Close Menu
Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      • अजमेर
      • अलवर
      • उदयपुर
      • कोटा
      • चित्तौड़गढ़
      • चुरु
      • जयपुर
      • जालौर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
      • झालावाड़
      • झुंझुनू
      • टोंक
      • डूंगरपुर
      • दौसा
      • धौलपुर
      • नागौर
      • पाली
      • प्रतापगढ़
      • बाड़मेर
      • बाराँ
      • बांसवाड़ा
      • बीकानेर
      • बूंदी
      • भरतपुर
      • भीलवाड़ा
      • राजसमंद
      • श्रीगंगानगर
      • सवाई माधोपुर
      • सिरोही
      • सीकर
      • हनुमानगढ़
    • संपादकीय
    What's Hot

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • ट्रेंडिंग न्यूज
    • राजनीति
    • कारोबार
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • शिक्षा/करियर
    • राजस्थान के जिले
      1. अजमेर
      2. अलवर
      3. उदयपुर
      4. कोटा
      5. चित्तौड़गढ़
      6. चुरु
      7. जयपुर
      8. जालौर
      9. जैसलमेर
      10. जोधपुर
      11. झालावाड़
      12. झुंझुनू
      13. टोंक
      14. डूंगरपुर
      15. दौसा
      16. धौलपुर
      17. नागौर
      18. पाली
      19. प्रतापगढ़
      20. बाड़मेर
      21. बाराँ
      22. बांसवाड़ा
      23. बीकानेर
      24. बूंदी
      25. भरतपुर
      26. भीलवाड़ा
      27. राजसमंद
      28. श्रीगंगानगर
      29. सवाई माधोपुर
      30. सिरोही
      31. सीकर
      32. हनुमानगढ़
      Featured

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026
      Recent

      RAS प्रियंका-विश्नोई की मौत मामले में वसुंधरा हॉस्पिटल पर नई FIR

      August 6, 2026

      PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

      July 4, 2026

      मंडोर गार्डन में दर्दनाक हादसा: टॉय ट्रेन से गिरी 5 साल की मासूम, मौत

      June 2, 2026
    • संपादकीय
    Jodhpur HeraldJodhpur Herald

    राजस्थान SIR: कांग्रेस बोली, BJP-ECI ने की लोकतंत्र की हत्या, फर्जी तरीके से काटे-जोड़े वोट, शाह के दौरे के बाद खेल

    Jodhpur HeraldBy Jodhpur HeraldJanuary 19, 2026

    कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान में एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीजेपी ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर मतदाताओं के नाम काटे और फर्जी नाम जोड़े। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है

    कांग्रेस पार्टी ने सोमवार (19 जनवरी 2026) को आरोप लगाया कि राजस्थान में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर उसके समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने और फर्जी नाम जुड़वाने का खेल खेला है जो सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।

    डोटासरा और टीकाराम जूली ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और गृह मंत्री अमित शाह के हालिया राजस्थान दौरे के बाद यह पूरा खेल शुरू हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि नाम कटवाने के लिए जमा किए गए सभी फॉर्म की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए।

    SIR के बाद जारी मसौदा सूची पर सवाल

    डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा, “राजस्थान में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद जो मसौदा सूची जारी हुई, इसमें 45 लाख लोग अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत की श्रेणी में पाए गए। इसके बाद 15 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई। तीन जनवरी तक कोई अफरा-तफरी नहीं थी और सारा सिस्टम सही तरीके से चल रहा था।”

    बीएल संतोष के दौरे के बाद गड़बड़ी का दावा

    उन्होंने दावा किया, “तीन जनवरी को बीजेपी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष राजस्थान गए, वहां बैठक की और फिर फर्जी तरीके से वोट जोड़ने और वोट काटने का काम शुरू हुआ।”

    निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़े पेश किए

    कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से लिया गया एक डेटा आपसे साझा कर रहा हूं। इसमें बताया गया है कि बीजेपी ने 17 दिसंबर से 14 जनवरी तक 937 बीएलए के माध्यम से 211 नाम जोड़ने और 5,694 वोट काटने का आवेदन दिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 110 बीएलए के माध्यम से 185 नाम जोड़ने और दो नाम हटाने का आवेदन दिया।”

    तारीख बढ़ाने को लेकर पहले से जताई थी आशंका

    डोटासरा ने कहा, “हमने पहले ही आशंका जताई थी कि बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर, कांग्रेस की विचारधारा वाले लोगों का नाम काटने के लिए तारीख आगे बढ़ाएंगे। आखिर में हुआ भी यही।”

    भारी संख्या में फॉर्म जमा होने का दावा

    डोटासरा ने दावा किया, “झुंझुनू में एक दिन में नाम काटने के 13,882 फॉर्म 7 लिए गए, मंडावा में 16,276, उदयपुरवाटी में 1,241 और खेतड़ी में 1,478 फॉर्म 7 लिए गए। वहीं, कुल 1,40,000 फॉर्म तो पंजीकृत भी करवा दिए गए।”

    उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों और बीएलओ पर दबाव डालकर यह खेल खेला गया है। डोटासरा ने कहा, “यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।”

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का सवाल

    राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, “16 जनवरी को बीजेपी के 2,133 लोगों ने 291 नाम जोड़ने और 18,896 नाम काटने का आवेदन दिया। सवाल यह है कि अमित शाह जी के दौरे के बाद ऐसा क्या हुआ कि अचानक नाम काटने में तेजी आ गई? ”

    फॉर्म को लेकर फर्जीवाड़े का आरोप

    उन्होंने कहा, “इतना ही नहीं, ये सारे फॉर्म प्रिंटेड हैं, नाम टाइप किये हुए हैं, हस्ताक्षर भी फर्जी तरीके से किए गए और प्रदेश में ऐसे लाखों फॉर्म हैं।”

    Post Views: 108

    Related Posts

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026

    लोकसभा ने बैंकों और सर्विस प्रोवाइडर्स को UPI ट्रांज़ैक्शन चार्ज लगाने की मंज़ूरी देने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी है।

    August 6, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान चलाएगी, बेरोजगारी को देशव्यापी मुद्दा बनाएगी: अभिजीत डुबके

    August 6, 2026

    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, ‘सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती’

    August 6, 2026
    -advertisement-
    Top Posts

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    -advertisement-
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • Instagram
    Recent News

    एक्सक्लूसिव: CBI चार्जशीट में खुलासा—NTA की इन खामियों ने NEET पेपर लीक की राह आसान की

    August 7, 2026

    कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, अगले हफ्ते संसद में मौजूद रहने के लिए कहा

    August 7, 2026

    ‘सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’, प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी

    August 7, 2026
    Most Popular

    पाली के देसूरी नाल हादसे में तीन स्कूली बच्चियों की मौत

    December 9, 202428 Views

    पूजा स्थल अधिनियम को दो साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली थी। इसे दोबारा क्यों देखें?

    December 5, 2024104 Views

    ‘1.5 करोड़ पेड़ काट दिए गए, ताकि एक बिजनेसमैन…’, ग्रेट निकोबार को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

    June 5, 202617 Views
    Contact Us

    CHIEF EDITOR
    Hanuman Mandar

    ADDRESS
    Office No. 4 Opp. Jai Hind Bal Mandir School Jalori Gate Jodhpur 342001, Rajasthan

    CONTACT NO.
    0291-2640948

    EMAIL
    jodhpurherald@gmail.com

    WEB ADDRESS
    www.jodhpurherald.com

    © 2026 www.jodhpurherald.com. Designed by www.WizInfotech.com.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.