क्षेत्रीय कांउसलर मैथियास रेनार्ड के अनुसार, घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि क्षेत्रीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई और ऑपरेशन थिएटर जल्दी ही पूरी तरह से भर गए।
स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के दौरान धमाके के बाद मातम पसर गया है। इस धमाके के बाद लगी आग में 40 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। स्थानीय पुलिस ने किसी हमले या आतंकी धमाके के एंगल को नकारा है। यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 1:30 बजे कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस घटनास्थल पर तुरंत हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में अलग-अलग देशों के नागरिक भी शामिल हैं। वैलिस कैंटोनल पुलिस के कमांडर फ्रेडरिक गिस्लर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम बेहद दुखी हैं।’’
क्षेत्रीय कांउसलर मैथियास रेनार्ड के अनुसार, घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि क्षेत्रीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई और ऑपरेशन थिएटर जल्दी ही पूरी तरह से भर गए।
पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0848 112 117 जारी किया है। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नए साल के मौके पर क्रांस-मोंटाना में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जिससे इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

