Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    बड़ी खबर LIVE: प्रयागराज मेरा अपना घर और नॉलेज सेंटर रहा है- छात्रों की गूंज में राहुल गांधी

    August 8, 2026

    ‘मोदी परिवार’ में नई पीढ़ी की बगावत

    August 8, 2026

    मोदी ने IIT दिल्ली के ग्रेजुएट छात्रों से कहा— ‘सिर्फ सवाल मत पूछो, जवाब खोजने का साहस भी रखो’

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार, विपक्ष ने पूछा- एनडीए का चेहरा कौन?

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldOctober 23, 2025

    कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया है.

    साथ ही महागठबंधन ने घोषणा की है कि बिहार में उसकी सरकार बनने पर एक से ज़्यादा उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, इनमें से एक डिप्टी सीएम विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी होंगे.

    गहलोत ने कहा, “तेजस्वी एक नौजवान हैं, इनका लंबा फ्यूचर है. जिनका लंबा फ्यूचर होता है जनता उसका साथ देती है. ये नौजवान हैं और कमिटमेंट रखते हैं. पिछली बार इन्होंने जो नौकरी के स्लोगन दिए थे, जो वादे किए थे उसमें खरे उतरे.”

    वहीं बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आरजेडी का मतलब है-रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी. उन्होंने कहा, ”जो लोग नौकरी के लिए जमीन तक ले लेते हैं, वो क्या आपको नौकरी देंगे.”

    गहलोत की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आरजेडी के तेजस्वी यादव, मनोज झा, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, पवन खेड़ा सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

    प्रेस कॉन्फ़्रेंस से ठीक पहले भी तेजस्वी यादव और नेता अशोक गहलोत के बीच अलग से मुलाक़ात हुई.

    गहलोत बुधवार को पटना पहुंचे थे और माना जाता है कि उन्होंने महागठबंधन से जुड़े कई मुद्दों पर सहयोगी दलों के बीच सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई.

    ‘एनडीए अपना सीएम चेहरा क्यों नहीं बता रहा?’

    तेजस्वी

    इमेज स्रोत,@INCIndia

    अशोक गहलोत ने कहा है कि पूरा देश बिहार की तरफ देख रहा है और बिहार बदलाव चाहता है.

    उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी और इन्होंने (तेजस्वी) ने मिलकर जो यात्रा की थी उसका बहुत असर हुआ है. आने वाले वक़्त में राहुल जी भी आएंगे और प्रियंका जी भी बिहार आएंगी.”

    अशोक गहलोत ने एनडीए से उसके सीएम पद के चेहरे के बारे में पूछा.

    उन्होंने कहा, “हम पूछना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री का आपका अगला चेहरा कौन है? यह हमारी मांग है क्योंकि महाराष्ट्र में कहा गया कि शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा और बाद में किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया, यही बात यहां लागू हो रही है.”

    तेजस्वी यादव ने कहा कि वो मुख्यमंत्री बनने या सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि बिहार को बदलने के लिए काम कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा, “हमारी तो ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो गई लेकिन हम लोग नीतीश कुमार के साथ जो एनडीए में अन्याय हो रहा है, वो देख रहे हैं.”

    “एनडीए की एक भी ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है, न ही संयुक्त रूप से उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है. हम कह रहे हैं कि वो नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, अमित शाह ने तो ये संदेश भी दे दिया है. हमेशा आप सीएम का चेहरा घोषित करते हैं लेकिन इस बार आप घोषणा क्यों नहीं कर रहे.”

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत,ANI

    इमेज कैप्शन,प्रेस कॉन्फ़्रेंस वाली जगह पर महागठबंधन के नेता के तौर पर तेजस्वी यादव की तस्वीर

    इससे पहले महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ़्रेंस वाली जगह पर एक पोस्टर में महागठबंधन के सहयोगी दलों के चुनाव चिह्न ज़रूर नज़र आए, लेकिन इसके नेता के तौर पर अकेले तेजस्वी यादव की तस्वीर ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

    इसपर स्पष्ट तौर पर लिखा गया, ‘बिहार मांगे तेजस्वी सरकार और चलो बिहार बदल दें.’

    माना यह गया कि यह तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा बनाने की मांग का संकेत है.

