Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    ‘हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, सरकार भी इसी से बनी’, राहुल गांधी का बड़ा हमला

    May 6, 2026

    अमेरिका-ईरान गतिरोध ‘न युद्ध, न शांति’ की स्थिति है: भारत में सर्वोच्च नेता के दूत

    May 2, 2026

    ‘बंगाल चुनाव के नतीजों का अंदाज़ा तो माँ दुर्गा भी नहीं लगा सकतीं’: सौरव गांगुली

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026
      Recent

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2024 के इंटरव्यू का परिणाम जारी कर दिया है. 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में जगह मिली है.

      April 18, 2026

      जोधपुर में 70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा किया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      April 18, 2026

      राजस्थान में एक हफ्ते बारिश का अलर्ट, दो नए पश्चिमी विक्षोभ से लगातार होगी बारिश

      April 3, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    ‘मोदी सरकार ने लोगों का ट्रेन से चलना मुश्किल किया’, कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldDecember 22, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रेल मंत्री का कहना है कि किराया बढ़ाने से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। जबकि रेलवे में खाने की थाली 120 रुपए की हो चुकी है, जो 2014 में 30 रुपये की थी।”

    कांग्रेस ने रेल किराये में वृद्धि को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों का ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल बना दिया है।

    पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने यह भी कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि ‘‘उनके रहते रेलवे की हालत खराब हो गई है।’’

    रेल मंत्रालय ने बीते रविवार को घोषणा की थी कि 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर-वातानुकूलित श्रेणी व सभी ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की वृद्धि की जाएगी।

    नई दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी।

    ‘मोदी सरकार में ट्रेन से चलना भी मुश्किल’

    कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ‘‘अश्विनी वैष्णव 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद से दो बार रेल का किराया बढ़ा चुके हैं। वह इतने चतुर हैं कि यह बताते हैं हमने एक पैसा या दो पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया है, लेकिन आम जनता के ऊपर 100-200 रुपये तक का भार पड़ता है।’’

    उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल में रेलवे का किराया 107 प्रतिशत तक बढ़ चुका है तथा मोदी सरकार ने लोगों का ट्रेन से चलना भी मुश्किल कर दिया है।

    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रेल मंत्री का कहना है कि किराया बढ़ाने से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। जबकि रेलवे में खाने की थाली 120 रुपए की हो चुकी है, जो 2014 में 30 रुपये की थी। स्टेशनों की पार्किंग में कार पार्किंग का चार्ज 30 मिनट के बाद 500 रुपये लिया जा रहा है। मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को दी गई छूट को खत्म कर दिया है।’’

    कुमार के अनुसार, कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन में मिलने वाला खाना लोगों के खाने लायक नहीं है।

    ‘रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस्तीफा दें’

    उन्होंने कहा, ‘‘2014 से अब तक 712 ट्रेन हादसे हुए हैं, जिसमें 768 लोगों की मौत हुई है। सरकार को समझना होगा कि रेलवे भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, न कि वसूली का साधन।’’

    कुमार ने मांग की, ‘‘पूरे देश की रेल लाइन में सुरक्षा कवच की व्यवस्था की जाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस्तीफा दें, क्योंकि उनके रहते रेलवे की हालत खराब हो गई है। रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट वापस लागू की जाए।’’

    पीटीआई के इनपुट के साथ

    Post Views: 202

    Related Posts

    सरकार के खिलाफ विरोध करना सबसे बड़ा अपराध: राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

    February 26, 2026

    AI समिट: कांग्रेस ने अव्यवस्थाओं को लेकर PM मोदी को घेरा, खड़गे बोले- PR के चक्कर में देश की इमेज को किया बर्बाद

    February 17, 2026

    अचानक सोना-चांदी के दाम में तूफानी तेजी, चांदी झटके में ₹21000 महंगी, जानें सोने का रेट

    February 3, 2026

    उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जेल ही रहना होगा, हाई कोर्ट के ‘जमानत’ आदेश पर लगी रोक

    December 29, 2025

    मोदी के भारत में सबसे ज्यादा गैरबराबरी

    December 20, 2025

    इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन LIVE: एयरलाइन का कहना है कि ऑपरेशंस को आसान बनाने के लिए शॉर्ट-टर्म प्रोएक्टिव कैंसलेशन किए गए हैं; DGCA ने पायलटों के फ्लाइट ड्यूटी नियमों में ढील दी।

    December 5, 2025
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    ‘हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, सरकार भी इसी से बनी’, राहुल गांधी का बड़ा हमला

    May 6, 2026

    अमेरिका-ईरान गतिरोध ‘न युद्ध, न शांति’ की स्थिति है: भारत में सर्वोच्च नेता के दूत

    May 2, 2026

    ‘बंगाल चुनाव के नतीजों का अंदाज़ा तो माँ दुर्गा भी नहीं लगा सकतीं’: सौरव गांगुली

    May 1, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202424 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202498 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202434 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.