DMRC का कहना है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं; दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई किया है और तीन नई जगहों का सुझाव दिया है।
दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम इंसानियत के नाते न्याय की मांग कर रहे हैं
दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम इंसानियत के नाते न्याय की मांग कर रहे हैं। बस यही बात है…हमें न्याय चाहिए।”
लोकतंत्र की रक्षा किसी भी राजनीति से ऊपर: थरूर
CPI महासचिव डी. राजा ने कहा- दिल्ली ने ऐसा विरोध प्रदर्शन पहले कभी नहीं देखा, पूरे देश के लोगों में गुस्सा है
CPI महासचिव डी. राजा ने कहा, “दिल्ली ने ऐसा विरोध प्रदर्शन पहले कभी नहीं देखा। पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। जिस तरह से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने हुए हैं, वह लोगों को मंज़ूर नहीं है क्योंकि उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग ने संविधान के तहत तय संवैधानिक संस्था के तौर पर काम नहीं किया है। इसलिए लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। अमित शाह ने भी कुछ नहीं कहा है। उन्हें लगता है कि वे सुरक्षा बलों का इस्तेमाल करके लोगों के इस आंदोलन को दबा सकते हैं। ऐसा नहीं होगा। इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं।”
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और डीके शिवकुमार का मार्च, सड़कों पर भारी प्रदर्शन
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य INDIA गठबंधन के नेताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
अखिलेश यादव ने कहा, ” जो कमजोर लोग होते हैं वो पुलिस को आगे करते हैं। वो जानते हैं कि वो गलत हैं
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ” जो कमजोर लोग होते हैं वो पुलिस को आगे करते हैं। वो जानते हैं कि वो गलत हैं। वो अपनी गलती को छिपाने के लिए फोर्स को आगे कर रहे हैं।” जंतर-मंतर को लेकर उन्होंने कहा, “जंतर मंतर ही तो खत्म हुआ है। लोकतंत्र में धरने का और प्रदर्शन के अधिकार को तो नहीं रोका गया है। जहां धरना दे देंगे, वही जंतर-मंतर हो जाएगा।”
प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के बंद किए गए स्टेशनों के प्रवेश, निकास द्वार खोले गये
कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर छह स्टेशनों पर सुरक्षा प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ घंटे बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार फिर से खोल दिए गए हैं।
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रखे गए थे। डीएमआरसी ने पूर्व में कहा था कि हालांकि दूसरी लाइन के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
राहुल-प्रियंका गांधी, नेहा बोरा समेत कई विपक्षी नेताओं का सुप्रीम कोर्ट मार्च, उमड़ा जनसैलाब
लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा समेत इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट की तरफ पैदल बढ़ रहे हैं।
अखिलेश यादव भी दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल
राहुल गांधी का पैदल मार्च, विपक्ष कई नेता भी साथ में मौजूद, उमड़ा जनसैलाब
दिल्ली: वीडियो INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च की है, उमड़ा जनसैलाब
अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र खत्म करना चाहती है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा
अखिलेश यादव ने कहा, “आंदोलन और धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। हमारी जिम्मेदारी लोकतंत्र को बचाने की है और बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, हमेशा के लिए सरकार में रहना चाहती है…सरकार हमारी बात सुने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा देना चाहिए…बीजेपी को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए…हमारा संघर्ष लगातार चलता रहेगा…”

