राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह ईरान के साथ दो हफ़्ते के लिए सीजफायर पर सहमत हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महज 24 घंटे पहले ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि अगर ईरान उनकी बात नहीं मानता, तो “मंगलवार रात पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।“ उनके इस बयान से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बन गया था। लेकिन ट्रंप अब ईरान के पुनर्निर्माण में मदद की बात कर रहे हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में युद्धविराम समझौते को ‘‘विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन’’ घोषित किया और कहा कि अमेरिका ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगा।’’
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘बहुत सारे सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे!’’
उन्होंने कहा, ‘‘इससे खूब आय होगी। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर तरह की आपूर्ति लेकर जाएंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए वहीं मौजूद रहेंगे कि सब कुछ ठीक से चले। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा।’’
ट्रंप के सीजफायर के बीच RBI का रेपो रेट पर बड़ा फैसला, नहीं बढ़ी आपकी लोन EMI
हिमाचल प्रदेश – अटल टनल और रोहतांग में ताज़ा बर्फबारी से इलाके के तापमान में भारी गिरावट आई है
पश्चिम एशिया में सीजफायर से बाजार गुलजार, सेंसेक्स 2600 अंक ऊपर, निफ्टी 23850 के पार
अमेरिका-ईरान युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय बाजार में तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 2,600 अंकों का उछाल दिखा। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 23,900 के पार पहुंच गया। आज आरबीआई एमपीसी के फैसले आने हैं, इस पर बाजार में निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

