Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    तृणमूल में बगावत दिल्ली पहुंची: पार्टी के 20 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संपर्क में हैं।

    June 8, 2026

    इतिहास कैसे याद रखता है किसी प्रधानमंत्री को

    June 8, 2026

    प्रधान को देना होगा इस्तीफा, वोट लूट के खिलाफ चीफ जस्टिस को लिखेंगे पत्रः ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फैसला

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
      Recent

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026

      जोधपुर में आंधी-तूफान का कहर: 12 हजार बिजली पोल धराशायी, 1100 से अधिक गांवों में अंधेरा

      June 2, 2026

      राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

      May 30, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    प्रधान को देना होगा इस्तीफा, वोट लूट के खिलाफ चीफ जस्टिस को लिखेंगे पत्रः ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फैसला

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJune 8, 2026

    खड़गे ने कहा कि हम हर दो महीने में मिलेंगे और इंडिया गठबंधन की अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी। संसद में सभी पार्टियों का कॉर्डिनेशन जारी रहेगा, मॉनसून सेशन के दौरान हर दिन सुबह लीडर ऑफ अपोजिशन के ऑफिस में बैठक होगी। सभी दल इसपर सहमत हुए हैं।

    विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की आज दिल्ली में हुई बैठक में घटक दलों के बीच 5 मुद्दों पर सहमति बनी, जिन पर सभी मिलकर पूरी ताकत से काम करेंगे। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बताया कि हम देश में वोट लूट के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखेंगे और नीट पेपर लीक और सीबीएसई विवाद को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे।

    बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि इंडिया जनबंधन ने पांच बिंदुओं पर सहमति जताई है। यह सहमति बनी कि वोट लूट, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में हेरफेर और चुनावों की निष्पक्षता पर उठे गंभीर प्रश्नों के संबंध में भारत के माननीय प्रधान न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा। यह पत्र शीघ्र ही उन्हें सौंपा जाएगा।”

    विपक्षी गठबंधन ने यह भी कहा कि सरकार को गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों तथा जनसरोकारों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। ‘इंडिया’ गठबंधन ने यह सहमति भी जताई कि उसके नेता हर दो महीने पर बैठक करेंगे और अगली बैठक हैदराबाद में होगी।

    खड़गे ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की जाए, क्योंकि उनके कार्यकाल में नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में शामिल लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वर्तमान गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसानों तथा जनसरोकार से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।” खड़गे ने कहा, “मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और प्रतिदिन प्रातःकाल राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी।”

    ‘इंडिया’ के घटक दलों की बैठक में बीजेपी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। बैठक में दिए शुरुआती संबोधन में खड़गे ने सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों का आह्वान किया कि वे मोदी सरकार द्वारा खड़ी की गई चुनौतियों से निपटने के लिए उस एकजुटता की भावना को और मजबूत करें, जो इस साल 17 अप्रैल को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ दिखी थी। उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार संविधान पर हमला जारी रखे हुए है।

    राजधानी दिल्ली के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में हुई इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) की सुप्रिया सुले समेत 25 दलों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

    शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे इस बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के जॉन ब्रिटास, सीपीआई महासचिव डी. राजा, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य और कई अन्य दलों के नेताओं ने भी भाग लिया।

    Post Views: 39

    Related Posts

    तृणमूल में बगावत दिल्ली पहुंची: पार्टी के 20 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संपर्क में हैं।

    June 8, 2026

    NEET पर कुरुक्षेत्र में संग्राम: सीएम सैनी के घर का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता, पुलिस से तीखी झड़प!

    June 6, 2026

    संकट ईंधन की किल्लत से बहुत बड़ा है, लेकिन सरकार दे रही सिर्फ आश्वासन

    June 6, 2026

    सीबीएसई : छात्रों के भविष्य को तो सियासत से ऊपर रखें !

    June 6, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी’ का विरोध-प्रदर्शन- नरेंद्र मोदी शेम शेम धर्मेंद्र प्रधान शेम शेम के लगे नारे

    June 6, 2026

    जलवायु परिवर्तन और भीषण गर्मी ने बढ़ाई चिंता, महिलाओं के स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा खतरा

    June 5, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202435 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    तृणमूल में बगावत दिल्ली पहुंची: पार्टी के 20 सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संपर्क में हैं।

    June 8, 2026

    इतिहास कैसे याद रखता है किसी प्रधानमंत्री को

    June 8, 2026

    प्रधान को देना होगा इस्तीफा, वोट लूट के खिलाफ चीफ जस्टिस को लिखेंगे पत्रः ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फैसला

    June 8, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202425 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 202499 Views

    सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल अधिनियम की चुनौतियों पर सुनवाई के लिए सीजेआई की अध्यक्षता में विशेष पीठ का गठन किया

    December 7, 202435 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.