भाजपा ने सोमवार को विपक्षी दल पर निशाना साधने के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की भारत पर चीनी खतरे को कमतर आंकने वाली कथित टिप्पणियों का हवाला देते हुए दावा किया कि उनकी टिप्पणियां चीन के समर्थन में उसके नेताओं के बयानों के अनुरूप हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि पित्रोदा ने जो कहा है वह कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक है। भाजपा नेता ने कहा, उन्होंने चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के समझौते को खुले तौर पर स्वीकार किया है। बताया जाता है कि पित्रोदा ने कहा था कि वह भारत को चीन से होने वाले खतरे को नहीं समझते हैं और दावा किया है कि इसे अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। त्रिवेदी ने कहा, यह भारत की प्रतिष्ठा के लिए झटका है और उनकी टिप्पणियों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि भारत आक्रामक है।