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जोधपुर जिला परिषद चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. कांग्रेस के प्रत्याशी 30 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं, बीजेपी के उम्मीदवार 9 और आरएलपी के प्रत्याशी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है. अंतिम परिणाम घोषित होना बाकी है.

    November 20, 202614:40 IST

    जोधपुर जिला परिषद चुनाव के रुझानों में कांग्रेस की बड़ी बढ़त, भाजपा काफी पीछे

    Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जोधपुर जिला परिषद चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है. कांग्रेस के प्रत्याशी 26 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, आरएलपी का एक प्रत्याशी भी आगे चल रहा है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है. हालांकि, ये मतगणना के रुझान हैं, अंतिम परिणाम घोषित होना बाकी है.

    November 20, 202613:59 IST

    जोधपुर जिला परिषद रुझानों में कांग्रेस 25 पर आगे, भाजपा 5

    Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जोधपुर जिले की जिला परिषद चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने 25 सीटों पर बड़ी बढ़त बना ली है, जबकि भाजपा 5 सीटों पर आगे है और आरएलपी व अन्य के खाते में फिलहाल एक भी सीट नहीं है.

    November 20, 202613:36 IST

     जोधपुर जिला परिषद दूसरे दौर के रुझानों में कांग्रेस 7, भाजपा 3 व आरएलपी 2 आगे

    Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जोधपुर जिले की जिला परिषद मतगणना का दूसरा दौर शुरू हो गया है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 7, भाजपा 3 व आरएलपी 2 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना केंद्रों पर नजरें टिकी हैं और आगे की गिनती जारी है.

    November 20, 202613:36 IST

    जोधपुर जिला परिषद रुझानों में कांग्रेस 15 पर आगे, भाजपा 5 व आरएलपी 1

    Jodhpur Zila Parishad Chunav Natije LIVE: जोधपुर जिले की जिला परिषद चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने मजबूत बढ़त बनाते हुए 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 5 और आरएलपी 1 सीट पर आगे हैं

    November 20, 202612:57 IST

    जोधपुर में कांग्रेस 196, भाजपा 82, RLP 62 व अन्य 11 सीटों पर आगे

    Jodhpur Panchayat Samiti Chunav Result 2026 LIVE: जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों की सीटों पर जारी मतगणना में कांग्रेस 196, भाजपा 82, RLP 62 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

    November 20, 202612:07 IST

    आगोलाई में कांग्रेस 7, RLP 4, भाजपा 2 व निर्दलीय 1 जीते

    Jodhpur Panchayat Samiti Chunav Result 2026 LIVE: जोधपुर जिले की आगोलाई पंचायत समिति के अब तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने 7, RLP ने 4, भाजपा ने 2 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है. जोधपुर में 23 पंचायत समिति सीटों पर मतगणना जारी है.

    November 20, 202611:42 IST

    जोधपुर में कांग्रेस 196, भाजपा 77, आरएलपी 63 व अन्य 12 पर आगे

    Jodhpur Panchayat Samiti Chunav Result 2026 LIVE: जोधपुर जिले की 23 पंचायत समिति की सीटों पर जारी मतगणना में कांग्रेस 196, भाजपा 77, आरएलपी 63 और अन्य 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

    Post Views: 6

    Related Posts

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

    September 14, 2026

    वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

    September 11, 2026

    रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल, अस्पताल पहुंचकर शेखावत ने जाना हाल

    September 8, 2026

    RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

    August 6, 2026

    PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

    July 4, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

    November 20, 2026

    जोधपुर पंचायत चुनाव 2026 मतगणना – जोधपुर पंचायत चुनाव नतीजे 2026: जोधपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 43 में से 32 सीटों पर आगे

    November 20, 2026

    शी-ट्रंप-पुतिन त्रिपक्षीय बैठक लाइव: चीन में शी-ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन शुरू; ट्रंप ने कहा कि मौकों को गंवाकर कभी शांति कायम नहीं हो सकती

    November 19, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202432 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.