राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए, राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की जानकारी लेने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां से वह डीसीपी ऑफिस गए और पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई जांच तथा कार्रवाई की स्थिति के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए, राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
डीसीपी से मुलाकात के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक एफआईआर नहीं होती तबतक वो यहां से नहीं जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साहिस के साथ दिखे थे राहुल
इससे पहले 24 जुलाई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों की तस्वीरें साझा कीं। उनका दावा था कि एक छात्र हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, तभी उसे पैलेट गन का निशाना बनाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र की एक आंख गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की कोई गलती नहीं थी, फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

