मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। पुलिस ने ऑल इंडिया रेडियो के बाहर विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया है।
राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर और प्रियंका गांधी बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया। इसके बाद वे उतरकर आकाशवाणी बिल्डिंग में चले गए। अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी को भी हिरासत में लिया है।
सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे। ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन हो रहा है।
इससे पहले INDIA गठबंधन ने 11 अगस्त 2025 को भी संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।
लाइव अपडेट्स
राहुल ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ का पोस्टर लेकर पहुंचे, 23% जेन-जी वोटर्स से कनेक्ट की कोशिश

राहुल Gen-Z से कनेक्ट के लिए प्रदर्शन में ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’का पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उनका मकसद इस वर्ग को सीधे मैसेज देना था। देश में आज हर चौथा वोटर जेन-जी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान देश के कुल मतदाताओं में 18-29 साल के वोटरों की हिस्सेदारी 22.78% थी।
शिवराज सिंह बोले- यह जनादेश का अपमान है
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। यह लोकतंत्र की चिंता नहीं, हार की खीझ है। विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है।
मार्च रोकने के बाद राहुल-प्रियंका बैरिकेड्स पर चढ़े

इंडिया ब्लॉक मार्च को NITI आयोग ऑफिस के सामने सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे विपक्षी नेता आगे बढ़ने की मांग कर रहे हैं।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 5 दिनों में 5 प्रदर्शन
विपक्षी गठबंधन की 5 मांगें, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
1. CEC के इस्तीफे की मांग की
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार से इस्तीफा दें। उन्होंने मतदाता सूची में कथित दखल की जांच में सहयोग करने की भी बात कही।
2. मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की पूरी जानकारी बूथ और विधानसभा स्तर पर सार्वजनिक होनी चाहिए। किसी वैध मतदाता का नाम हटाने से पहले नोटिस और अपील का मौका मिलना चाहिए।
3. SIR और वोटर के नाम हटाने पर सवाल
SIR से बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। भविष्य के चुनावों में SIR से पहले की मतदाता सूची इस्तेमाल की जाए।
4. EVM की जगह बैलेट पेपर की मांग
EVM की जगह चुनाव में फिर से बैलेट पेपर इस्तेमाल हो। पहली बार वोट देने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान हो।
5. विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील
INDIA गठबंधन के दल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही के मुद्दे पर एकजुट रहें। लोकतंत्र में अंतिम अधिकार जनता का होना चाहिए।

सपा सांसद जया बच्चन PDA के वोट काटने के दावे वाला पोस्टर लेकर आई हैं। PDA यानी, P से पिछड़ा (OBC), D से दलित और A से अल्पसंख्यक। यूपी में OBC की आबादी करीब 40-45%, दलित करीब 21% और मुस्लिम करीब 19% हैं। इस तरह PDA के दायरे में यूपी की करीब 80% आबादी आती है।
2024 लोकसभा चुनाव में सपा को करीब 34% वोट मिले और पार्टी ने 37 सीटें जीतीं। ऐसे में सपा का फोकस PDA के जरिए सिर्फ अपने पारंपरिक यादव-मुस्लिम वोट पर नहीं, बल्कि गैर-यादव OBC और दलित वोटों को भी साथ जोड़ने पर है। यही वजह है कि पार्टी लगातार PDA के जरिए अपना सामाजिक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
विपक्ष के चुनाव आयोग तक मार्च की 4 तस्वीरें…




INDIA ब्लॉक के मार्च के चलते सेंट्रल दिल्ली में सुबह 8 बजे से कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट या नियंत्रित किया जा रहा है। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास जाम और बैरिकेडिंग की संभावना है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जंतर-मंतर, संसद मार्ग, अशोक रोड और आसपास के इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 3 आरोप लगाए
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले X पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं। पहली- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी- SIR को रद्द करना, तीसरी- बैलट पेपर पर चुनाव कराना। खड़गे ने आरोप लगाया है कि SIR से 13 करोड़ वोटर के नाम कटे हैं।
कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद से हटना पड़ेगा
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटना ही पड़ेगा, आज नहीं तो कल उन्हें जाना ही होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे सत्ता या पद पर नहीं रहेंगे, तब करोड़ों लोगों के वोट का अधिकार कथित तौर पर छीनने के अपराध की सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी। इस तरह से बनाई गई सरकारें पूरी तरह गैरकानूनी हैं।