    इस तस्वीर पर कांग्रेस के क़रीबी और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने टिप्पणी की और कहा, “राहुल गांधी के बिना कोई औचित्य है क्या. मैं नहीं मानता. वोटिंग केवल राहुल गांधी की तस्वीर पर ही होगी अन्य किसी की तस्वीर पर नहीं. वहां सभी नेताओं की तस्वीर होनी चाहिए. यह ठीक नहीं है.”

    पप्पू यादव ने कहा कि इससे सही संदेश नहीं जाएगा, और बिहार का चुनाव केवल राहुल गांधी के चेहरे पर जीता जा सकता है.

    • बिहार में चुनाव आयोग के इस दावे पर उठ रहे हैं सवाल14 अक्टूबर 2025
    • बिहार में जेडीयू के ‘बड़े भाई’ का दर्जा छिना, चिराग पर क्यों दांव लगा रही है बीजेपी?14 अक्टूबर 2025
    • बिहार चुनाव: नीतीश कुमार कमज़ोर पड़े तो बीजेपी के लिए कितना बड़ा झटका7 अक्टूबर 2025

    अशोक गहलोत पहुंचे पटना

    लालू गहलोत तेजस्वी राबड़ी देवी

    इमेज स्रोत,@ashokgehlot51

    इमेज कैप्शन,महागठबंधन में दरार की ख़बरों के बीच बुधवार को अशोक गहलोत ने पटना में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से मुलाक़ात की

    महागठबंधन में दरार की ख़बरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पटना में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से मुलाक़ात की.

    इस मुलाक़ात की तस्वीर शेयर कर अशोक गहलोत ने इसे बेहद सकारात्मक बताया.

    उन्होंने लिखा, बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.”

    “बिहार में बीजेपी ने महागठबंधन में फूट डालने और माहौल ख़राब करने के मक़सद से प्रायोजित कैंपेन चलाया गया. ऐसा माहौल बना दिया गया जैसे महागठबंधन में आपस में फूट पड़ गई है.

    उन्होंने दावा किया कि 243 सीटों में 5-7 सीटों पर स्थानीय नेताओं और समीकरणों के कारण कई बार ‘फ्रेंड्ली फाइट’ जैसी परिस्थिति बन जाती है, यह बहुत छोटी संख्या है परन्तु इसे लेकर मीडिया में महागठबंधन के खिलाफ कैंपेन चला दिया गया.

    गहलोत के इस दावे के बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि महागठबंधन में दरार को लेकर जो ख़बरें आ रही थीं, उस पर शायद कोई रोक लग सके.

    महागठबंधन कितना स्वस्थ

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत,@ashokgehlot51

    इमेज कैप्शन,गहलोत ने आरोप लगाया कि बिहार में बीजेपी ने महागठबंधन के ख़िलाफ़ कैंपेन चलाया

    बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं. राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसके लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएँगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा.

    इन चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है. वोटिंग के दोनों चरणों का नामांकन ख़त्म हो गया लेकिन विपक्षी दल सीटों की साझेदारी पर कोई साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं कर पाए थे.

    महागठबंधन में सीटों की साझेदारी नहीं हो पाने पर इसकी साझेदार दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने क़रीब 10 दिन पहले कहा, “महागठबंधन थोड़ा सा अस्वस्थ हुआ है . दिल्ली जा रहा हूँ और सभी डॉक्टर दिल्ली में हैं और वहाँ बेहतर उपचार हो जाएगा. स्वस्थ होकर पटना लौटेंगे.”

    हालांकि उनके वापस लौटने के बाद भी ऐसा होता नहीं दिखा और कई सीटों पर आपसी भिड़ंत को विपक्षी नेता ‘फ़्रेंडली फ़ाइट’ का नाम देते रहे.

    विपक्ष में क्यों दिखा बिखराव

    तेजस्वी राहुल हेमंत

    इमेज स्रोत,Getty Images

    इमेज कैप्शन,1 सितंबर को पटना में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में हेमंत सोरेन भी शामिल हुए

    राज्य में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान विपक्षी दलों की एकजुटता दिखी थी, लेकिन चुनाव क़रीब आते ही इसमें कई मुद्दों पर असहमति भी नज़र आने लगी.

