Author: Jodhpur Herald
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षदों लिए आज मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 43.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान एक ही वार्ड से चुनाव लड़क रहे कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने एक दूसरे को गले लगाया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ आएगी। गहलोत ने कहा- भाजपा की मशीनरी खराब है। उन्होंने ढाई साल में कोई काम नहीं किया। हालात काफी गंभीर है। इन्हें जब जनता सबक सिखाएगी तब ही…
सीकर में एक महिला मतदाता ने कहा कि हम चाहते हैं कि जो भी जीते, वह कॉलोनी और पूरे वार्ड के विकास पर पूरा ध्यान दे, इसमें साफ-सफाई और वार्ड की दूसरी जरूरी चीजें भी शामिल हों। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को जारी है। भरतपुर के जिला चुनाव अधिकारी कमर चौधरी की ओर से लोगों के वोट देने की अपील की गई। कमर चौधरी ने कहा, “भरतपुर के उन सभी निवासियों से मेरी अपील है कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और वोट दें। हमारा पिछला अनुभव बताता है कि नगर निकाय…
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे जातरुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार देर रात बालेसर क्षेत्र में पलट गई. आगोलाई के पास तोलेसर फांटा पर हुए हादसे में करीब 15 से 20 श्रद्धालु घायल हो गए. सूचना पर बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. गंभीर घायलों समेत कुछ अन्य को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की जानकारी मिलने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रात करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की. उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर…
जब NRI डॉलर जमा करते हैं और बैंक उन्हें RBI के साथ बदलते हैं, तो बदले में RBI जो रुपये देता है, वे खत्म नहीं होते. इसके बजाय, वे बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ा देते हैं. केंद्रीय बैंकों का आकलन अक्सर उन वादों के आधार पर किया जाता है, जिन्हें वे पूरा नहीं कर पाते, न कि उन वादों के आधार पर जिन्हें वे पूरा करते हैं. तीन हफ्ते पहले मैंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गैर-निवासी भारतीय यानी NRI जमा योजना में किए गए बदलाव पर एक कॉलम लिखा था. RBI ने योजना को समय से पहले बंद करने की संभावना…
सत्य निकेतन जैसे हादसों के बाद कार्रवाई और जांच तो होती है, लेकिन स्थायी रोकथाम की व्यवस्था अब भी कमजोर है। सवाल यह है कि जब नियम और सुरक्षा मानक पहले से मौजूद हैं, तो उनके उल्लंघन का पता हादसे से पहले क्यों नहीं चलता। दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों को ठहराने वाली एक बहुमंजिला इमारत का ढह जाना किसी एक भवन की त्रासदी भर नहीं है। यह उस शहरी व्यवस्था का आईना है जिसमें हजारों विद्यार्थी ऐसे मकानों, पीजी और कोचिंग परिसरों में रहते-पढ़ते हैं, जिनकी सुरक्षा पर निगरानी का दावा तो किया जाता है, लेकिन उसकी वास्तविकता…
जमीनी साक्ष्यों के आधार पर नीतियों में बदलाव लचीलेपन और सीखने की क्षमता का प्रतीक है, लेकिन राजनीतिक दबाव और आधी-अधूरी तैयारी से लिए गए यू-टर्न नीतिगत विश्वसनीयता को चोट पहुंचाते हैं। अजीत रानाडे Published: 07 Sep 2026, 8:00 AM Follow us on: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में आर्थिक नीति-निर्माण को लेकर आंखें खोलने वाला सबक दिया है। 5 अगस्त को जब आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा से पूछा गया कि क्या अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से विदेशी मुद्रा जमा आकर्षित करने के लिए बनाई गई विशेष एफसीएनआर (बी) योजना को इसकी तय समय-सीमा 30 सितंबर से पहले बंद…
‘ईबीपी’ का आइडिया बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन इसके लिए तीन-चार साल पहले से तैयारी करनी चाहिए थी. अब हम चीनी और दूसरी चीज़ों की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे हैं, जबकि त्योहार सामने हैं. इसके अलावा विदेशी मुद्रा की स्थिति भी खराब है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी या 2.6 फीसदी की दर से इस पर प्राइम टाइम की बहस इन दिनों सामान्य से ज्यादा गर्म रही. स्टूडियो में बैठे लोग जिस तरह रातों-रात अर्थशास्त्री बनकर एक-दूसरे की आलोचना कर रहे थे, उसे देखकर सर्जियो गोर…
पुलिस ने भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। निशु आजाद केस के आरोप स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। भारद्वाज ने दावा किया था कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उसने एक छात्र प्रदर्शनकारी के पिता का सिर फोड़ दिया था। भारद्वाज ने यह भी कहा था कि उसके सिर पर एनडीए के कई बड़े नेताओं का हाथ है।…
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ स्कूलों में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाए जाते हैं और उनसे झाड़ू-पोछा कराया जाता है। ऐसी घटनाओं का बच्चों के मानसिक विकास और आने वाली पीढ़ियों की सोच पर गंभीर असर पड़ता है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की BJP सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। उन्होंने देश में दलितों के साथ कथित भेदभाव और अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत में आज भी दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ संविधान…
आज के भारत में आरएसएस न केवल भारतीय संविधान के मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है बल्कि महिलाओं और दलितों के संबंध में प्रतिगामी सामाजिक सोच को भी बढ़ावा दे रहा है। वह महिलाओं के संबंध में मनुस्मृति के मूल्यों को तरजीह देने में जुटा हुआ है। राम पुनियानी Published: 27 Aug 2026, 7:59 AM Follow us on: औपनिवेशिक काल से पहले के भारत में हिन्दू समुदाय अधिकांशतः मनुस्मृति के नियमों के अनुसार ही संचालित होता था, जिसका केन्द्रीय मूल्य था जाति और लिंग आधारित पदानुक्रम। औपनिवेशिक काल में शिक्षा, परिवहन के साधन और आधुनिक प्रशासनिक ढांचा…
