Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026
      Recent

      जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

      September 18, 2026

      जोधपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026 : 100 में से 99 वार्डों के नतीजे घोषित, बीजेपी और कांग्रेस में बराबरी पर मुकाबला कांग्रेस की पूर्व मेयर-शहर जिलाध्यक्ष हारे; वार्ड 50 में EVM में परेशानी से परिणाम रुका

      September 14, 2026

      वोट देने पहुंचे अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद:अधिकारी बोले- पोलिंग पार्टी का सदस्य नहीं था; अब तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ

      September 11, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    नोबेल शांति पुरस्कार इस महिला राजनेता वेनेजुएला में विपक्षी नेता मारिया मचाडो को मिला, कमिटी ने ट्रंप के बारे में ये कहा

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldOctober 10, 2025

    साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की राजनेता मरिया कोरीना मचादो को दिया गया है.

    सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर नोबेल कमेटी ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार मरिया कोरीना मचादो को “वेनेज़ुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीक़े से तानाशाही के सामने लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने” के लिए दिया गया है.

    ग़ौरतलब है कि नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा का काफ़ी दिलचस्पी से इंतज़ार किया जा रहा था क्योंकि कई बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ख़ुद को इसका दावेदार घोषित कर चुके हैं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौक़ों पर कह चुके हैं कि उन्होंने दुनिया के कई हिस्सों में सैन्य संघर्षों को शांत करवाया है.

    हाल ही में ग़ज़ा में हमास और इसराइल के बीच पहले चरण के संघर्ष विराम की भी उन्होंने घोषणा की थी.

    नोबेल कमिटी ने क्या कहा?

    मरिया

    इमेज स्रोत,Getty Images

    इमेज कैप्शन,मरिया वेनेज़ुएला की एक चर्चित शख़्सियत हैं

    नोबेल कमिटी ने अपने बयान में कहा है कि 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार ऐसी “महिला को जा रहा है जिन्होंने गहराते अंधेरे के बीच लोकतंत्र की लौ को जलाए रखा है.”

    बयान में कहा गया है कि नोबेल शांति पुरस्कार हासिल कर रहीं मरिया कोरीना मचादो हालिया समय में लैटिन अमेरिका में साहस के सबसे “असाधारण उदाहरणों” में से एक हैं.

    कमिटी के चेयरमैन ने कहा कि मचादो एक महत्वपूर्ण शख़्सियत रही हैं.

    बयान में लिखा है, “भले ही हम असहमत हों लेकिन लोकप्रिय शासन के सिद्धांतों की रक्षा करने की हमारी इच्छा ही लोकतंत्र का मूल मंत्र है.”

    “ऐसे समय में जब लोकतंत्र ख़तरे में हो हर किसी चीज़ से यह सबसे ज़रूरी हो जाता है कि उसकी रक्षा की जाए.”

    ट्रंप को लेकर क्या कहा गया?

    ट्रंप

    इमेज स्रोत,Reuters

    इमेज कैप्शन,ट्रंप कई बार ख़ुद को नोबेल शांति पुरस्कार का दावेदार बता चुके हैं

    नोबेल शांति कमिटी के चेयरमैन योर्गेन वाटने फ़्रीडनेस से डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा भी सवाल पूछा गया.

    उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप को पुरस्कार देने के लिए ख़ुद अमेरिकी राष्ट्रपति और दूसरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दबाव था और इस दबाव ने क्या कमिटी के विचार-विमर्श के काम को प्रभावित किया.

    इस सवाल पर फ़्रीडनेस ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के ‘लंबे इतिहास’ के दौरान कमिटी ने अभियानों और ‘मीडिया टेंशन’ को देखा है और कमिटी को लोगों से हर साल हज़ारों पत्र मिलते हैं और वो बताते हैं कि ‘शांति के रास्ते के लिए उन्होंने क्या किया.’

    फ़्रीडनेस ने कहा, “हम अपना फ़ैसला काम पर और अल्फ़्रेड नोबेल की वसीयत के मुताबिक़ लेते हैं.”

    • कौन हैं मेडिसिन का नोबेल जीतने वाली डॉ. कैटालिन और डॉ. वाइसमैन?2 अक्टूबर 2023
    • नोबेल पीस प्राइज़ का एलान, जानें क्यों ख़ास है ये सम्मान7 अक्टूबर 2022

    कौन हैं मरिया?

    मरिया कोरीना मचादो वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता हैं. बीते साल राष्ट्रपति चुनावों में उनके खड़े होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसकी दुनियाभर में निंदा हुई थी और कहा गया था कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं है.

    दक्षिण अमेरिका संवाददाता इयोन वेल्स ने बीते साल काराकास में चुनाव में देखा था कि उनके उम्मीदवार एडमुंडो गोंज़ालिज़ की रैली में सड़कों पर भारी भीड़ थी.

    इसने निकोलस मादूरो की सरकार को चौंकन्ना कर दिया. मरिया देश के विपक्ष की ऐसी नेता हैं जिनमें सड़कों और मतदान केंद्रों पर पर हज़ारों लोगों की भीड़ इकट्ठा करने की क्षमता है.

    बीते साल के चुनाव के पोल्स बता रहे थे कि उनकी जीत तय है लेकिन निकोलस मादूरो ने तीसरी बार चुनाव जीत लिया. हालांकि कई पर्यवेक्षकों ने चुनावी अनियमितताओं को पाया था.

    दक्षिण अमेरिका संवाददाता इयोन वेल्स ने भी ख़ुद पाया था कि एक मतदान केंद्र के बाहर जबरन लोगों को घंटों खड़ा रखा गया.

    चुनाव परिणामों के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए लेकिन प्रशासन ने इन्हें कुचल दिया.

    मचादो इस समय कहां रह रही हैं, इसके बारे में किसी को पता नहीं है. जनवरी में मादूरो के शपथ ग्रहण समारोह के विरोध प्रदर्शन में वह नज़र आई थीं.

    उन्हें कुछ समय के लिए गिरफ़्तार किया गया था लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया.

    Post Views: 154

    Related Posts

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026

    ‘अमेरिका के सामने समर्पण करते जा रहे ‘हाउडी मोदी’, विदेश और व्यापार नीतियां बुरी तरह विफल’, खड़गे का आरोप

    September 16, 2026

    लेह के दो वरिष्ठ नेताओं ने ‘विरोध मार्च’ पर चिंता जताई है; उन्होंने करगिल और लेह की संस्थाओं से मई 2025 के समझौते का पालन करने को कहा है।

    September 15, 2026

    UPI पर अब लग सकता है चार्ज? राहुल बोले—सरकार ने ‘चुपचाप रास्ता खोल दिया’

    September 15, 2026

    एसआईआर और ‘न्यू इंडिया’ में अस्तित्व को लेकर अपराध बोध

    September 14, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी’

    September 18, 2026

    जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल करेंगे मेयर का नामांकन

    September 18, 2026

    अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

    September 16, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.