    राज्य में सीटों की साझेदारी में विपक्षी दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई और कई सीटों पर विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को एनडीए के साथ ही सहयोगी दलों के उम्मीदवारों से भी मुक़ाबला करना है.

    आरजेडी ने इनमें से 143 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जबकि साल 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उसने 144 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

    वहीं, कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस को पिछली बार साझेदारी में 70 सीटें मिली थीं, जिनमें 19 सीटों पर उसने जीत हासिल की थी.

    ऊपरी तौर पर भले ही दिख रहा हो कि महागठबंधन के प्रमुख दलों ने पिछले चुनावों के मुक़ाबले कम सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन विधानसभा की 12 सीटों पर महागठबंधन के घटक दल आमने-सामने हैं.

    इनमें से छह सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस और आरजेडी के उम्मीदवार आमने सामने हैं.

    यही नहीं झारखंड में कांग्रेस, आरजेडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन की सरकार चल रही है लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर जेएमएम ने बिहार चुनावों से ख़ुद को बाहर कर लिया.

    जेएमएम के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार ने तो पूरी नाराज़गी के साथ इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी.

    उन्होंने कहा, “बहुत ही अफ़सोस के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा यह कहने को बाध्य है कि जेएमएम इस बार बिहार विधानसभा के चुनाव में भाग नहीं ले रही है.”

    सुदिव्य कुमार ने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसा एक बड़ा राजनीतिक संगठन बिहार के चुनाव में भागीदारी नहीं कर पा रहा है. इसके लिए हम आरजेडी को दोषी मानते हैं और साथ ही गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने के लिए सहयोगी कांग्रेस को भी दोषी मानते हैं.”

    बीजेपी ने क्या कहा?

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

    इमेज स्रोत,@BJP4India

    इमेज कैप्शन,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि बिहार में आरजेडी का राज अराजकता लाएगा.

    एनडीए की ओर से बीजेपी ने महागठबंधन के कई आरोपों का जवाब दिया है. गुरुवार को बिहार के गोह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ”आरजेडी ने पूरे 20 साल जंगलराज चलाया है. आज एनडीए सरकार में बिहार सुख, चैन, शांति, अमन के साथ विकास की ओर बढ़ चला है”

    उन्होंने कहा, ” लालू-तेजस्वी ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर साबित कर दिया है कि आज भी ये लोग गुंडराज लाने के लिए लालायित हैं. ये लोग बिहार का विकास नहीं चाहते, बिहार को भ्रष्टाचार के गटर में धकेल देना चाहते हैं. इनके राज में लूट, हत्या और अपहरण एक धंधा बन चुका था.”

    नड्डा ने कहा,”जो लोग नौकरी के लिए जमीन तक ले लेते हैं, वो क्या आपको नौकरी देंगे? जो लोग मां-बहनों की इज्जत नहीं कर सकते, वो क्या आपको सुरक्षा देंगे? ये लोग कभी न नौकरी देंगे और न ही सुरक्षा. ये सिर्फ भ्रष्टाचार, लूटपाट, अपहरण, हत्या, जंगलराज दे सकते हैं.”

    Post Views: 119

    Related Posts

    बड़ी खबर LIVE: प्रयागराज मेरा अपना घर और नॉलेज सेंटर रहा है- छात्रों की गूंज में राहुल गांधी

    August 8, 2026

    मोदी ने IIT दिल्ली के ग्रेजुएट छात्रों से कहा— ‘सिर्फ सवाल मत पूछो, जवाब खोजने का साहस भी रखो’

    August 8, 2026

    RSS गुरु की शिष्य मोदी सरकार को नसीहत: Gen Z पर भागवत के समर्थन में छिपा है इंदिरा गांधी दौर का सबक

    August 8, 2026

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    बड़ी खबर LIVE: प्रयागराज मेरा अपना घर और नॉलेज सेंटर रहा है- छात्रों की गूंज में राहुल गांधी

    August 8, 2026

    ‘मोदी परिवार’ में नई पीढ़ी की बगावत

    August 8, 2026

    मोदी ने IIT दिल्ली के ग्रेजुएट छात्रों से कहा— ‘सिर्फ सवाल मत पूछो, जवाब खोजने का साहस भी रखो’

    August 8, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.