राहुल गांधी ने अपने WhatsApp चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि मोनोपॉली या डुओपॉली भारत के लिए एक अभिशाप है और मोदी सरकार हर सेक्टर, हर इंडस्ट्री में ठीक यही कर रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (17 दिसंबर, 2025) को मोदी सरकार पर हर सेक्टर में “मोनोपॉली या डुओपॉली” बनाने का आरोप लगाया और भारत की अर्थव्यवस्था की बागडोर फिर से MSMEs के हाथों में देने की बात कही।
गांधी ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, वह छोटे और मध्यम आइसक्रीम निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले, और उनकी समस्याओं को सुनकर यह साफ हो गया कि सरकार अपने पसंदीदा उद्योगपतियों के फायदे के लिए छोटे व्यवसायों को खत्म करने पर तुली हुई है।

